न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत की इन जगहों पर हुई है बॉलीवुड की सबसे ज्यादा शूटिंग

आज हम आपको बताने जा रहे हैं देश की उन जगहों के बारे में जो कि बॉलीवुड को बहुत पसंद आ रही हैं और यहाँ कई शूटिंग होने लगी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Jan 2018 3:27:47

भारत की इन जगहों पर हुई है बॉलीवुड की सबसे ज्यादा शूटिंग

बॉलीवुड अपनी फिल्मों की कहानी के साथ लोकेशन के लिए जाना जाता हैं। अब बाहुबली को ही ले लीजिये, दर्शकों को इसकी लोकेशन इतनी पसंद आई की क्या कहने। इसलिए आजकल निर्देशक अपनी फिल्मों में लोकेशन का बहुत अच्छे से ध्यान रखते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं देश की उन जगहों के बारे में जो कि बॉलीवुड को बहुत पसंद आ रही हैं और यहाँ कई शूटिंग होने लगी हैं। तो आइये जानते हैं देश की उन जगहों के बारे में।

shooting places in india,bollywood movies shooting,holidays

* दिल्ली :
देश की राजधानी दिल्ली सिर्फ पर्यटकों को ही नहीं बल्कि फिल्म निर्देशकों को भी अपना दीवाना बनाये हुए। दिल्ली में अब तक अनगिनत फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। खासकर राजनीति पर आधारित फ़िल्में तो दिल्ली को बिना दिखाए बनाई ही नहीं जा सकती। जब भी फिल्मों में इंडिया को दिखाया जाता है तो शुरुआत होती है, इंडिया गेट से। बॉलीवुड के कई ऐसी फ़िल्में बनी है जिनकी पूरी शूटिंग दिल्ली में ही हुई है। जिसमे चांदनी चौक', 'लाल किला', 'कुतुबमीनार', 'दिल्ली एयरपोर्ट', 'कनॉट प्लेस', 'पुरानी दिल्ली' आदि को बखूबी दिखाया जाता है।

shooting places in india,bollywood movies shooting,holidays

* राजस्थान : जब निर्देशकों को अपनी फ़िल्मों में रॉयल बैकग्राउंड की ज़रूरत होती है, तो उन्हें राजस्थान से बेहतर कोई जगह नहीं सूझती। ऐतिहासिक विरासतों से भरा ये राज्य फ़िल्मों को पर्दे पर एक शाही अंदाज़ में पेश करता है। सिर्फ़ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड को भी राजस्थान ख़ूब भाता है। उदयपुर, जयपुर, जैसलमेर, अजमेर, रनकपुर, कोटा, जोधपुर, माउंट आबू ये राजस्थान की कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां फ़िल्मों की शूटिंग चलती रहती है।

shooting places in india,bollywood movies shooting,holidays

* कश्मीर :
बात फिल्मों की शूटिंग लोकेशन की हो और कश्मीर का नाम ना लिया जाये ये तो मुमकिन ही नहीं है।।। 'कश्मीर की कली' से लेकर 'बजरंगी भाईजान' तक, फ़िल्मों में जब-जब कश्मीर दिखाया गया है, ये और ख़ूबसूरत ही लगता गया है। बर्फ़ की चादर में लिपटी ये जगह, बॉलीवुड की हमेशा फेवरेट लोकेशन में से एक है।

shooting places in india,bollywood movies shooting,holidays

* मुंबई :
मुंबई का दूसरा नाम ही बॉलीवुड है। ज़्यादातर फ़िल्मों की शूटिंग यहीं पर होती है और बड़े-बड़े फ़िल्म स्टूडियो मुंबई में ही है। निर्देशकों की पहली पसंद मुंबई ही रहती है, क्योंकि यहां शूटिंग के लिए और शहरों की तुलना में ज़्यादा खर्च नहीं आता है। यहां शूटिंग के बेहतरीन लोकेशन्स हैं। 'अक्सा बीच', 'जुहू बीच', 'छत्रपति शिवाजी टर्मिनस', 'गेटवे ऑफ़ इंडिया', 'धारावी', 'महालक्ष्मी धोबी घाट', 'फ़िल्म सिटी', 'कोलाबा कॉज़वे' आदि ऐसी जगहें हैं, जहां अकसर फ़िल्मों की शूटिंग होती रहती है।

shooting places in india,bollywood movies shooting,holidays

* लेह लद्दाख :
फिल्म 3 इडियट्स के बाद से ही लोगो को लेह लद्दाख के बारे में ज्ञात हुआ।।यह जगह खराब मौसम के चलते ज्यादा लोकप्रिय नहीं है। हालांकि फिल्मों के चलते लोग इस जगह को जान समझ पाए जिसके चलते अब यहां लोग घूमना भी पसंद करते हैं। फिल्म 3 इडियट्स में फिल्म के आखिरी सीन की शूटिंग लद्दाख के पेंगोग झील के किनारे हुई थी।इसके अलावा यहां लक्ष्य,फुगली।पाप जैसी फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है।

shooting places in india,bollywood movies shooting,holidays

* पंजाब : बॉलीवुड फ़िल्मों में पंजाबियों पर फ़िल्में बनती रहती हैं और ऐसे में किसी स्टूडियो में पंजाबी माहौल बना पाना मुश्किल होता है। इसीलिए बॉलीवुड, पंजाबी माहौल के लिए पंजाब में ही शूटिंग को तवज्जो देता है। पंजाब का अमृतसर निर्देशकों को ख़ूब भाता है, क्योंकि ये शहर बहुत सुंदर है और स्वर्ण मंदिर भी यहीं स्थित है। पंजाब के गांव भी फ़िल्मों में ख़ूब दिखाए जाते हैं।

shooting places in india,bollywood movies shooting,holidays

* दार्जिलिंग : दार्जिलिंग लम्बे समय से पर्यटकों और बॉलीवुड का पसंदीदा लोकेशन रहा है। देव आनंद, राजेश खन्ना, सैफ़ अली खान और रणबीर कपूर की फ़िल्मों की काफ़ी शूटिंग इस जगह पर हुई है। रोमांटिक गानों की शूटिंग के लिए बॉलीवुड यहां आता रहा है।

shooting places in india,bollywood movies shooting,holidays

* गोवा : गोवा सिर्फ समुद्री तटों के लिए ही नहीं बल्कि कई खूबसूरत शूटिंग लोकेशन के लिए भी जाना जाता है।आप जब भी यहां का रुख करेंगे तो आपको यहां किसी ना किसी फिल्म की शुतिन्ग्ग होते हुए दिख ही जाएगी। खासकर गोवा का खूबसूरत झरना दूधसागर फॉल के किनारे कई फिल्मों के मनोरम नजारों को शूट किया गया है। फिल्म दिल चाहता है की पूरी शूटिंग में गोवा में ही हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका