न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेगिस्तान के अलावा झीलों के लिए भी प्रसिद्द है राजस्थान, जानें यहाँ की खूबसूरती के बारे में

राजस्थान में ऐसी कई झीलें हैं जो बहुत प्रसिद्द हैं और अपना विशेष इतिहास लिए हैं और इनका नजारा बेहद ही मनभावन हैं। 

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 11 May 2019 4:48:43

रेगिस्तान के अलावा झीलों के लिए भी प्रसिद्द है राजस्थान, जानें यहाँ की खूबसूरती के बारे में

जब भी कभी पर्यटन के लिहाज से राजस्थान का नाम आता हैं तो सबसे पहले यहाँ के रेगिस्तान की याद आती हैं। जी हाँ, कई लोगों का मानना है कि राजस्थान में सिर्फ रेगिस्तान ही हैं जबकि आपको जानकर हैरानी होगी की राजस्थान को अपनी कला, संस्कृति के साथ ही झीलों के लिए भी जाना जाता हैं। जी हाँ, राजस्थान में ऐसी कई झीलें हैं जो बहुत प्रसिद्द हैं और अपना विशेष इतिहास लिए हैं और इनका नजारा बेहद ही मनभावन हैं। इसलिए आज हम आपके लिए राजस्थान की इन प्रसिद्द झीलों की जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते है इन झीलों के बारे में।

मान सागर झील, जयपुर

नाहरगढ़ की पहाड़ियों की सुंदरता बढ़ाती मान सागर झील एक कृत्रिम झील है। इस झील के बीचोंबीच बना है ऐतिहासिक जल महल है, जो देखने में बेहद खूबसूरत है। यहां झील पर नौका विहार की अनुमति नहीं है। हालांकि, इसके तटबंध पर अच्छा-खासा स्पेस है, जहां आप फटॉग्रफी करा सकते हैं। जैसे-जैसे शाम ढलने लगती है, यहां फास्टफूड और चाट की दुकाने सजने लगती हैं। हस्तकला और पारंपरिक परिधान बिकने लगते हैं। आप इसे हर शाम लगनेवाला मेला कह सकते हैं।

rajasthan lakes,rajasthan tourist places,tourist place,indian lake

आनासागर झील, अजमेर

आनासागर झील अजमेर में स्थित है। यह करीब 13 किलोमीटर में फैली हुई है और अजमेर की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है। इतिहास के जानकारों के अनुसार, इस झील को महाराज पृथ्वीराज चौहान के दादा, अनाजी द्वारा 12वीं शताब्दी के आसपास बनाया गया था। इस झील के केंद्र में द्वीप स्थित है, जिस पर नाव द्वारा पहुंचा जा सकता है। यहां आस-पास पेड़-पौधे हैं सुंदर मंडप बने हैं। घूमने के लिए यह एकदम परफेक्ट जगह है।

पिछोला झील, उदयपुर

वैसे तो राजस्थान का उदयपुर शहर ही झीलों को नगरी के रूप में दुनियाभर में जाना जाता है। लेकिन बात अगर पिछोला झील की करें तो आप इसे राजस्थान की सबसे लोकप्रिय झील कह सकते हैं। पिछोला झील एक कृत्रिम ताजे पानी की झील है, जिसे वर्ष 1362 में बनाया गया था। इस झील पर चार द्वीप हैं, जिन्हें जग निवास, जग मंदिर, मोहन मंदिर और अरसी विलास के नाम से जाना जाता है। ढलते सूरज के साथ आप नाव पर कॉकटेल रंग का सूर्यास्त पकड़ने के लिए यह राजस्थान की सबसे अच्छी झीलों में से एक है।

rajasthan lakes,rajasthan tourist places,tourist place,indian lake

गडीसर झील, जैसलमेर

जानकारी के अनुसार, महाराज गड्डी सिंह द्वारा 14 वीं शताब्दी में इस झील की खुदाई कराई गई। उन्हीं के नाम पर झील का नाम गडीसर झील पड़ा। ऐतिहासिक स्मारकों से घिरी यह झील बेहद सुंदर लगती है। मॉनसून के समय यहां का नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है। एक समय में यह झील जैसलमेर का मुख्य जल स्रोत हुआ करती थी। आज यह शहर के सबसे पसंदीदा आकर्षणों में से एक है। यहां बड़ी संख्या में सैलानी और स्थानीय लोग घूमने आते हैं।

नक्की झील, माउंट आबू

माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है, जो बेहद खूबसूरत भी है। अरावली के पहाड़ों के बीच स्थित यह सुंदर झील इस हिल स्टेशन की सुंदरता कई गुना बढ़ा देती है। इस झील को माउंट आबू की 'लव लेक' के रूप में भी जानी जाती है। यहां आप नौका विहार का मजा लेने के साथ ही इसके किनारों पर घोड़े की सवारी का लुत्फ भी ले सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक भी मना सकते हैं। यहां प्रकृति के बेहद शानदार नजारे देखने को मिलते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर