न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा है ये 6 जगहें, शूटिंग के लिए की जाती है बेहद पसंद

हम आपको बॉलीवुड की उन्हीं पसंदीदा जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अधिकांश फिल्मों में काम में ली जाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 23 Jun 2019 5:54:05

बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा है ये 6 जगहें, शूटिंग के लिए की जाती है बेहद पसंद

बॉलीवुड के दीवाने पूरे देश में होने के साथ ही विदेशों में भी हैं। लोग केवल बॉलीवुड के कलाकार ही नहीं बल्कि फिल्मों में काम में ली जाने वाली लोकेशन के भी दीवाने होते हैं। तभी तो बॉलीवुड में कई लोकेशन ऐसी है जो शूटिंग के लिए बहुत पसंद की जाती हैं और वहाँ पर लगातार फिल्मों की शूटिंग होती रहती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की उन्हीं पसंदीदा जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अधिकांश फिल्मों में काम में ली जाती हैं। तो आइये जानते है उन लोकेशन के बारे में।

* राजस्थान

जब निर्देशकों को अपनी फ़िल्मों में रॉयल बैकग्राउंड की ज़रूरत होती है, तो उन्हें राजस्थान से बेहतर कोई जगह नहीं सूझती। ऐतिहासिक विरासतों से भरा ये राज्य फ़िल्मों को पर्दे पर एक शाही अंदाज़ में पेश करता है। सिर्फ़ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड को भी राजस्थान ख़ूब भाता है। उदयपुर, जयपुर, जैसलमेर, अजमेर, रनकपुर, कोटा, जोधपुर, माउंट आबू ये राजस्थान की कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां फ़िल्मों की शूटिंग चलती रहती है।

bollywood most liked shooting locations,shooting locations in india,india,holidays,travel,travel tips

* कश्मीर

बात फिल्मों की शूटिंग लोकेशन की हो और कश्मीर का नाम ना लिया जाये ये तो मुमकिन ही नहीं है।।। 'कश्मीर की कली' से लेकर 'बजरंगी भाईजान' तक, फ़िल्मों में जब-जब कश्मीर दिखाया गया है, ये और ख़ूबसूरत ही लगता गया है। बर्फ़ की चादर में लिपटी ये जगह, बॉलीवुड की हमेशा फेवरेट लोकेशन में से एक है।

* दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली सिर्फ पर्यटकों को ही नहीं बल्कि फिल्म निर्देशकों को भी अपना दीवाना बनाये हुए। दिल्ली में अब तक अनगिनत फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। खासकर राजनीति पर आधारित फ़िल्में तो दिल्ली को बिना दिखाए बनाई ही नहीं जा सकती। जब भी फिल्मों में इंडिया को दिखाया जाता है तो शुरुआत होती है, इंडिया गेट से। बॉलीवुड के कई ऐसी फ़िल्में बनी है जिनकी पूरी शूटिंग दिल्ली में ही हुई है। जिसमे चांदनी चौक', 'लाल किला', 'कुतुबमीनार', 'दिल्ली एयरपोर्ट', 'कनॉट प्लेस', 'पुरानी दिल्ली' आदि को बखूबी दिखाया जाता है।

* मुंबई

मुंबई का दूसरा नाम ही बॉलीवुड है। ज़्यादातर फ़िल्मों की शूटिंग यहीं पर होती है और बड़े-बड़े फ़िल्म स्टूडियो मुंबई में ही है। निर्देशकों की पहली पसंद मुंबई ही रहती है, क्योंकि यहां शूटिंग के लिए और शहरों की तुलना में ज़्यादा खर्च नहीं आता है। यहां शूटिंग के बेहतरीन लोकेशन्स हैं। 'अक्सा बीच', 'जुहू बीच', 'छत्रपति शिवाजी टर्मिनस', 'गेटवे ऑफ़ इंडिया', 'धारावी', 'महालक्ष्मी धोबी घाट', 'फ़िल्म सिटी', 'कोलाबा कॉज़वे' आदि ऐसी जगहें हैं, जहां अकसर फ़िल्मों की शूटिंग होती रहती है।

bollywood most liked shooting locations,shooting locations in india,india,holidays,travel,travel tips

* पंजाब

बॉलीवुड फ़िल्मों में पंजाबियों पर फ़िल्में बनती रहती हैं और ऐसे में किसी स्टूडियो में पंजाबी माहौल बना पाना मुश्किल होता है। इसीलिए बॉलीवुड, पंजाबी माहौल के लिए पंजाब में ही शूटिंग को तवज्जो देता है। पंजाब का अमृतसर निर्देशकों को ख़ूब भाता है, क्योंकि ये शहर बहुत सुंदर है और स्वर्ण मंदिर भी यहीं स्थित है। पंजाब के गांव भी फ़िल्मों में ख़ूब दिखाए जाते हैं।

* गोवा

गोवा सिर्फ समुद्री तटों के लिए ही नहीं बल्कि कई खूबसूरत शूटिंग लोकेशन के लिए भी जाना जाता है।आप जब भी यहां का रुख करेंगे तो आपको यहां किसी ना किसी फिल्म की शुतिन्ग्ग होते हुए दिख ही जाएगी। खासकर गोवा का खूबसूरत झरना दूधसागर फॉल के किनारे कई फिल्मों के मनोरम नजारों को शूट किया गया है। फिल्म दिल चाहता है की पूरी शूटिंग में गोवा में ही हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर