न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुद्रेमुख नेशनल पार्क देगा ट्रेकिंग का मजा, जंगली जानवर बनेंगे आकर्षण

कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान, कुद्रेमुख पहाड़ों के बीच में स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए लोकप्रिय है। आईये जानते है कुद्रेमुख नेशनल पार्क के बारे में-

Posts by : Anuj | Updated on: Sat, 04 Jan 2020 4:24:26

कुद्रेमुख नेशनल पार्क देगा ट्रेकिंग का मजा, जंगली जानवर बनेंगे आकर्षण

कर्नाटक राज्य का कुद्रेमुख नैशनल पार्क एक ऐसा नैशनल पार्क है जो सालभर पर्यटकों का स्वागत करता है। बादलरूपी पर्दों से गुजरते हुए जब कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान पहुंचते हैं तो वहां की खूबसूरत वादियां आपका स्वागत करती हैं। यहां सुबह 6 बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक घूमा जा सकता है। कुद्रेमुख नैशनल पार्क भारत के कर्नाटक राज्य के चिकमंगलूर जिले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान, कुद्रेमुख पहाड़ों के बीच में स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए लोकप्रिय है। आईये जानते है कुद्रेमुख नेशनल पार्क के बारे में-

visit kudremukh national park,trekking in  kudremukh national park,wildlife in kudremukh national park,kudremukh national park,karnataka,holidays,travel,tourism

नाम के पीछे की कहानी-

इस उद्यान की खास बात यह है कि इसकी पहाड़ियों का आकार घोड़े के मुख जैसा प्रतीत होता है और इसी वजह से प्राचीनकाल से कन्नड़ भाषा में इस पहाड़ी को 'कुद्रेमुख' अर्थात 'अश्र्वमुख' का नाम दिया गया। दक्षिण भारत की तीन मुख्य नदियां तुंग, भद्रा और नेत्रावती का उद्गम स्थान भी कुद्रेमुख में स्थित है।

कुद्रेमुख पीक ट्रेक

कुद्रेमुख का सबसे मुख्य आकर्षण यहां की कुद्रेमुख चोटी है, जो दूर-दूराज के ट्रैवलर्स-ट्रेकर्स को आने का आमंत्रण देती है। समुद्र तल से 1894 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कुद्रेमुख पीक साहसिक पहाड़ी रास्तों, वनस्पतियों और अनौपचारिक विविधता के साथ ट्रेकर और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग मानी जाती है। इस चोटी से देखे गए प्राकृतिक दृश्यों का कोई जवाब नहीं है।

कैसे जाएं

अगर आप कुद्रेमुख की सैर पर जाना चाहते हैं और ट्रेन से यात्रा करनेवाले हैं तो आपको मंगलौर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा। यहां से कुद्रेमुख की दूरी करीब 100 किलोमीटर है। यहां से आप लोकल ट्रैवलिंग सुविधाओं जैसे बस या प्राइवेट टैक्सी का प्रयोग करके कुद्रेमुख नैशनल पार्क जा सकते हैं। अगर आप बाई रोड यहां जाना चाहते हैं तो यह कर्नाटक के मुख्य शहरों से आप आसानी से सड़क मार्ग द्वारा यहां पहुंच सकते हैं।

visit kudremukh national park,trekking in  kudremukh national park,wildlife in kudremukh national park,kudremukh national park,karnataka,holidays,travel,tourism

फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन जगह

बाघ, तेंदुआ, जंगली हाथी, लंगूर, हिरन एवं अनगिनत प्रजातियों के सांप कुद्रेमुख के घने जंगलों में पाए जाते हैं। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर्स के लिए कुद्रेमुख किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां वे इस जन्नत को अपने कैमरे में उतारने के लिए आतुर नजर आते हैं।

हनुमान गुंडी फॉल्स

पहाड़ियों और उद्यानों से अलग आप कुद्रेमुख में हनुमान गुंडी फॉल्स की सैर का आनंद ले सकते हैं। हनुमान गुंडी फॉल्स को सुथानाबे फॉल्स या सुथानबी फॉल्स भी कहा जाता है, जो कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले के कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान के पहाड़ी परिवेश में स्थित है। यह जलप्रपात राष्ट्रीय उद्यान में करकला और लक्ष्या बांध के बीच मौजूद है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!