Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

करनाल की ये खूबसूरत जगहें देगी घूमने का पूरा मजा, जल्द बनाए प्लान

शोर्ट वेकेशन के लिए करनाल की जगहें परफेक्ट लोकेशन साबित होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको करनाल की उन्हीं जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 Jan 2021 5:03:29

करनाल की ये खूबसूरत जगहें देगी घूमने का पूरा मजा, जल्द बनाए प्लान

सर्दियों के इस मौसम में सभी घूमने जाना पसंद करते हैं। दिल्लीवासी वीकेंड या शोर्ट वेकेशन पर घूमने के लिए निकल जाते हैं। ऐसे में उन्हें हमेशा नई जगह की तलाश रहती हैं कि कहां घूमने के लिए जाया जाए। ऐसे में आप 'राइस बाउल ऑफ इंडिया' कहे जाने वाले करनाल का चुनाव कर सकते हैं जहां कई खूबसूरत जगहें हैं जो घूमने का मजा देंगे। शोर्ट वेकेशन के लिए करनाल की जगहें परफेक्ट लोकेशन साबित होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको करनाल की उन्हीं जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
tourist places,indian tourist places,haryana places,karnal places कन्टोनमेंट चर्च टावर

कर्ण झील के बाद करनाल में सबसे फेमस घूमने के लिए कोई जगह है, तो वह है कन्टोनमेंट चर्च टावर। ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान इस चर्च को रोमन शैली में बनवाया गया था। इस चर्च के बारे में यह कहा जाता है कि करनाल छावनी चर्च टॉवर क्षेत्र में सिख की बढ़ती सैन्य शक्ति की चुनौती का सामना करने के लिए ब्रिटिश द्वारा इसका निर्माण करवाया गया था। लगभग 35 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद कन्टोनमेंट चर्च टावर घूमने लिए एक बेहतरीन जगह है।

दुर्गा भवानी मंदिर

करनाल में स्थित 400 साल से भी अधिक पुराने मां दुर्गा भवानी मंदिर में आज भी लाखों भक्तों की भीड़ लगती है। हालांकि कोरोना के चलते इस पर कुछ सख्ती लगाई गई है। कहा जाता है इस मंदिर में नव दुर्गा स्वरूप और भगवान विष्णु अवतार के कई स्वरूप विराजमान हैं। अगर आप ट्रिप में करनाल के किसी धार्मिक जगह को शामिल करना चाहते हैं, तो इस मंदिर से कोई बेहतरीन जगह नहीं हो सकती। इस मंदिर में भगवान शिव, हनुमान और सूर्य भगवान की मूर्ति समेत करीब 60 देवी देवताओं की मूर्ति विराजमान है। tourist places,indian tourist places,haryana places,karnal places कर्ण झील

करनाल के साथ-साथ हरियाणा के लिए सबसे मशहूर पर्यटक स्थलों में से एक है 'कर्ण झील'। यहां आपको कई पर्यटक पिकनिक मानते हुए दिख जाएंगे। करनाल का यह बेहद ही लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है। इस झील के आसपास मौजूद प्राकृतिक खूबसूरती पर्यटकों को और भी अधिक लुभाती है। इस झील में आप नौका विहार का भी मजा उठा सकते हैं। नौका विहार करने के बाद झूले और अन्य एक्टिविटीज भी इन्जॉय कर सकते हैं।

अटल पार्क

करनाल के सेक्टर-8 में हरियाणा का सबसे बड़ा पार्क मौजूद है। इसका नाम है अटल पार्क। यह पार्क लगभग 50 एकड़ से भी अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। इस पार्क में एक ओपन-एयर जिम, तालाब, फव्वारे और एक खूबसूरत झील भी मौजूद है, जहां आप खूब मौज-मस्ती कर सकते हैं। करनाल में यह जगह रोमांटिक कपल्स के लिए भी बेहद लोकप्रिय है। यह एक पिकनिक स्पॉट के रूप में भी फेमस है। यहां आप सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे के बीच कभी भी अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका