न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंडोनेशिया - सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश, मुस्लिम करते हैं रामायण का मंचन

इंडोनेशिया दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Jul 2019 8:19:56

इंडोनेशिया - सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश, मुस्लिम करते हैं रामायण का मंचन

इंडोनेशिया दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है। 17508 द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 26 करोड़ है, यह दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी बौद्ध आबादी वाला देश है। देश की राजधानी जकार्ता है।

देश की जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल है। आबादी के लिहाज से इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश है पर यहां हिन्दू संस्कृति का असर काफ़ी प्रभावशाली है।

इंडोनेशिया अपनी साझी संस्कृति के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। यहां रामायण और महाभारत की झलक हर जगह देखने को मिल जाएगी। भगवान गणेश से लेकर हनुमान तक यहां सबके मंदिर मिल जाएंगे। यहां के जर्काता स्क्वेयर पर लगीं कृष्णा और अर्जुन की मूर्तियां खासी मशहूर हैं। यहां आपको मुस्लिम कम्युनिटी के लोग हिन्दू मंदिरों में रामायण का मंचन करते दिख जाएंगे।
- भारत और इंडोनेशिया के रिश्ते हज़ारों साल पुराने हैं। ईसा के जन्म से पहले से ही भारत के सौदागर और नाविक वहां जाते रहे हैं। यही कारण है कि इंडोनेशिया और भारत में काफ़ी सारी सांस्कृतिक समानताएं देखने को मिलती हैं।

- प्राचीन काल से ही भारतीय सौदागर और नाविकों के आने-जाने के कारण इंडोनेशिया में न सिर्फ़ हिंदू धर्म बल्कि बौद्ध धर्म का भी गहरा प्रभाव नज़र आता है।

-इंडोनेशियाई भाषा, स्थापत्य, राजशाही और मिथकों पर भी इन धर्मों का असर है। उदाहरण के लिए इंडोनेशिया के पुराने साम्राज्यों के नाम श्रीविजया और गजाह मधा आदि हैं।

indonesia,muslims nation,hindu pooja

- यही नहीं, भाषा के मामले में भी कई समानताए हैं। उनकी भाषा को 'बहासा इंदोनेसिया' कहते हैं। उनकी भाषा पर संस्कृत का । उदाहरण के लिए मेघावती सुकार्णोपुत्री, जो कि इंडोनेशिया की पांचवीं राष्ट्रपति रही हैं।

- इंडोनेशिया में आधिकारिक तौर पर छह धर्मों को मान्यता है, जिसमें से एक हिन्दू धर्म है। बाली, जावा और लंबोक में इसका बोलबाला है।

- बाली को हिन्दू इंडोनेशिया का दिल बोला जाता है। वहीं, जावा आइलैंड में में ढेरों हिन्दू और बौद्ध मंदिर मिल जाएंगे। इनमें विष्णु और शिव के मंदिर हैं।

- जावा के योग्याकार्ता शहर में जगह-जगह संस्कृत भाषा में लिखे शब्द मिल जाएंगे। वहीं, रामायण और महाभारत का भी खूब जिक्र मिलता है।

- व्यापार के चलते इंडोनेशिया में ताकतवार श्रीविजया साम्राज्य पनपा था। इनके शासनकाल में हिन्दू और बौद्ध धर्म का काफी प्रभाव था।

- इसके बाद 8वीं और 10वी सदी में जावा में कई बौद्ध और हिन्दू वंश फले फूले। इस दौरान यहां हिन्दू-बौद्ध कला और स्थापत्य की दोबारा स्थापना हुई।

- इसके बाद 13वीं सदी के आखिर में पूर्वी जावा में हिन्दू मजापहित साम्राज्य की स्थापना हुई। इस दौर में हिन्दू और बौद्ध धर्म का जिस क्षेत्र में विस्तार हुआ, वो आज इंडोनेशिया है।

- हिन्दू धर्म यहां की संस्कृति में रचा बसा है। हालांकि, मौजूदा दौर में देश में हिन्दू आबादी 2 फीसदी से भी कम है।

indonesia,muslims nation,hindu pooja

मुस्लिम करते हैं रामायण का मंचन

- एक मुस्लिम देश में रामायण और महाभारत का अस्तित्व होना भले ही हैरान करता हो, लेकिन ये सब यहां की संस्कृति का हिस्सा हैं।
- जावा के योग्याकार्ता शहर में रहने वाले अली नूर सोत्या रमजान के दिनों में दिनभर रोजा रखते हैं। इसके बाद दिनभर का काम खत्म कर शाम को हिंदू मंदिर पहुंच जाते हैं।
- सोत्या 100 डांसर्स के ट्रूप का हिस्सा हैं, जो हफ्ते में तीन रातों को रामायण के मंचन में शामिल होते हैं। वो इसमें सीता के पिता जनक भूमिका में होते हैं।
- सोत्या कहते हैं कि हम सिर्फ मुस्लिम नहीं है। हम जावा के लोग हैं। यहां हम हिन्दू और बौद्ध धर्म से जुड़ी चीजों को भी सीखते हैं।
- 29 साल के फितरिआन्तो पूरे दिन रोजा करने के बाद लक्ष्मण का किरदार निभाने पहुंचे। यहां जब उनसे पूछा गया कि वो डांस क्यों करते हैं तो वो उलझन में पड़ गए और बोले की क्योंकि डांस बहुत खूबसूरत है।
- रामायण मंचन में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले दमर कसीयादी बताते हैं कि जावा का इस्लाम बहुत मिश्रित किस्म का है। यहां पर रहने वाले मुस्लिम हिन्दू धर्म से प्रभावित हैं।
- कसीयादी, सोत्या और फितरिआन्तो रात में नृतक का काम करते हैं, लेकिन ये तीनों पेशे से टीचर हैं। सोत्या और फितरिआन्तो के तो पेरेंट्स भी डांसिंग से जुड़े रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग