न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत ही नहीं विदेशों में भी मनाई जाती हैं दिवाली, इस तरह किया जाता हैं सेलेब्रेशन

ऐसा नहीं हैं कि यह सिर्फ भारत में ही बनाया जाता हैं बल्कि विदेशों में भी दिवाली के पावन पर्व को सेलेब्रेट किया जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 07 Nov 2020 6:54:27

भारत ही नहीं विदेशों में भी मनाई जाती हैं दिवाली, इस तरह किया जाता हैं सेलेब्रेशन

दिवाली का पावन पर्व अपने साथ खुशियां लेकर आता हैं और इसे बड़ी धूमधाम से मनाया जाता हैं। भारत के हर क्षेत्र में इस दिन दीपक जलाकर उजाला किया जाता हैं और सकारात्मकता का संचार होता हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं कि यह सिर्फ भारत में ही बनाया जाता हैं बल्कि विदेशों में भी दिवाली के पावन पर्व को सेलेब्रेट किया जाता हैं। भारत की यह संस्कृति विदेशों में भी बहुत पसंद की जाती हैं और उत्साह के साथ मनाई जाती हैं।

जापान

जापान के योकोहामा शहर में दो दिवसीय दिवाली का आयोजन होता है। इन दो दिनों में अलग- अलग तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। लाखों की संख्या में लोग नाच-गाना करते हैं। लोग अलग-अलग तरह के मुखौटे पहनते हैं जिनमें अधिकतर बहुत मजाकिया होते हैं, रसोई से जुड़े होते हैं। इस दो दिवसीय दिवाली में भारतीय व्यंजन परोसे जाते हैं।

diwali special,diwali 2020,diwali celebration,diwali in other countries

मलेशिया

मलेशिया में दिवाली को हरी दिवाली कहा जाता है। यहां के रीति-रिवाज भारत से भिन्न होते हैं। इस देश के लोग दिवाली की शुरूआत शरीर पर तेल लगाकर करते हैं। इसके बाद मंदिरों में जाकर यश, समृद्धि और सुख की प्रार्थना करते हैं। मलेशिया में तमिल-हिंदु रहते हैं इसलिए यहां के पूजा- पाठ में भी साउथ की झलक नजर आती है।

त्रिनिदाद और टोबैगो

कैरेबियन सागर के द्वीपों पर भी दिवाली का उत्साह देखते ही बनता है। यहां त्रिनिदाद और टोबैगो कम्यूनिटी मुख्य रुप से दिवाली मनाती है। दिवाली के दिन यहां मंच पर नाटक के माध्यम से हिंदु संस्कृति के बारे में बताया जाता है। पारंपरिक वेशभूषा में सभी कलाकार त्योहारों से जुड़ी कहानियां भी बताते हैं। लजीज व्यंजन भी तैयार किये जाते हैं।

diwali special,diwali 2020,diwali celebration,diwali in other countries

मॉरिशस

मॉरिशस में छोटे-छोटे द्वीपों पर दिपावली का उत्सव मनाया जाता है। इस दिन यहां सार्वजिनक अवकाश होता है। लोग यहां घर की सफाई करने में बहुत विश्वास रखते हैं, उनकी ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से सारी नकारात्मक ऊर्जा चले जाती है। दिवाली के दिन यहां रावण दहन भी होता है। मॉरिशस के ट्रायोलेट गांव को पूरा सजाया जाता है और भारी मात्रा में लोग यहां एकत्रित होते हैं।

नेपाल

नेपाल के लोग दिवाली को तिहार कहते हैं। भारत की ही तरह यहां भी दीपोत्सव पांच दिन का होता है। जिसमें पहले दिन गाय को चावल खिलाये जाते हैं, दूसरे दिन कुत्तों को अलग- अलग पकवान खिलाना, तीसरे दिन लक्ष्मी पूजन, चौथे दिन यम पूजा होती है और पांचवे दिन भैया दूज मनाई जाती है। कुकुर तिहार अर्थात दूसरे दिन का यहां बहुत उत्साह रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
फिश ऑयल कैप्सूल के जबरदस्त फायदे, जानिए किन लोगों के लिए है इसका सेवन सबसे ज़रूरी
फिश ऑयल कैप्सूल के जबरदस्त फायदे, जानिए किन लोगों के लिए है इसका सेवन सबसे ज़रूरी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
गर्मियों में रोज खाएं रसदार खरबूजा, पाचन से लेकर दिल तक सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे
गर्मियों में रोज खाएं रसदार खरबूजा, पाचन से लेकर दिल तक सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे