Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लेना चाहते हैं शादी से पहले घूमने का रोमांच, इन जगहों का चयन कर उठाए आनंद

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां शादी से पहले घूमने का रोमांच अलग ही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 15 Jan 2021 5:55:43

लेना चाहते हैं शादी से पहले घूमने का रोमांच, इन जगहों का चयन कर उठाए आनंद

घूमना सभी को पसंद आता हैं फिर चाहे वह किसी भी उम्र का क्योंकि ना हो। बच्चे हो या बड़े सभी घूमने जाना पसंद करते हैं। लेकिन युवा वर्ग अपनी शादी से पहले ज्यादा घूमना पसंद कार्यते हैं क्योंकि बाद में जिम्मेदारियों के चलते घूमने का वह मजा नहीं ले पाते हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां शादी से पहले घूमने का रोमांच अलग ही हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।
tourist places,indian tourist places,adventurous places,travel before marriage अंडमान एंड निकोबार

अगर आप दोस्तों के साथ रोमांच से भरी ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो अंडमान एंड निकोबार आइलैंड घूम आइए। यहां आप अपने सभी डरों को अलविदा कह सकते हैं। आप यहां स्कूबा डाइविंग, स्नोर्केलिंग, पैरासेलिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां का जेल नेशनल मेमोरियल, पोर्ट ब्लेयर का राजीव गांधी वाटर स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स, चिड़िया टापू, राधानगर बीच, सेल्यूलर और महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क काफी पॉपुलर है। tourist places,indian tourist places,adventurous places,travel before marriage मेघालय

अभी आप पर जिम्मेदारियों का भार नहीं है। आप आराम से दोस्तों के साथ हरियाली के बीच झरनों का खूबसूरती को देखते हुए पहाड़ों पर चढ़ सकते हैं। यदि ट्रेकिंग को लेकर आप उत्साही रहते हैं तो मेघालय आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। यहां आप एलीफेंट लेक, स्प्रेड ईगल फॉल, सेवन सिस्टर फॉल, उमियम लेक, शिलॉंग व्यू प्वाइंट, गारो हिल्स, खासी हिल्स आदि हैं। मेघालय में वो सब है जिसकी एक युवा को तलाश होती है। खूबसूरती और सुकून का ऐसा अद्भुत संगम और कहीं नहीं है। tourist places,indian tourist places,adventurous places,travel before marriage लद्दाख

घूमने के शौकीन युवाओं के लिए लद्दाख जन्नत है। इसलिए बेहतर है कि आप शादी के पहले ही या तो सोलो ट्रिप या दोस्तों के साथ लद्दाख हो आएं क्योंकि एक बार शादी हो गई फिर लद्दाख जैसी जगह जाने में आपको 10 बार सोचना पड़ेगा। लद्दाख में आप आराम से बाइक किराये पर लेकर खार्दुंग ला पास, पैंगोंग झील,जनंकार घाटी, हेमिस नेशनल पार्क और स्पीटूक गोंपा आदि जगहें घूम सकते हैं। tourist places,indian tourist places,adventurous places,travel before marriage ऋषिकेश

ऋषिकेश तो आराम से आप शादी के बाद भी घूम सकते हैं लेकिन जरूरी है कि आप एक बार विवाह के पूर्व भी जाएं क्योंकि शादी से पहले आप बिना किसी रोकटोक के हर तरह के रोमांच का आनंद उठा पाएंगे। बंजी जंपिंग, जीप लाइनिंग, पैराग्लाइडिंग सब आप बिना किसी की अनुमति के कर पाएंगे। हो सकता है कि शादी के बाद आपको फिक्र और सुरक्षा का हवाला देकर ये सब करने से रोक दिया जाए इसलिए शादी से पहले ही आनंद उठाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका