न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नवाबी इतिहास रखता है जूनागढ़, प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत

इस खास लेख में जानिए पर्यटन के लिहाज से यह गुजरात का यह पुराना शहर आपके लिए कितना खास है, जानिए यहां के प्राकृतिक और प्राचीन स्थलों के बारे में।

Posts by : Anuj | Updated on: Mon, 01 Jun 2020 1:05:19

नवाबी इतिहास रखता है जूनागढ़, प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत

गिरनार हिल्स की तलहटी में बसा जूनागढ़ भारत के गुजरात राज्य का एक छिपा हुआ नगीना है, जिसके बगैर गुजरात का इतिहास अधूरा है। कभी भारत की बड़ी रियासत रह चुका जूनागढ़ अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। जूनागढ़ की ऐतिहासिक संरचनाएं देखने लायक हैं। राज्य की राजधानी से लगभग 341 किमी की दूरी पर बसा जूनागढ़ अपने नवाबी इतिहास के साथ सैलानियों को यहां आने के लिए मजबूर करता है। यहां की वास्तुकला प्राचीन शैली को भली भांति प्रदर्शित करती हैं। इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों औऱ प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थल किसी जन्नत से कम नहीं। इस खास लेख में जानिए पर्यटन के लिहाज से यह गुजरात का यह पुराना शहर आपके लिए कितना खास है, जानिए यहां के प्राकृतिक और प्राचीन स्थलों के बारे में।

tourist places of junagadh,junagadh,travel,tourism,holidays,places  to visit in junagadh

गिरनार पर्वत

जुनागढ़ का मुख्य आकर्षण केंद्र में से एक है। गिरनार पर्वत का इतिहास बहुत पुराना है। गिरनार पर्वत पर विविध धामों के मन्दिर स्थित है। इनमें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ, अंबामाता, गोरखनाथ, औघड़ सीखर, गुरू दत्तात्रेय और कालका प्रमुख हैं। गिरनार का प्राचीन नाम 'गीरीनगर' था। इन पहाड़ियों की औसत ऊँचाई 3,500 फुट है। सबसे ऊंची चोटी 3,666 फुट है। गिरनार पर्वत पर सम्राट अशोक का स्तभ भी है। यहां से जुनागढ़ ओर गिरनार पर्वत का नज़ारा बहुत सुंदर दिखता है। यहां पर आप फ़ोटोग्राफ़ी,भी कर सकते हैं। गिरनार पर्वत में 9999 सीढ़ियां हैं।

tourist places of junagadh,junagadh,travel,tourism,holidays,places  to visit in junagadh

गिर वन

जूनागढ़ के पास आप गिर वन की रोमांचक सैर का आनंद ले सकते हैं। मुख्य शहर जूनागढ़ से लगभग 65 किमी की दूरी पर स्थित यह अभयारण्य लगभग 1412 वर्ग किमी फैला है जो एशियाई शेरों के लिए जाना जाता है। इस अभयारण्य को 1965 में स्थापित किया गया था। शेर के अलावा आप यहां चीता, नीलगाय, लकड़बग्घा, जंगली बिल्ली, कोबरा आदि को देख सकते हैं। खूबसूरत वनस्पतियों के देखने के लिए यह एक आदर्श जगह है।

tourist places of junagadh,junagadh,travel,tourism,holidays,places  to visit in junagadh

अपरकोट का किला PC

Bernard Gagnon उपरोक्त स्थानों के अलावा आप यहां के अपरकोट फोर्ट की सैर का प्लान बना सकते हैं। अतीत से जुड़े पन्ने बताते हैं कि इस किले का निर्माण 319 ईसा पूर्व में चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा किया गया था। इस किले में प्रवेश ट्रिपल गेटवे को पार कर किया जाता है,जो 70 फीट ऊंची दीवार से जुड़ा है। किले परिसर में आप बौद्ध गुफाएं, बावड़ी, मकबरा और मस्जिद देख सकते हैं। यह किला शहर के मुख्य आकर्षणों में गिना जाता है।

महाबत मकबरा

जूनागढ़ में आप अन्य ऐतिहासिक स्थल महाबत मकबरा की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह एक प्रसिद्ध मकबरा है जिसका निर्माण जुनागढ़ के नवाबों के शासनकाल के दौरान किया गया था। इंडो-इस्लामिक शैली में इस मकबरे को 1982 में बनवाया गया था। गुजरात के नवाबी इतिहास के कई महत्वपूर्ण पहलू इस स्थल से जुड़े हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!