न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश का अलीगढ़ रखता हैं ऐतिहासिक महत्व, जानें यहां के दर्शनीय स्थल

अलीगढ़ भ्रमण, अलीगढ़ की सैर अधूरी रहती है। हम अपने इस लेख मे अलीगढ़ के इन्हीं खूबसूरत दर्शनीय स्थल के बारे मे विस्तार से बताएंगे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Jul 2020 1:48:41

उत्तरप्रदेश का अलीगढ़ रखता हैं ऐतिहासिक महत्व, जानें यहां के दर्शनीय स्थल

अलीगढ़ शहर उत्तर प्रदेश में एक ऐतिहासिक शहर है। जो अपने प्रसिद्ध ताले उद्योग के लिए जाना जाता है। यह ऐतिहासिक शहर 1803 की अलीगढ़ की प्रसिद्ध लड़ाई के लिए प्रसिद्ध है। जिसमें मराठो और अंग्रेजों के बीच अधिग्रहण को लेकर युद्ध हुआ था। अलीगढ़ का किला इसकी गवाही आज भी देता है। यह शहर मुस्लिम संतों की विभिन्न कब्रों के लिए भी प्रसिद्ध है। इसके अलावा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय 1875-78 में स्थापित एक प्रसिद्ध कॉलेज है। अलीगढ़ के दर्शनीय स्थल, अलीगढ़ के पर्यटन स्थल, अलीगढ़ में घूमने लायक जगह में विभिन्न बाजार और खुबसूरत स्थान भी हैं, जिन्हें देखे बिना अलीगढ़ की यात्रा, अलीगढ़ भ्रमण, अलीगढ़ की सैर अधूरी रहती है। हम अपने इस लेख मे अलीगढ़ के इन्हीं खूबसूरत दर्शनीय स्थल के बारे मे विस्तार से बताएंगे।

aligarh,uttar pradesh,tourism,tourist places in aligarh,holidays,travel

अलीगढ़ का किला

अलीगढ़ किला, जिसे ‘अलीगढ़ किला’, ‘बौनासौर किला’ या ‘रामगढ़ किला’ भी कहा जाता है, यह किला अलीगढ़ के दर्शनीय स्थल में मुख्य आकर्षणो में से एक है। किला इब्राहिम लोढ़ी के शासनकाल के दौरान 1525 में गवर्नर उमर के पुत्र मोहम्मद ने बनाया था। यह एक पहाड़ी पर स्थित है जो सभी तरफ लगभग 32 फीट खड़ी घाटी के साथ है। बहु कोण निर्माण का प्रत्येक कोण पर बुर्ज होने वाली प्राचीन गवाही का मुख्य आकर्षण है।

aligarh,uttar pradesh,tourism,tourist places in aligarh,holidays,travel

दरगाह

अलीगढ़ में कुछ प्रसिद्ध दरगाह हैं, या सूफी संतों के अंतिम विश्राम स्थल हैं, जिनको हिंदू और मुसलमान दोनों मानते व सम्मान करते हैं। बाबा बर्ची बहादुर की दरगाह पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करने व अपनी मन्नतों की पूर्ति हेतु आशीर्वाद लेने के लिए यहां लोगों की खासी भीड़ जुटती है।अलीगढ़ में भारत में सबसे बड़ी, तथा एशिया की दूसरे स्थान की सबसे बड़ी लाइब्रेरी, मौलाना आजाद लाइब्रेरी है।
जामा मस्जिद

मुगलकाल में मुहम्मद शाह (1719-1728) के शासनकाल में कोल के गवर्नर साबित खान ने 1724 में इसका निर्माण शुरू कराया था। इसमें चार साल लगे और 1728 में मस्जिद बनकर तैयार हो पाई। मस्जिद में कुल 17 गुंबद हैं। मस्जिद के तीन गेट हैं। इन दरवाजों पर दो-दो गुंबद हैं। शहर के ऊपरकोट इलाके में 17 गुंबदों वाली यह जामा मस्जिद है यहां एकसाथ 5000 लोग नमाज पढ़ सकते हैं। यहां औरतों के लिए नमाज पढ़ने का अलग से इंतजाम है। इसे शहदरी (तीन दरी) कहते हैं। देश की शायद यह पहली मस्जिद होगी, जहां शहीदों की कब्रें भी हैं।

aligarh,uttar pradesh,tourism,tourist places in aligarh,holidays,travel

अलीगढ़ में खरीदारी

पर्यटन स्थलों के भ्रमण के अलावा, शहर साल भर भ्रमणकारियों को यहां के सक्रिय बाजार स्थलों में उनके दिल को प्रसन्न करने वाली खरीददारी के लिए आकर्षित करता है। कुछ सबसे प्रमुख बाजारों में सेंटर प्वाइंट मार्केट, रेलवे रोड मार्केट, फूल चौराहा, हलवाई खाना, जमालपुर बाजार, शमशाद मार्केट, महावीर गंज, अपर फोर्ट या अपर कोट,तस्वीर महल तथा आमिर निशा शामिल हैं। ज्यादातर ब्रांड आउटलेट्स और अंतर्राष्ट्रीय शैली की दुकानें प्वाइंट बाजार तथा इसके आसपास स्थित हैं।शमशाद मार्केट अपनी शैक्षिक पुस्तकों के लिए जाना जाता है, जबकि अमीर निशा एक प्रमुख शॉपिंग हब है। किराने के सामान के लिए महावीर गंज आदर्श स्थल है।

कब और कैसे जाएँ

अक्तूबर से मार्च का समय अलीगढ़ यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय है। अलीगढ़ तक कैसे पहुंचे यहां आने- जाने के लिए अलीगढ़ सड़क, रेल और हवाई मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!