न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तीर्थ स्थलों की भूमि है तमिलनाडु, जानें यहां के पर्यटन स्थलों के बारे में

हिल स्टेशनों से लेकर समुद्र तटों और तीर्थ स्थलों से लेकर ऐतिहासिक स्थानों तक, यह अपनी सीमाओं के भीतर सब कुछ सबकुछ संजोए हुए है। तो आइए जानते हैं तमिलनाडु के खूबसूरत पर्यटक स्थलों के बारे में।

Posts by : Anuj | Updated on: Tue, 05 May 2020 1:27:34

तीर्थ स्थलों की भूमि है तमिलनाडु, जानें यहां के पर्यटन स्थलों के बारे में

तमिलनाडु भारत के सबसे महत्वपूर्ण और खूबसूरत राज्यों में से एक है। यह देश का वो राज्य है जहां सालभर भारी संख्या में देश-विदेश से पर्यटकों को आगमन होता है। यह राज्य ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से काफी खास माना है। मदुरै, चेन्नई, तिरूनेलवेली, सेलम, कोयम्बटूर आदि यहां के सबसे खास पर्यटन स्थल हैं, जहां पर्यटक ज्यादा आना पसंद करते हैं। मंदिरों और तीर्थ स्थलों की भूमि, तमिलनाडु भारत के कुछ सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक है। हिल स्टेशनों से लेकर समुद्र तटों और तीर्थ स्थलों से लेकर ऐतिहासिक स्थानों तक, यह अपनी सीमाओं के भीतर सब कुछ सबकुछ संजोए हुए है। तो आइए जानते हैं तमिलनाडु के खूबसूरत पर्यटक स्थलों के बारे में।

tourist destinations of tamil nadu,tourism,tamil nadu,major attractions of tamil nadu,holidays,travel

ऊटी

पहाड़ों की रानी' के नाम से लोकप्रिय ऊटी अपने मनोरम दृश्यों के लिए विश्व विख्यात है। यह शहर तमिलनाडु के नीलगिरी जिले का एक भाग है। ऊटी शहर के चारों ओर स्थित नीलगिरी पहाड़ियों के कारण इसकी सुंदरता बढ़ जाती है। इन पहाड़ियों को ब्लू माउन्टेन (नीले पर्वत) भी कहा जाता है।

tourist destinations of tamil nadu,tourism,tamil nadu,major attractions of tamil nadu,holidays,travel

थारंगमबाड़ी

आप तमिलनाडु के थारंगमबाड़ी की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह राज्य का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जहां का प्राकृतिक खूबसूरती सच में आपका मन मोह लेगी। यहां कई सारी जगहें हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं, जिसमें दानिश म्यूजियम, दानिश फोर्ट, श्री मसीलमणिश्वर मंदिर शामिल हैं। दानिश फोर्ट का निर्माण 1620 में समुद्र के किनारे किया गया था। वर्तमान में यह किला मात्र खंडहर के रूप में मौजूद है। दानिश संग्रहालय में आप अतीत से जुड़ी कई संग्रहीत वस्तुओं को देख सकते हैं। यह एक खास स्थल है, जहां आप समुद्री आबोहवा का आनंद भी ले सकते हैं।

tourist destinations of tamil nadu,tourism,tamil nadu,major attractions of tamil nadu,holidays,travel

कन्याकुमारी

भारतीय प्रायद्वीप के सबसे दक्षिणी छोर पर स्थित, कन्याकुमारी तमिलनाडु राज्य का एक तटीय शहर है। भारत का शहर कन्याकुमारी महान धार्मिक महत्व का स्थल है क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि यह संगम काल से ही अस्तित्व में है। कन्याकुमारी पहले केप कोमोरिन के रूप में जाना जाता था। कन्याकुमारी पहाड़ों और समुद्री तटों, धान के खेतों और नारियल के पेड़ों से घिरा हुआ है। प्राचीन काल से ही, कन्याकुमारी धर्म, कला और संस्कृति के प्रमुख केंद्रों में से एक रहा है। भारत में यह एकमात्र जगह है जहाँ आप सूर्योदय और सूर्यास्त का आनंद एक ही समुद्र तट पर ले सकते हैं। कन्याकुमारी मंदिर, जिसे भगवती अम्मन मंदिर या कुमारी अम्मन मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, पूरे भारत के प्रमुख हिंदू मंदिरों में से एक है। देवी भागवती को समर्पित, कन्याकुमारी मंदिर का इतिहास 3000 साल पुराना है। इसलिए, समय के साथ, यह हिंदुओं के बीच एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल बन गया है।

tourist destinations of tamil nadu,tourism,tamil nadu,major attractions of tamil nadu,holidays,travel

कोटागिरी

तमिलनाडु के ऑफबीट स्थलों में आप कोटागिरी की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह पहाड़ी स्थल ऊटी से काफी नजदीक है। यह पहाड़ी स्थल समुद्र तल से लगभग 1800 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। यह निलगिरी की पहाड़ियों के मध्य बसा एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती सैलानियों का काफी ज्यादा पसंद है, खासकर एक प्रकृति प्रेमी के लिए यह स्थल किसी जन्नत से कम नहीं। आप यहां गौर और जंगली सूअर जैसे जंगली जीवों को भी यहां देख सकते हैं। यहां का कुदरती माहौल अपार मानसिक और आत्मिक शांति का अनुभव कराता है। एक रिफ्रेशिंग सैर के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं।

tourist destinations of tamil nadu,tourism,tamil nadu,major attractions of tamil nadu,holidays,travel

कांचीपुरम

कांचीपुरम को सुंदर कांचीपुरम साड़ियों के लिए जाना जाता है और इसे एक हजार मंदिरों के सुनहरे शहर’ के रूप में भी जाना जाता है। तमिलनाडु में कांचीपुरम एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है। कांचीपुरम हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोगों के लिए अच्छी जगह है। यह विशेष रूप से एक संस्कृति और दार्शनिक केंद्र होने के लिए जाना जाता है। यह शहर प्रसिद्ध कांची कामाक्षी मंदिर का घर है, जो भगवान शिव की पत्नी हैं। कैलासनाथर मंदिर भी लोकप्रिय है और अपनी शानदार वास्तुकला के लिए जाना जाता है। शहर में सबसे ऊंचा, सबसे बड़ा और सबसे प्रभावशाली मंदिर, 40 एकड़ में फैला एकम्बेश्वर मंदिर है। कांची मठ में शाम के समय कच्छी या दक्षिण भारतीय शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान