न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पार्टनर संग रोमांटिक पल बिताने के लिए करें इन 4 जगहों का चुनाव, हनीमून के लिए है परफेक्ट

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जो हनीमून के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं और आप यहां पार्टनर संग रोमांटिक पल आराम से बिता सकेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 26 Feb 2021 4:17:38

पार्टनर संग रोमांटिक पल बिताने के लिए करें इन 4 जगहों का चुनाव, हनीमून के लिए है परफेक्ट

शादी दो दिलों के मिलन का रिश्ता हैं जिसमें लड़का-लड़की एक प्यार के बंधन में बंधते हैं। शादी के बाद जोड़े पार्टनर संग रोमांटिक पलों को बिताने के लिए हनीमून पर जाते है। लेकिन अक्सर देखा गया हैं कि हनीमून की जगह के चुनाव को लेकर वे असमंजस की स्थिति में रहते हैं कि कहां जाया जाए जहां वे एक-दूसरे को टाइम दे सकें और इन पलों को यादगार बना सकें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जो हनीमून के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं और आप यहां पार्टनर संग रोमांटिक पल आराम से बिता सकेंगे। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

tourist places,indian tourist places,place for honeymoon

कश्मीर

अगर आप प्रकृति से प्यार करते हैं, कई अद्भुत और दिल जीतने वाले नजारे देखने चाहते हैं तो फिर आपके हनीमून के लिए कश्मीर से अच्छी कोई जगह नहीं हो सकती है। कश्मीर का श्रीनगर प्राकृतिक रूप से काफी खूबसूरत है। यहां आप ऊंची-ऊंची पर्वत श्रृंखलाएं, डल झील, ट्यूलिप गार्डन का आनंद ले सकते हैं। यहां आप अपने पार्टनर संग रोमांटिक पल बिता सकते हैं। यहां से आप पहलगाम, गुरेज घाटी और सोनमर्ग भी जा सकते हैं, और यकीन मानिए यहां जाकर आपको लगेगा कि आप स्वर्ग में आ गए हैं, क्योंकि ये जगह है ही इतनी खूबसूरत।

tourist places,indian tourist places,place for honeymoon

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल में स्थित है और ये बेहद खूबसूरत जगह है। यहां की वादियां, टॉय ट्रेन और एडवेंचर में आप अपने पार्टनर संग आनंद ले सकते हैं। यहां आप बतासिया लूप, टी गार्डन, पद्मजा नायडू हिमालयन पार्क समेत हिमालयन रेलवे जा सकते हैं। यहां आपको ठहरने के लिए अच्छे और लग्जरी होटल मिल जाएंगे। यहां का खाना भी काफी स्वादिष्ट होता है। यहां आप फ्लाइट, टैक्सी या अपनी कार के जरिए भी पहुंच सकते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में कपल हनीमून पीरियड को एंजॉय करने जाते हैं।

tourist places,indian tourist places,place for honeymoon

लद्दाख

अगर आप हनीमून पर जाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए लद्दाख काफी अच्छी जगह हो सकती है। लेकिन अगर आप यहां जाकर कैंप में रहते हैं, तो आप काफी अच्छा समय यहां बिता सकते हैं। यहां आप हिमालय की सुंदरता को बेहद करीब से देख सकते हैं। साथ ही यहां दीक्षित और थिकसे के यात्रा शिविर से आप प्रकृति की खूबसूरती को देख सकते हैं। साथ ही आपको बर्फ से ढकी ऊंची चोटियां भी देख सकते हैं। यहां से आप सनसेट यानी सूर्यास्त भी देख सकते हैं, जिसका यहां बिल्कुल अलग नजारा होता है।

tourist places,indian tourist places,place for honeymoon

शिमला-मनाली

हिमाचल प्रदेश अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। आप यहां शिमला में हनीमून के लिए जा सकते हैं। शिमला में मॉल रोड, कुफरी, नारकंडा जैसी जगहों पर आप अपने पार्टनर संग काफी मस्ती कर सकते हैं। इसके अलावा आप मनाली भी जा सकते हैं। हर साल काफी संख्या में यहां काफी कपल पहुंचते हैं। मनाली में आप बर्फबारी, कैंपिंग, पैराग्लाइडिंग समेत कई अन्य एडेंवचर के मजे ले सकते हैं। यहां आप बस, टैक्सी, अपनी कार या फिर फ्लाइट के जरिए भी पहुंच सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!