न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट करने के लिए करें इन जगहों का चुनाव, दिन बनेगा यादगार

तो आइए जानते हैं ऐसी ड्रीम डेस्टिनेशन्स के बारे में जहाँ आप इस वेलेंटाइन्स डे को सेलिब्रेट कर सकते हैं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Mon, 03 Feb 2020 8:34:27

वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट करने के लिए करें इन जगहों का चुनाव, दिन बनेगा यादगार

वैलेंटाइन्स डे नजदीक है और आप सब इसकी तैयारियों में लगे होंगे। अपने पार्टनर को इस स्पेशल दिन हर कोई शानदार गिफ्ट देना चाहता है। अगर आप भी इस खास दिन को खास तरीके से सेलिब्रेट करने में विश्वास रखते हैं तो आप उन्हें दूर किसी शानदार ट्रिप पर ले जा सकते हैं। ऐसी कोई रोमांटिक जगह जहाँ आप और आप के पार्टनर के अलावा कोई न हो। अगर आप अभी से प्लान बना लेंगे तो आपको कई सारे ऑप्शन मिल जायेंगे। तो आइए जानते हैं ऐसी ड्रीम डेस्टिनेशन्स के बारे में जहाँ आप इस वेलेंटाइन्स डे को सेलिब्रेट कर सकते हैं।

valentines day,valentine day celebration,celebrating valentine day,holidays,tourism,travel,14 february

कुमारकोम

दक्षिण भारत के केरल राज्य में स्थित कुमारकोम इस दिन के लिए सबसे मुफीद जगह है। नारियल के पेड़,बैकवाटर और हाउसबोट पर दिन गुजारना आप के लिए न भूलने वाला दिन बना सकते हैं। पास ही कुमारकोम पक्षी अभयारण्य भी है जहाँ भी आप जा सकते हैं। यह भारत के सभी प्रमुख हवाई अड्डों तथा रेल लाइन से जुड़ा हुआ है।

आगरा

अगर मोहब्बत की बात चले और ताजमहल का ज़िक्र न हो तो कुछ छुटा हुआ सा लगता है। आप इस वैलेंटाइन्स डे ताजमहल के सामने जाकर भी अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। और अगर आप यहाँ जा ही रहे हैं तो डायना सीट पर बैठ कर फोटो खिंचवाना न भूलें।

valentines day,valentine day celebration,celebrating valentine day,holidays,tourism,travel,14 february

हैवलॉक

सूरज,पानी,और चारों और नारियल के पेड़। शानदार दृश्यों से भरपूर यह जगह अंडमान में स्थित एक द्वीप है। यहाँ आप प्राइवेसी के साथ साथ नेचर को भी एन्जॉय कर सकते हैं। यहाँ स्कूबा डाइविंग के साथ ही आप कोरल रीफ को भी देख सकते हैं। यहाँ पहुँचने के लिए आपको पहले पोर्ट ब्लेयर पहुंचना होगा वहां से आप फेरी के माध्यम से डेढ़ घण्टे में पहुँच जायेंगे।

तारकरली

महाराष्ट्र में समुद्र के किनारे बसा यह छोटा सा गाँव आपके लिए परफेक्ट प्लेस हो सकती है। यहाँ का शानदार बीच आपको यहाँ एक दिन बिताने पर मजबूर कर देगा। साथ ही साथ यहाँ के लोकल डिशेस का मजा भी लिया जा सकता है। कभी कभी यहाँ डॉल्फिन्स भी दिखाई देती हैं। यहाँ पहुँचने के लिए डाबोलिम एयरपोर्ट सबसे नजदीकी एयरपोर्ट है।

valentines day,valentine day celebration,celebrating valentine day,holidays,tourism,travel,14 february

जयपुर

अगर आप वेलेंटाइन्स डे को शाही तरीके से एन्जॉय करने के मूड में हैं तो चले आइये जयपुर। यहाँ कई होटल्स हैं जो आपकी मेहमाननवाजी राजपूती तरीके से करेंगी। यहाँ की राजस्थानी डिशेज आपके ट्रिप को दोगुना कर देगा। आप हवामहल के सामने अपने पार्टनर के साथ फोटोशूट भी करवा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!