न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बारिश के दिनों में मजा लीजिए 1 महीने तक चलने वाले गुजरात के इस अनोखे फेस्टिवल का

हम आपको बताने जा रहे हैं कि यहां आकर आप किस तरह भ्रमण का पूरा मजा ले पाएंगें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 14 Aug 2018 12:14:20

बारिश के दिनों में मजा लीजिए 1 महीने तक चलने वाले गुजरात के इस अनोखे फेस्टिवल का

मॉनसून के दिनों में हर राज्य चाहता है कि उनके यहाँ सैलानियों का जमावड़ा बना रहे और इसके लिए वे कई प्रयास भी करते हैं। पर्यटन के लिए अपनी पहचान बना चुके गुजरात में भी सैलानियों के आकर्षण के लिए सापुतारा मॉनसून फेस्टिवल 2018 शुरू किया गया हैं। यह फेस्टिवल 4 अगस्त से शुरु हुआ है और इस खास मॉनसून फेस्टिवल को 3 सितंबर तक मनाया जाएगा। अगर आप भी इस मॉनसून में कहीं घूमने जाने की सोच रहे हैं तो यह फेस्टिवल आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि यहां आकर आप किस तरह भ्रमण का पूरा मजा ले पाएंगें।

* क्या खास है पर्यटकों के लिए

मानसून के दौरान खासकर पर्यटकों के लिए इस उत्सव का आयोजन गुजरात के सापुतारा हिल स्टेशन पर झील के पास किया जा रहा है। 1 महीने तक चलने वाले इस फेस्टिवल में रोजाना कई खास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें रोजाना शाम 4 से 7 बजे के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम, रेन डांस, लेक लाइटिंग, सापुतारा झील में फव्वारे आदि शामिल हैं। यह फेस्टिवल 3 सितंबर तक चलेगा। अगर आपने अभी तक इस दौरान घूमने-फिरने का कोई प्लान नहीं बनाया है तो इस खास उत्सव का हिस्सा बन सकते हैं।

* गुजरात का एकमात्र हिल स्टेशन

सापुतारा गुजरात राज्य का एक मात्र हिल स्टेशन है, जो सह्याद्री पहाड़ियों के मध्य स्थित है। यह पर्वतीय गंतव्य गर्मियों के दौरान आराम फरमाने का सबसे आदर्श विकल्प माना जाता है। और मानसून आते ही, यह पहाड़ी क्षेत्र जादुई बन जाता है, इस दौरान यहां की प्राकृतिक खूबसूरती का जी भरकर आनंद उठाया जा सकता है। मानसून की हल्की-हल्की बौछारों के साथ यहां समय बिताने के लिए दूर-दूर से पर्यटकों का आगमन होता है। हर साल यहां भारी संख्या में ट्रेकर्स, पिकनिकर्स और प्रकृति प्रकृति प्रेमियों का आगमन होता है। आप यहां की झील में रोमांचक सैर का भी आनंद ले सकते हैं।

saputara monsoon festival,surat,gujarat,travel,holidays

* घूमने लायक जगहें - सापुतारा झील

सापुतारा मॉनसून फेस्टिवल के दौरान आप यहां के प्राकृतिक आकर्षणों की सैर का प्लान बना सकते हैं। यहां की खूबसूरत सापुतारा झील बहुत हद तक सैलानियों को आकर्षित करने का काम करती है। यह झील यहां के मुख्य गंतव्यों मे गिनी जाती है, जहां सैलानियों के मनोरंजन के लिए नौकायन की भी सुविधा उपलब्ध है। यह झील शांत पहाड़ियों और प्राकृतिक खूबसूरती के मध्य स्थित है, जहां की यात्रा आपको काफी हद तक आनंदित करने का काम करेगी। आगे जानिए आप सापुतार में और कहां-कहां जा सकते हैं।

* अन्य आकर्षण

सापुतारा झील के अलावा आप यहां कई अन्य स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं। आप यहां का खूबसूरत रोज़ गार्डन देख सकते हैं, जो गुलाब की कई तरह की प्रजातियों का घर माना जाता है। इसके अलावा आप यहां का सापुतारा जनजातीय संग्रहालय देख सकते हैं, इस म्यूजियम के माध्यम से आप गुजरात की जनजातीय जीवनशैली के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। आप यहां उनसे संबधित वाद्य यंत्रों, आभूषण, औजार, और अन्य वस्तुओं का अच्छा खास संग्रह देख सकते हैं। इन सब के अलावा आप यहां के सनसेट प्वाइंट की सैर का भी प्लान बना सकते हैं। यहां तक पहुंचने के लिए आपको ट्रेकिंग का सहारा लेना होगा, यह प्वाइंट यहां की पहाड़ी पर स्थित है। यहां से आप सूर्यास्त के शानदार दृश्यों को देख सकते हैं, और अपने कैमरे में उतार सकते हैं।

* कैसे करें प्रवेश

सापुतारा यहां के प्रसिद्ध पर्यटन गंतव्यों में गिना जाता है, जहां आप परिवहन के तीनों साधनों की मदद से पहुंच सकते हैं। यहां का नजदीकी हवाई अड्डा सूरत/मुंबई एयरपोर्ट है। रेल मार्ग के लिए आप यहां के वघई रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं, एक पर्वतीय स्थल होने के बावजूद सापुतारा सड़क मार्गों के द्वारा राज्य के बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन