न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेचर थीम स्वच्छ वातावरण के साथ देगी घर को आकर्षक लुक

वैसे सुन्दर दिखने, दिखाने में कोई बुराई भी नहीं है। आइये, आपके घर को सुन्दर बनाने में हम आपकी मदद करते हैं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Fri, 14 Feb 2020 6:05:35

नेचर थीम स्वच्छ वातावरण के साथ देगी घर को आकर्षक लुक

घर का इंटीरियर करवाने की सोच रही हैं, तो इस समय ट्रेंड में है पशु पक्षी और नेचर थीम। यह थीम गर्मी के मौसम में तो आंखों को भाती ही है, लेकिन जब बारिश का मौसम आता है तो यह थीम थीम आंखों को सुकून देती है। सुबह-सुबह एक ऐसे वातावरण में उठने की कल्पना कीजिए, जहां सुकून देने वाले पेड़-पौधों की हरियाली हो। स्वागत करने के लिए तरह-तरह के पक्षी हों। सोचिए, जंगल का यह सुकून अगर आपके घर में भी होता, तो कितना बढ़िया होता! खैर, अब आपकी ये कल्पना हकीकत बन सकती है, क्योंकि डिजाइनर्स भी जंगल थीम पर ही काम कर रहे हैं।कम बजट में घर को कैसे सुन्दर बनायें, ऐसी क्या यूनीक चीजें अपने ड्राइंग रूम में लगायें कि आने वाले मेहमान तारीफ किये बिना न रह सकें, इसकी तलाश जारी है। वैसे सुन्दर दिखने, दिखाने में कोई बुराई भी नहीं है। आइये, आपके घर को सुन्दर बनाने में हम आपकी मदद करते हैं।

nature theme for home,home decoration,home decor tips,household tips,plants in house

पशु पक्षी थीम

इस थीम में जानवरों और पक्षियों की पेंटिंग्स, उनकी डिजाइंस, स्कल्पचर और टाइल्स के अलावा घर के कुशंस, पर्दे और बेडशीट में भी इस थीम को लेकर चला जाता है। पूरी डेकोरेशन को बेहद ड्रामैटिक लेकिन डिफरेंट लुक दिया जाता है। रंगों की बात करें, तो इसमें बेहद शोख रंगों भरे पैटर्न होते हैं, जिसमें रेड और ब्लैक के अलावा नीले, पीले और हरे रंगों का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसमें इंटीरियर डेकोरेटिव आइटम्स, डेकोरेटिव पौधों से घर को सजाकर नया लुक दे रहे हैं। इस थीम पर पूरे घर को उभारने के लिए कहीं इसमें आर्टिफिशियल प्लांट्स का यूज होता है, तो कहीं ऑरिजनल का। कुछ लोग वॉलपेपर व पेंटिग के जरिए इस थीम को दर्शाना पसंद कर रहे हैं।

फूल-पत्तियों का चुनाव

अगर आप अपने घर को बॉटैनिकल थीम पर सजाने की सोच रहे हैं तो फूल-पत्तियों के चुनाव में कुछ बातों का ध्यान रखें, अन्यथा आपका कमरा आधुनिक न दिखकर पुराने जमाने यानी 70 के दशक की तरह लग सकता है। और मुझे नहीं लगता कि आप ऐसा चाहेंगे? फिडल, मोनेस्ट्रा डेलीसिओसा, बनाना (केला) और फिग के पौधे के प्रिंट जंगलों से जुड़े होते हैं। अन्य किस्म में रैफिस पाम, मनी प्लांट, स्नेक प्लांट और स्प्लिट लीफ फिलोडेन्ड्रॉन हैं। इनकी पत्तियों को कालीनों, परदों, वॉलपेपर या कुशन पर प्रिंट किया जा सकता है। ये घर की सुंदरता को बढ़ाने के साथ आंखों को सुकून देने वाली भी होती हैं।

nature theme for home,home decoration,home decor tips,household tips,plants in house

फूलों वाले गमले सजाएं

गार्डनिंग करना अच्छे शौक में गिना जाता है। इससे न सिर्फ मन प्रफुल्लित रहता है, बल्कि आपकी मेहनत से उगाये गये पौधे जब घर के कोनों को सजाते-महकाते हैं तो उससे मिलने वाली खुशी भी असीम होती है। सीढ़ियों के किनारे, बरामदे और छत को मौसमी फूलों वाले गमलों से सजाएं। यह आपके घर में ताजगी और खूबसूरती में बढ़ोत्तरी करता है। बेडरूम में पौधे नहीं रखने चाहिए क्योंकि रात के वक्त ये कार्बन डाई आॅक्साइड छोड़ते हैं, जो आपकी सांस के लिए ठीक नहीं है। पौधे हमेशा खुली जगह, या खिड़की के पास ही रखने चाहिए। बालकनी में लटकने वाले गमले लगाएं। अगर पेंटिंग का शौक हो तो आप अपने हाथों से गमलों को पेंट भी कर सकती हैं, इससे इनकी शोभा भी बढ़ जाएगी।

मौसम के अनुसार इंटीरियर

जहां लोग एक बार घर बनवाते समय इंटीरियर करवाते थे, वहीं अब स्थिति यह है कि मौसम के अनुसार इंटीरियर में बदलाव करना स्टाइल स्टेमेंट बन गया है। इंटीरियर डिजाइनर निशा बताती हैं कि अब लोग हर मौसम में इंटीरियर चेंज करवाने लगे हैं। इसमें कोई खास मेहनत भी नहीं करनी पड़ती। बस हल्का सा कलर्स में फेरबदल करके आप मौसम के मुताबिक घर को लुक दे सकते हैं। चाइनीज थीम में जहां विंटर के लिए डार्क कलर्स के शेड्स का इस्तेमाल किया जाता है, वहीं समर के लिए इन्हीं कलर्स के लाइट शेड्स का।

कते है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे