न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Nag Panchami 2019: कालसर्प दोष से मुक्ति दिला सकते हैं नागदेवता से जुड़े देश के ये प्राचीन मंदिर

आज हम आपको देश के कुछ ऐसे प्राचीन मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर कालसर्प दोष योग की विशेष पूजा की जाती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 03 Aug 2019 6:04:52

Nag Panchami 2019: कालसर्प दोष से मुक्ति दिला सकते हैं नागदेवता से जुड़े देश के ये प्राचीन मंदिर

सावन का महिना चल रहा हैं जिसे भक्ति का महीना माना जाता हैं क्योंकि इस महीने में आए दिन कोई ना कोई त्यौहार तो आता ही रहता हैं। ऐसा ही एक त्यौहार है नागपंचमी जो सावन शुक्ल पंचमी को आता हैं। इस दिन सभी भक्तगण नागदेवता की पूजा करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं। कई लोग तो ऐसे होते हैं जिनकी कुंडली में कालसर्प दोष होता हैं जिसकी वजह से उनके जीवन में कई परेशानियाँ आती हैं। इस दोष से छुटकारा पाने के लिए नागपंचमी का दिन सर्वश्रेष्ठ माना जाता हैं। आज हम आपको देश के कुछ ऐसे प्राचीन मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर कालसर्प दोष योग की विशेष पूजा की जाती है। तो आइये जानते हैं इन मंदिरों के बारे में।

nag panchami,nag panchami 2019,kaal sarp yog,temple of snakes,indian old temple

मन्नारशाला
केरल के अलेप्पी जिले से तकरीबन 40 किलोमीटर दूर स्थित मन्नारशाला मंदिर एक नहीं, दो नहीं बल्कि 30 हजार नागों वाला मंदिर है। 30 हजार नागों की प्रतिमाओं वाला यह मंदिर 16 एकड़ में हरे-भरे जंगलों से घिरा हुआ है। नागराज को समर्पित इस मंदिर में नागराज तथा उनकी जीवन संगिनी नागयक्षी देवी की प्रतिमा स्थित है।

nag panchami,nag panchami 2019,kaal sarp yog,temple of snakes,indian old temple

नाग वासुकि मंदिर
प्रयागराज में संगम के पास ही दारागंज क्षेत्र में नाग वासुकि का मंदिर स्थित है। नाग वासुकि मंदिर को शेषराज, सर्पनाथ, अनंत और सर्वाध्यक्ष कहा गया है। इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां नागपंचमी के दिन दर्शन और पूजन से कुंडली का कालसर्प दोष दूर हो जाता है। नाग पंचमी के दिन यहां एक बड़ा मेला लगता है।

nag panchami,nag panchami 2019,kaal sarp yog,temple of snakes,indian old temple

नागचंद्रेश्वर मंदिर
देश के प्रसिद्ध नाग मंदिरों में सबसे पहले बात करते हैं जो देश के 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक महाकाल मंदिर के परिसर में स्थित है। नाग देवता के इस मंदिर की खासियत है कि यह साल में केवल एक बार आम लोगों के दर्शन के लिए खोला जाता है। महाकाल मंदिर के तीसरी मंजिल पर भगवान शंकर और माता पार्वती फन फैलाए नाग के सिंहासन पर विराजमान हैं। मान्यता है कि नागपंचमी के दिन इस तक्षक नाग के ऊपर विराजमान शिव-पार्वती के दर्शन मात्र से कालसर्प दोष दूर हो जाता है।

nag panchami,nag panchami 2019,kaal sarp yog,temple of snakes,indian old temple

तक्षकेश्वर नाथ
प्रयागराज स्थित तक्षकेश्वर नाथ का मंदिर यमुना नदी के किनारे स्थित है। इस अति प्राचीन मंदिर वर्णन पद्म पुराण के 82 पाताल खंड के प्रयाग माहात्म्य में 82वें अध्याय में मिलता है। मान्यता है कि कि इस मंदिर में भगवान शिव के दर्शन से न सिर्फ व्यक्ति का बल्कि उसकी आने वाली पीढ़ी का भी सर्पभय दूर हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका