न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बारिश के मौसम में बना रहे घूमने का प्रोग्राम तो भारत में ये जगह रहेंगी बेस्ट

इस बार जल्दी से घूमने का प्लान बनाइये और इसमें हम आपकी मदद करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 19 Jul 2018 12:59:37

बारिश के मौसम में बना रहे घूमने का प्रोग्राम तो भारत में ये जगह रहेंगी बेस्ट

मानसून ने अपनी दस्तक दे दी हैं। बस अब जरूरत हैं तो अपना मन बनाने की और एक ऐसी जगह घूमने जाने की जहां मानसून के दिनों का माहौल बहुत खुशनुमा हो। कड़कती बिजली, तेज बारिश, रंग-बिरंगी छतरियां, भीगी सड़कें, दूर तक छाई हरियाली ऐसे नज़ारे देखने का मजा ही कुछ और हैं। बारिश के दिनों में मिटटी से आती हुई खुशबु आपके मन को खुश कर जाती हैं। तो इस बार जल्दी से घूमने का प्लान बनाइये और इसमें हम आपकी मदद करेंगे। आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मानसून के दिनों में किसी जन्नत से काम नहीं।

* गोवा

गोवा एक ऐसी जगह है, जहां हर किसी को घूमने का मन करता है, क्योंकि यह जगह वाकई में बहुत फेमस भी है और खूबसूरत भी। गोवा में तकरीबन हर सीजन में काफी भीड़ रहती है। लेकिन यहां बारिश के मौसम में घूमने की बात ही अलग है। बारिश की फुहारों और ठंडी हवाओं में मस्त होकर यहां के बीच पर घूमना काफी अच्छा लगता है। अगर आपको धीमी-धीमी बारिश मिल जाए, तो इस मौसम का मजा दोगुना हो जाता है।

* दार्जिलिंग

पश्चिम बंगाल स्थित दार्जिलिंग भारत के मशहूर टूरिज्म सथानों में से एक है।यहां चाय के बड़े-बड़े बगान है। इसकी खूबसूरती बारिश में और निखर आती है। साथ ही बारिश में यहां धुंध भी छा जाती है, जिससे इस मौसम में जाने पर इसका अलग ही मजा है। यहां पर आप टॉय ट्रेन की सवारी का भी मजा ले सकते हैं। टॉय ट्रेन दार्जिलिंग आने वाले सैलानियों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र है।

बारिश के मौसम में बना रहे घूमने का प्रोग्राम तो भारत में ये जगह रहेंगी बेस्ट

* लेह-लद्दाख

लेह-लद्दाख वैसे तो घूमने के लिए काफी आकर्षक है। लेकिन मॉनसून में घूमने के लिए एक शानदार जगह है। यहां का खूबसूरत मौसम हर किसी को अपनी ओर खींच लेता है। मॉनसून के मौसम में लेह लद्दाख में प्रकृति के बिल्कुल असली रंग देखने को मिलते हैं। पैंगांग झील जैसी बाकी झीलों की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।

* उदयपुर

उदयपुर राजस्थान की बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है। इसे पूरब का वेनिस और झीलों का शहर भी कहा जाता है। जुलाई-अगस्त के महीने में उदयपुर शहर पहुंचकर आप ये जान पाएंगे कि आखिर इसे पूरब का वेनिस क्यों कहा जाता है। यहां अरावली की पहाड़ियों से घिरा हुआ मॉनसून महल भी है। चारों तरफ हरियाली ही हरियाली और दिल खुश कर देनेवाली झील। उदयपुर की ये खूबसूरती सिर्फ मॉनसून के मौसम में ही देखी जा सकती है। यहां आकर आप पिछोला झील, फतेह सागर झील, सिटी पैलेस, जग मंदिर और उदयपुर घाट जरूर देखें।

* लोनावाला

लोनावाला देशों के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। लोनावाला को ‘महाराष्ट्र का स्विटजरलैंड’ भी कहा जाता है। यह मुंबई और पुणे के बीच स्थित है। यहां पर आप बारिश के दिनों में प्रकृति को काफी करीब से महसूस कर सकते हैं। अगर आप मुंबई जा रहे हैं तो एक बार लोनावाला जरूर जाएं। साथ ही लोनावला के टाइगर प्वाइंट पर भजी (पकोड़े) खाना ना भूलें।

* पुडुचेरी

अगर आपको लगता है कि मॉनसून में पुडुचेरी जाने पर कुछ हाथ नहीं लगेगा, तो बरसात में यहां आकर आपकी ये सोच हमेशा के लिए बदल जाएगी। बारिश के मौसम में पुडुचेरी घूमने का अपना अलग ही मजा है। यहां पर भी मॉनसून में देश के विभिन्न स्थानों से लोग घूमने आते हैं। यहां पर देखने के लिए कई स्मारक, खूबसूरत मंदिर और बीच आदि हैं।

* शिलॉन्ग

शिलॉन्ग में मॉनसून के समय बहुत ही सुंदर नजारा देखने को मिलता है। यहां की छोटी-सी सड़क के हर मोड़ से कोई न कोई दर्शनीय स्थान, जैसे शिलॉन्ग पीक और कैलांग रॉक देखने को मिलता है। बारिश के मौसम में यहां के झरनों से पानी की गिरती धार को देखना अनूठा अनुभव होता है। हरे-भरे जंगलों के बीच चट्टानों से पानी का गिरना यहां की खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है। यहां का मौसम हमेशा सुहाना होने के कारण इसे ईस्ट इंडिया का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव समेत 8 आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव समेत 8 आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी
पाकिस्तान के कराची में बड़ा आतंकी हमला, 4 रेंजर्स की मौत, 5 हमलावर मारे गए; जानिए कैसे रची गई पूरी साजिश
पाकिस्तान के कराची में बड़ा आतंकी हमला, 4 रेंजर्स की मौत, 5 हमलावर मारे गए; जानिए कैसे रची गई पूरी साजिश
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
बैतूल के कुकरू में CM मोहन यादव की रात्रि चौपाल, सुनीं जनता की समस्याएं, विकास कार्यों को लेकर दिए अहम निर्देश
बैतूल के कुकरू में CM मोहन यादव की रात्रि चौपाल, सुनीं जनता की समस्याएं, विकास कार्यों को लेकर दिए अहम निर्देश
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दूसरे दिन हुई जबरदस्त कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दूसरे दिन हुई जबरदस्त कमाई
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल