न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दक्षिण भारत के केरल राज्य में स्थित है 'पेरियार राष्ट्रीय उद्यान', पाए जातें है नील गाय, साम्भर, भालू, चीता,हाथी और तेन्दुआ

पेरियार राष्ट्रीय उद्यान दक्षिण भारत के केरल राज्य में स्थित है। यह राष्ट्रीय उद्यान एक बाघ संराक्षित क्षेत्र है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Apr 2018 11:02:40

दक्षिण भारत के केरल राज्य में स्थित है 'पेरियार राष्ट्रीय उद्यान', पाए जातें है नील गाय, साम्भर, भालू, चीता,हाथी और तेन्दुआ

पेरियार राष्ट्रीय उद्यान दक्षिण भारत के केरल राज्य में स्थित है। यह राष्ट्रीय उद्यान एक बाघ संराक्षित क्षेत्र है। उद्यान सन 1040 से पेरियार नदी के परिक्षेत्र में स्थित है। पेरियार उद्यान को वर्ष 1998 से 'हाथी संरक्षण परियोजना' के अंतर्गत भी लाया गया है। यहाँ नदी के गहरे जल में हाथी तैरने का अभ्यास भी करते हैं। नील गाय, साम्भर, भालू, चीता तथा तेन्दुआ आदि जंगली जानवर भी यहाँ पाए जाते हैं।

'पेरियार राष्ट्रीय उद्यान' दक्षिण भारत में वन्य जीवन की विविधता का बड़ा गढ़ है। इसकी स्थापना सन 1950 में की गई थी, जबकि 'टाइगर रिजर्व' वर्ष 1978 से शुरू किया गया था। "प्रभु की धरती" कहे जाने वाले केरल के पश्चिमी तटों के मैदानी इलाकों में 'पेरियार राष्ट्रीय उद्यान' और 'टाइगर रिजर्व' स्थित है। पेरियार उद्यान के बीचों-बीच मन को आकर्षित करने वाली और एक विलक्षण नयनाभिराम दृश्य उत्पन्न करने वाली झील भी है, जो सन 1895 में पेरियार नदी पर बाँध बनाकर निकाली गई थी। वैसे तो यह टाइगर रिजर्व है, लेकिन पर्यटक यहाँ झील में हाथियों की जलक्रीड़ा देखने भी आते हैं।

'पेरियार राष्ट्रीय उद्यान' में कई आकर्षक वन्यजीवों को देखा जा सकता है। बाघों और हाथियों के अलावा पेरियार उद्यान में पर्यटक गौर, जंगली सुअर, सांभर, भौंकने वाला हिरन, माउस डीयर व भारतीय जंगली कुत्ते भी देख सकते हैं। एक अनुमान के मुताबिक यहाँ 40 बाघ हैं। पेरियार में प्राइमेट्स की चार प्रजातियाँ पाई जाती हैं। इनमें शेर जैसी पूँछ वाले दुर्लभ वानर, नीलगिरी लंगूर, सामान्य लंगूर और बोनेट मकॉक बन्दर भी शामिल हैं। दुर्लभ नीलगिरि ताहर, जो बहुत ही कम दिखाई पड़ता है, इस राष्ट्रीय उद्यान में है।

इस प्रसिद्ध उद्यान के पक्षियों में डाटर्स, कारमोरैन्ट्स, किंगफ़िशर, मालाबार, हॉर्नबिल और लंबी पूँछ वाले ड्रोगोंस मुख्य रूप से पाए जाते हैं। झील के किनारे चट्टानों पर छिपकलियों को देखा जा सकता है। घूमने आने वाले सैलानियों को साँप की दुर्लभ नस्लें, प्राय: पाइथन देखने को मिल जाते हैं और कभी-कभी कोबरा भी। पहाड़ों की वादियों में स्थित 'पेरियार राष्ट्रीय उद्यान' में प्रकाश कैनवस के सारे रंग बिखेरता है। जंगलों की नमी से आने वाली ठंडी हवा शांति और स्वच्छता का अनुभव कराती है तथा अपनी तरफ़ आकर्षित करती है।

इस उद्यान के वन्य जीवों को ठीक से देखने के लिए नाव की सवारी सबसे उपयुक्त साधन है। पेरियार उद्यान में पर्यटकों को लुभाने वाली अच्छी बोटिंग की सुविधा है। यद्यपि नाव से बहुत जानवर नहीं भी दिखाई देते हैं, लेकिन हाथियों के परिवार, जंगली सांभर और हिरन आदि पानी के किनारे देखने को मिलते हैं। नाव के ऊपरी भाग से जीव ठीक से दिखाई देते हैं, इसलिए उपयुक्त सीट पाने के लिए समय से आधा घंटा पहले पहुँचना ज़रूरी होता है। भारी वर्षा के बाद वन्यजीव बहुत कम दिखाई देते हैं और जंगल का पानी सूखने पर ही झील की तरफ़ आते हैं।

'पेरियार राष्ट्रीय उद्यान' जाने के लिए सबसे उपयुक्त समय है- अक्टूबर से जून तक के महीने। पेरियार पहुँचने के लिए रेलमार्ग से पहले कोट्टायम जाना होता है। वहाँ से पेरियार उद्यान की दूरी 118 कि.मी. है। कोट्टायम, अर्नाकुलम व मदुरै से चलने वाली बसें 'पेरियार राष्ट्रीय उद्यान' के सबसे नजदीकी शहर कुमिली तक जाती हैं। हवाई मार्ग से भी पेरियार पहुँच सकते हैं। यहाँ के नजदीकी हवाई अड्डे हैं- कोच्चि और मदुरै। पेरियार दक्षिण की ऐसी ख़ूबसूरत सैरगाह है, जहाँ एक बार आने के बाद सैलानी बार-बार आना चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर