न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर रहे है दिवाली पर घूमने की प्लानिंग, तो देश की इन 5 जगहों की सैर जरूर करें

जिसमें सभी एक-दुसरे से गले मिलते हैं और अपने बीच की दूरियों को समाप्त करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 04 Nov 2018 2:39:26

कर रहे है दिवाली पर घूमने की प्लानिंग, तो देश की इन 5 जगहों की सैर जरूर करें

दिवाली का त्योहार एक ऐसा त्योहार है, जिसमें सभी एक-दुसरे से गले मिलते हैं और अपने बीच की दूरियों को समाप्त करते हैं। इसी के साथ कई लोग दिवाली की छुट्टियों में घूमने की प्लानिंग करते हैं, ताकि देश के अन्य हिस्सों की दिवाली देखी जा सकें। अगर आप दिवाली के जश्न का मजा लेना चाहते हैं, तो आज हम आपको देश की ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ की दिवाली अपनी आतिशबाजी और आयोजन के लिए जानी जाती हैं। तो आइये जानते है इन जगहों के बारे में।

* जयपुर की दिवाली

पिंक सिटी की दिवाली पूरे देश में मशहूर है। यहां का इतिहास और विरासत दिवाली के दिन दीपक, लाइटिंग और रौशनी से नहा जाता है। शहर खूबसूरत दिखाई देता है। विदेशी सैलानी भारतीय पारंपरिक वेशभूषा में बड़े होटल्स में दिवाली सेलिब्रेशन के लिए पहुंचते हैं। राजस्थानी संस्कृति के पारंपरिक रंग भी दिवाली को यहां चार चांद लगा देते हैं। आपके लिए यहां खाने और मिठाइयों की भरमार होगी। जायके शौकीनों के लिए यहां दिवाली मनाना एक अनूठा अनुभव होगा।

holidays,diwali special,planning to travel,jaipur,jodhpur,banaras,ujjain,goa

* जोधपुर यानी की नीला शहर की दिवाली

यह एतिहासिक शहर दिवाली के दिन खूबसूरत तरीके से सजा दिखाई देता है। किले और घरों की विशेष सजावज की जाती है। पर्यटकों के लिए यहां दिवाली के दिन विशेष आयोजन होते हैं। रोशनी के इस त्यौहार पूरा शहर ही जगमगाता रहता है। दिवाली के दौरान नीले घर रोशनी में और भी खूबसूरत नजर आते हैं। यदि शॉपिंग के शौकीन हैं तो फिर यहां आने का मजा ही बढ़ जाएगा।

holidays,diwali special,planning to travel,jaipur,jodhpur,banaras,ujjain,goa

* शिव की नगरी बनारस की दिवाली

दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक बनारस की नगर दीपावली के दिन रौशनी और दीपक की जगमगाहट से नहा जाती है। पूरा शहर दुल्हन की तरह सजता है। यहां की गलियों में दिवाली के कुछ दिन पहले से ही जो रौशन दिखाई देती है वैसी पूरे भारत में कहीं दिखाई नहीं देगी। पारंपरिक वेशभूषा में सजे विदेशी सैलानी दिवाली की रौनक में सरोबार होते हैं। मां गंगा की आरती, काशी विश्वनाथ मंदिर सभी दीपक की रौशनी में बेहद सुंदर दिखाई देते हैं। आतिशबाजी, पूजा अनुष्ठान से यह नगरी बेहद अनूठी दिखाई देती है। मिठाइयों और खान पान के शौकीन हैं तो यहां तो आपके लिए बहुत कुछ है।

holidays,diwali special,planning to travel,jaipur,jodhpur,banaras,ujjain,goa

* उज्जैन की दिवाली

महाकाल की नगरी उज्जैन की दिवाली भी पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहां के बाजार, मंदिर महाकाल मंदिर और क्षिप्रा नदी के तट की सुंदरता आपका मन मोह लेगी। गीत संगीत के कई कार्यक्रम आपके यादगार रहेंगे।

holidays,diwali special,planning to travel,jaipur,jodhpur,banaras,ujjain,goa

* गोवा की दिवाली

गोवा तो अपने आप में साल सेलिब्रेशन सिटी है। चाहे न्यू ईयर हो या क्रिसमस या फिर दिवाली यहां आपको आने का असली मजा मिलेगा। यदि आप थोड़ा सा पारंपरिक दिवाली से हटकर सोच रहे हैं तो फिर आपको मौज मस्ती, खाने-पीने और इंजॉय करने के लिए यहां जरूर आना चाहिए। बाजारों को दिवाली के मौके पर खासतौर पर सजाया जाता है ऐसे में यदि शॉपिंग का मजा आपको जरूर आएगा। इसके अलावा यहां की गलियां और घूमनें की जगहों को बहुत ही शानदार तरीके से सजाया जाता है। दीपक और लाइटिंग की रौशन में गोवा बहुत ही सुंदर दिखाई देता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका