न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लेना चाहते हैं विभिन्न व्यंजनों का स्वाद, किसी जन्नत से कम नहीं देश की ये 5 चटोरी गलियां

आज हम आपको कुछ ऐसी गलियों की जानकारी देने जा रहे है जो आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 20 Dec 2020 4:57:55

लेना चाहते हैं विभिन्न व्यंजनों का स्वाद, किसी जन्नत से कम नहीं देश की ये 5 चटोरी गलियां

हमारे देश को विविधताओं में एकता वाला माना जाता हैं जहां हर क्षेत्र के खानपान का अलग ही जायका और विशेषता हैं। कई ऐसे फूडी होते हैं जो शहर-शहर घूमकर इस जायके का लुत्फ़ उठाना पसंद करते हैं। अगर आप भी फूडी हैं और कुछ ऐसी जगहों की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी गलियोंकी जानकारी देने जा रहे है जो आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं। इन गलियों में स्वाद का तड़का लगता हैं और एक से बढ़कर एक व्यंजन का स्वाद चखने को मिलता हैं। तो आइये जानते हैं इन गलियों के बारे में।

कचौड़ी गली, वाराणसी

यहां अधिकांश दुकानें कचौड़ी की हैं इसलिए इसका नाम कचौड़ी गली पड़ गया। पहने इस मोहल्ले का नाम कूचा अजायब था। कहते हैं कि मुस्लिम शासन के रईस अधिकारी अजायब के नाम पर इसे यह नाम मिला था। कचाैरियों के अलावा बनारसी मिठाइयां, पान, बनारसी चाट, लौंग लता प्रसिद्ध है। दूध को चीनी के साथ उबालने के बाद रातभर आसमान के नीचे ओस में रखकर तैयार होती है लाजवाब मलाइयो जो यहां की शान है।

food places,indian places,indian streets,indian food streets

भुक्कड़ गली,अहमदाबाद

अहमदाबाद की इस गली में आपको देश और दुनिया के बेहतरीन व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। यहां आपका यह भ्रम ज़रूर टूट जाएगा कि गुजराती लोग हर चीज़ में चीनी डालकर खाते हैं। यहां आपको तीखे, खट्टे और मसालेदार लज़ीज़ व्यंजन चखने को मिल जाएंगे। चाइनीज़, स्पैनिश, लैबनीज़, थाई के अलावा वन स्लाइस पिज्जा, तंदूरी मोमोज़ और फलाफल प्रसिद्ध हैं।

खाऊ गली, मुम्बई

मुम्बई में कई खाऊ गलियां हैं और हर गली अपनी अलग ख़ासियत लिए हुए है। जैसे घाटकोपर की खाऊगली डोसे के लिए प्रसिद्ध है जिनमें आइसक्रीम डोसा और चीज़बर्स्ट डोसा ख़ास हैं। इसके अलावा पानीपुरी, सैंडविच, मसाला कोल्डड्रिंक और पावभाजी यहां की शान हैं। बांद्रा स्थित कार्टर रोड खाऊ गली में विभिन्न स्ट्रीट फूड का अपना ही मज़ा है। इसके अलावा महिम, एसएनडीटी लाइन, खारघर की खाऊगलियां भी प्रसिद्ध हैं।

food places,indian places,indian streets,indian food streets

चटोरी गली, जयपुर

राजस्थान की ऐतिहासिक राजधानी न सिर्फ़ अपने भव्य महल और किलों बल्कि खान-पान के लिए भी जाना जाता है। बापू बाज़ार के लिंक रोड के ठीक सामने वाली इस गली में खरीदारी के लिए भी बहुत कुछ है। यहां गोलगप्पे, छोले-भटूरे, फालूदा, छोले-टिक्की और तरह-तरह के पेय लोगों के पसंदीदा है। यहां के अलावा जयपुर में 50 किस्म की कचौरियां, एम।आई।रोड की लस्सी और जौहरी बाज़ार का घेवर हर दिल अज़ीज़ है।

सराफा बाज़ार, इंदौर

दिन में जेवरों की चमक-धमक और रात में स्वादिष्ठ व्यंजनों की ख़ुशबू आपको लुभा ले तो समझिए आप इंदौर में हैं। रात गहराते ही यहां के सराफा बाज़ार में खान-पान की दुकानें सजने लगती हैं जिनकी रौनक देर रात तक रहती है। भुट्टे का कीस और गराड़ू का स्वाद मालवा की ही देन है। इनके अलावा सराफा में मालपुआ,300 ग्राम वज़नी जलेबा, खोपरा पेटीस, रबड़ी-गुलाबजामुन, 10 फ्लेवर की पानी पुरी, कांजी वड़ा, दही बड़ा, पेठा, चाॅकलेट और फायर पान शहर को मध्यभारत की खान-पान राजधानी बनाता है। पारम्परिक व्यंजनों के अलावा चाइनीज़ से लेकर दक्षिण भारतीय लज़ीज़ व्यंजन यहां मिलते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!