न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिसंबर में कर रहे हैं हनीमून की प्लानिंग, ये 5 रोमांटिक डेस्टिनेशन्स रहेगी बेस्ट

आप दिसंबर के महीने में अपने हनीमून की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी रोमांटिक डेस्टिनेशन्स की जानकारी देने जा रहे हैं जो इस समय के अनुसार परफेक्ट रहेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Sep 2020 5:27:41

दिसंबर में कर रहे हैं हनीमून की प्लानिंग, ये 5 रोमांटिक डेस्टिनेशन्स रहेगी बेस्ट

हर कोई अपनी शादी के बाद हनीमून पर जाने की प्लानिंग करता हैं। इसकी प्लानिंग काफी समय पहले कर ली जाती हैं ताकि कोई परेशानी ना आए। लेकिन इसमें सबसे बड़ा सवाल आता हैं कि कहां घूमने जाया जाए। क्योंकि हनीमून के दौरान ऐसी जगह की जरूरत होती हैं जहां आप एक-दूसरे के साथ सुकून का समय बिता सकें। ऐसे में अगर आप दिसंबर के महीने में अपने हनीमून की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी रोमांटिक डेस्टिनेशन्स की जानकारी देने जा रहे हैं जो इस समय के अनुसार परफेक्ट रहेगी।

tourist places,indian tourist places,december tourist places,honeymoon tourist places

कश्मीर

कश्‍मीर की हसीन वादियों में पार्टनर के साथ वक्‍त बिताना हर किसी का सपना होता है। यहां के सफेद पहाड़ और ठंडा मौसम कपल्‍स को एक-दूसरे के और करीब ले आता है। इसके अलावा बर्फ के स्‍पॉर्ट्स स्‍कीइंग और आइसिंग आपको अडवेंचर ट्रिप का भी भरपूर मजा देंगे। कश्‍मीर की खूबसूरत डल लेक कपल्‍स के फेवरिट डेस्टिनेशन में से एक है। डल झील में पार्टनर के साथ शिकारे में बैठकर जो सुकून महसूस होता है, तब लगता है कि वाकई में कश्‍मीर धरती का स्‍वर्ग है।

tourist places,indian tourist places,december tourist places,honeymoon tourist places

जैसलमेर

सर्दियों के महीने में राजस्‍थान घूमने का अपना एक अलग ही मजा है। बात जब दिसंबर में हनीमून की हो तो जैसलमेर कपल्‍स के लिए काफी हॉट डेस्टिनेशन है। यहां के रेगिस्‍तान को पार्टनर के साथ एक्‍सप्‍लोर करने का मजा ही कुछ और है। यहां पहुंचकर आपको कैंपिंग का बेस्‍ट एक्‍सपीरियंस मिल सकता है। शादी में अधिक खर्च हो जाने के बाद हनीमून के लिए आप काफी बजट में अपनी इस ट्रिप को पूरा कर सकते हैं। महज 50 से 60 हजार रुपये में यहां आप अपनी जिंदगी के शानदार पल बिता सकते हैं।

tourist places,indian tourist places,december tourist places,honeymoon tourist places

अंडमान

बात चाहे हनीमून मनाने की हो या फिर पार्टनर के साथ हैंगआउट की, अंडमान टॉप लिस्ट में शामिल है। यह सबसे रोमांटिक और खूबसूरत बीच डेस्टिनेशन है। एशिया के बेस्ट beaches में शामिल अंडमान के बीच आपका मन मोह लेंगे। यहां की खूबसूरती में आपको और आपके पार्टनर को जो सुकून और शांति मिलेगी, उसका कोई सानी नहीं। यहां आप अपने पार्टनर के साथ बीच पर कैंडल लाइट डिनर कर सकते हैं, डूबते सूरज को देखने का मज़ा ले सकते हैं। ऐसी ही और भी बहुत-सी चीज़ें हैं, जिन्हें आप यहां अपने पार्टनर के साथ इंजॉय कर सकते हैं।

tourist places,indian tourist places,december tourist places,honeymoon tourist places

गोवा

दिसंबर का महीना गोवा जाने के लिए एकदम परफेक्‍ट है। इस वक्‍त यहां का मौसम बहुत ही सुहावना हो जाता है। अंडमान के बाद अगर कोई जगह लोगों के दिलों में रची-बसी है, तो वह गोवा है। यह इंडियन कपल्स के बीच काफी पॉप्युलर हनीमून डेस्टिनेशन भी है। गोवा में करने के लिए काफी कुछ है। यहां खूबसूरत बीच के अलावा आप सनसोक (sun soak) भी कर सकते हैं, और हां, लड़कियां बिकिनी फ्लॉन्ट कर सकती हैं।

tourist places,indian tourist places,december tourist places,honeymoon tourist places

केरल

हनीमून के लिए केरल भारतीय पर्यटकों की सूची में हमेशा से ही टॉप पर रहा है। प्राकृतिक खूबसूरती से भरा यह राज्य हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। हनीमून जोड़ों के लिए केरल स्वर्ग के समान है। यहां करने के लिए बहुत कुछ है और निजी पल बिताने के लिए अनगिनत स्थान हैं। बैकवॉटर, रेत से भरे शांत समुद्र तट, हरियाली, कोहरे से ढकी पहाड़ियां और इन जैसे अनेक जादुई अनुभव केरल में बिखरे पड़े हैं। केरल पहुंचने के बाद आपको मैदान, पहाड़, झील और हाउसबोट का एक परफेक्‍ट कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान