न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Janmashtami 2019: इस मंदिर में भगवान देते है आधी रात को दर्शन, लगता है भक्तों का जमावड़ा

आज जन्माष्टमी के इस खास मौके पर हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में मान्यता हैं कि आधी रात को भगवान कृष्ण यहां दर्शन देते हैं। 

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 24 Aug 2019 3:42:09

Janmashtami 2019: इस मंदिर में भगवान देते है आधी रात को दर्शन, लगता है भक्तों का जमावड़ा

आज भाद्रपद कृष्ण अष्टमी हैं जिसे पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता हैं। आज का दिन कृष्ण जन्म के रूप में आयोजित किया जाता हैं और सभ मंदिरों में झाकियां सजाई जाती हैं। रात के समय में कृष्ण के बाल स्वरूप बालगोपाल की पूजा-अर्चना की जाती हैं और प्रसाद ग्रहण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता हैं। आज जन्माष्टमी के इस खास मौके पर हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में मान्यता हैं कि आधी रात को भगवान कृष्ण यहां दर्शन देते हैं। हम द्वारिकाधीश मन्दिर की बात कर रहे हैं और इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार 5000 वर्ष पूर्व भगवान कृष्ण ने मथुरा छोड़ने के बाद गुजरात के द्वारका में अपनी नयी नगरी बसाई थी। कहा जाता है कि बाद में भगवान की बसार्इ द्वारका समुद्र में डूब गई थी, परंतु जिस स्थान पर उनका निजी महल 'हरि गृह' था वहीं पर वर्तमान प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर बना है। कहा जाता है कि इस स्थान पर मूल मंदिर का निर्माण भगवान कृष्ण के प्रपौत्र वज्रनाभ ने करवाया था। कृष्ण भक्तों की दृष्टि में यह एक महान् तीर्थ है। हर साल जन्माष्टमी पर यहां विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है।

dwarkadhish temple,indian temple,mathura temple,lord krishna,janmashtami 2019,janmashtami special

समय के साथ मंदिर की प्राचीन इमारत काफी जीर्ण क्षींण हो गर्इ और समय समय पर मंदिर का विस्तार और जीर्णोद्धार होता रहा। मंदिर का वर्तमान स्वरूप इसे 16वीं शताब्दी में प्राप्त हुआ था। सबसे पहले मंदिर के आराध्य देव द्वारिकाधीश को आसोटिया के समीप देवल मंगरी पर एक छोटे मंदिर में स्थापित किया गया था। बाद में उन्हें कांकरोली के नवीन भव्य मंदिर में लाया गया। द्वारिकाधीश मंदिर से लगभग 2 किमी दूर एकांत में रुक्मिणी का मंदिर है। एक कथा के अनुसार माना जाता है कि दुर्वासा ऋषि के शाप के कारण उन्हें एकांत में रहना पड़ा। द्वारका नगरी आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित देश के चार धामों में से एक है। यही नहीं ये पवित्र सप्तपुरियों में से एक भी मानी जाती है।

हर साल जन्माष्टमी पर द्वारिकाधीश मन्दिर में विशेष पूजा का आयोजन होता है, जिसके लिए मध्य रात्रि में मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शन के लिए खोले जाते हैं। सामान्य रूप से मंदिर को शयन आरती के बाद भगवान को भोग लगा कर रात नौ बजे पट बंद हो जाते हैं। जन्माष्टमी के दिन इस नियम का अपवाद होता है और रात्रि 12 बजे भगवान कृष्ण का विशेष जन्मोत्सव पूजन आयोजन होता है। जिसमें भगवान के जन्म से लेकर उन्हें आसन पर विराजमान करने के बाद आरती की जाती है। इस सारे कार्यक्रम के लिए लोगों के दर्शन हेतु मंदिर के पट आधी रात से 2.30 बजे तक खुले रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर