जब भी कभी देश के पर्यटन स्थलों की बात की जाती हैं तो भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य का नाम जरूर आता हैं जिसे बर्फीले पहाड़ों का प्रांत भी कहा जाता है। इस राज्य में पर्यटन के लिहाज से कई जगहें प्रसिद्द हैं और उन्हीं में से एक हैं कल्पा जो एक बेहद ही खूबसूरत जगह है। पर्यटन के लिहाज से कल्पा बेहतरीन ऑप्शन हो सकता हैं जो मन मोहने वाली खूबसूरती के साथ शांत वातावरण प्रदान करता हैं। कल्पा एक छोटा सा कस्बा है, यहां के किसी भी जगह से कैलाश पर्वत की बर्फीली चोटियां आसानी से दिख जाती हैं। हिमाचल के कल्पा में सेब के बाग हैं, जो बेहद ही आकर्षक हैं। सेब के बगीचे यहां के निवासियों की जीविका का मुख्य साधन है।
![पर्यटन के लिहाज से बेहतरीन स्थान हैं हिमाचल प्रदेश का कल्पा, खूबसूरती मन मोहने वाली tourist places,indian tourist places,kalpa,himachal pradesh tourist destination]()
कल्पा समुद्र तल से 2759 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है,यह शिमला से 260 किलोमीटर की स्तिथ है।रिकांग पिओ से पहले यह किन्नौर जिला का मुख्यालय था। यह जिला मुख्यालय से 14 किलोमीटर की दूरी पर है । 19वीं शताब्दी में ब्रिटिश गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौज़ी की यात्रा के बाद कल्पा को प्रसिद्धि महत्व दिया गया। यहाँ का स्थानीय नारायण-नागानी मंदिर शिल्प कौशल का एक आदर्श उदाहरण है।
कल्पा में बौद्ध मठ है जिसमे हू-बुउ-इयान-कार गोम्पा भी शामिल हैं, जिसे रीन्न्शन्सग-पो (950-1055 एडी) ने स्थापित किया गया था। कल्पा 6050 मीटर ऊंची किन्नर कैलाश के निकट स्थित है। यह शिव का पौराणिक सर्दियों का घर है। जब सूरज की किरने बर्फ की परतों पर जब पड़ती है तो यह यहाँ दृश्य बहुत सुंदर होता है। हिमाचल के कल्पा गांव के चौक से ऊपर की ओर पर एक व्यू पॉइंट है, जहां से पूरे गांव का अद्भूत नजारा देखने को मिलता है।
कैसे पहुंचे कल्पा
बाय एयर
कल्पा से निकटतम हवाई अड्डा शिमला में है जो की कल्पा से 269 कि.मी. की दूरी पर है ।यह हवाई अड्डे कई प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुम्बई आदि से जुड़ा हुआ है। हवाई अड्डे से कल्पा तक टैक्सी आसानी से उपलब्ध हैं।
ट्रेन द्वारा
कल्पा से निकटतम रेलवे स्टेशन शिमला में है जो की कल्पा से 260 कि.मी. की दूरी पर है ।यह हवाई अड्डे कई प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुम्बई आदि से जुड़ा हुआ है। रेलवे स्टेशन शिमला से कल्पा तक टैक्सी आसानी से उपलब्ध हैं।
सड़क के द्वारा
कल्पा पहुचने के लिए सबसे अच्छा विकल्प सड़क है। एन सडकों से यात्रा करते वक्त आप प्रकर्ति के सुंदर दृश्य का आनन्द उठा सकते है । एचआरटीसी (हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) की सुविधाए राजधानी शिमला से दिल्ली, पंजाब आदि जैसे पड़ोसी राज्यों से नियमित बस सेवाएं प्राप्त करता हैं।