न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिठूर है धर्म, युद्ध और सिद्ध की नगरी, 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत यहीं से हुई थी

बिठूर प्रसिद्ध हिन्दू धार्मिक स्थल है जो कानपुर, उत्तर प्रदेश में स्थित है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Feb 2018 12:14:57

बिठूर है धर्म, युद्ध और सिद्ध की नगरी, 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत यहीं से हुई थी

बिठूर प्रसिद्ध हिन्दू धार्मिक स्थल है जो कानपुर, उत्तर प्रदेश में स्थित है। यह स्थल महान् क्रांतिकारी तात्या टोपे, नाना राव पेशवा और रानी लक्ष्मीबाई जैसे क्रांतिकारियों की यादें अपने दामन में समेटे हुए है। यह ऐसा दर्शनीय स्थल है, जिसे ब्रह्मा, महर्षि वाल्मीकि, वीर बालक ध्रुव, माता सीता और लव कुश ने किसी न किसी रूप में अपनी कर्मस्थली बनाया। बिठूर वाल्मीकि के तप स्थिली के रूप में जानी जाती है। प्रथम स्वाधीनता संग्राम का जिक्र होते ही बिठूर से जुड़ी तमाम यादें जेहन में कौंध जाती हैं।

बिठूर में नाना साहब पेशवा की अगुवाई में तात्याटोपे, अजीमुल्ला के साथ लड़ी गई लड़ाई की यादें आज भी ताजा हैं। साथ ही त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने मां सीता को अयोध्या से निकाला था तो वह लखनऊ होते हुए बिठूर में ठहरीं थीं। यहीं पर वाल्मीकि से मिलीं और लव-कुश को जन्म दिया था। मां सीता मंदिर के पुजारी राजीव शुक्ला का कहना है कि आप चाहे पूरी दुनिया का भ्रमण कर लें, लेकिन अगर सच में भगवान राम को पाना है तो गंगा के किनारे बसे इस कस्बे में एक बार जरुर आएं।

यहां से ब्रह्मा ने की थी सृष्टि की रचना बिठूर का इतिहास हिंदू शास्त्रों के अनुसार ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना के पूर्व यहं तपस्या की थी। इसी के तहत आज भी ब्रह्मावर्त घाट है, यहां पर हर रोज सैकड़ों की संख्या में लोग दर्शन के लिए आते हैं। यहीं पर ध्रुव ने भगवान विष्णु की तपस्या की थी। महर्षि वाल्मीकि की तपोभूमि बिठूर को प्राचीन काल में ब्रह्मावर्त नाम से जाना जाता था। शहरी शोर शराबे से उकता चुके लोगों को कुछ समय बिठूर में गुजारना काफी रास आता है। बिठूर में ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के अनेक पर्यटन स्थल हैं। गंगा किनारे बसे इस नगर का उल्लेख प्राचीन भारत के इतिहास में मिलता है। अनेक कथाएं और किवदंतियां यहां से जुड़ी हुई हैं।

बिठूर है धर्म, युद्ध और सिद्ध की नगरी, 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत यहीं से हुई थी

यहीं से निकली थी पहली विद्रोह की ज्वाला

भारत की आजादी के लिए हुए स्वतंत्रता संग्राम व आंदोलन का बिठूर से गहरा रिश्ता रहा है। 1857 में भारतीय स्वतंत्रता का प्रथम संग्राम का श्रीगणेश बिठूर से ही हुआ था। यह कस्बा कानपुर से 17 किलोमीटर दूर कन्नौज रोड पर स्थित है। बिठूर गंगा किनारे एक छोटा.सा कस्बा है जो किसी जमाने में सत्ता का केंद्र हुआ करता था। आज भी यहां की पुरानी ऐतिहासिक इमारतें बारादरियां और मंदिर जीर्ण-शीर्ण हालत में पड़ी हैं लेकिन स्थानीय लोगों के पास इतिहास की वो यादें हैं जिनका पाठ हर बच्चे को स्कूलों में सिखाया जाता है।

बिठूर है धर्म, युद्ध और सिद्ध की नगरी, 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत यहीं से हुई थी

गदर में बिठूर की भूमिका

देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम में बिठूर की भूमिका अतुलनीय है। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का श्रीगणेश यहीं से हुआ था। यह नानाराव एवं तात्या टोपे जैसे लोगों की धरती रही है। टोपे परिवार की एक पीढ़ी आज भी बैरकपुर में है और यहीं झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का बचपन बीता। उसी दौर में कानपुर से अपनी जान बचाकर भाग रहे अंग्रेजों को सतीचौरा घाट पर मौत के घाट उतार दिया गया। बाद में उसके बदले में अंग्रेजों ने गांव के गांव तबाह कर दिए एवं एक एक पेड़ से लटका कर 20-20 लोगों को फांसी दे दी गई। जीत के बाद अंग्रेजों ने बिठूर में नानाराव पेशवा के महल को तो मटियामेट कर ही दिया था जब तात्या टोपे के रिश्तेदारों को 1860 में ग्वालियर जेल से रिहा किया गया तो उन्होंने बिठूर लौटकर पाया कि उनका घर भी जला दिया गया है।

बिठूर है धर्म, युद्ध और सिद्ध की नगरी, 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत यहीं से हुई थी

यहीं पर है स्वर्ग की सीढ़ी

बिठूर में बाबा राघवदास द्वारा बनवाए गए ध्वज स्थल पर ही बैठ कर कभी कानपुर से फूंके गए विरोध के बिगुल की योजना तैयार की गई थी। ध्वज स्थल पर लगा पत्थर गवाह है कि वहां पर नाना साहेब पेशवा के नेतृत्व में तात्याटोपे, अजीमुल्ला खां व राव साहब ने बैठक की थी। यहीं से देश भर की सशस्त्र क्रांति को संगठित करके आगे बढ़ने का संदेश दिया गया था। नाना के किले में ही एक पुराना कुंआ है किवदंती है कि इसी कुएं से ही नाना की सेना को पानी की आपूर्ति की जाती थी। बिठूर की सीमा में प्रवेश करते ही वहां वाल्मीकि आश्रम में बनी स्वर्ग की सीढ़ी से कभी क्रांतिकारी पूरे बिठूर व गंगा जी से अंग्रेजों की गतिविधियों पर नजर रखते थे। इस टावर में वर्ष के दिनों के बराबर 365 आले बने हैं। जिनमें रोज एक दिया जलाया जाता था इससे वहां रहने वालों को दिन की पहचान रहती थी।

बिठूर है धर्म, युद्ध और सिद्ध की नगरी, 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत यहीं से हुई थी

बिठूर था 321 एकड़ का छावनी क्षेत्र

कानपुर में अंग्रेजी हुकूमत ने फौज के लिए जहां पूरब दिशा में छावनी क्षेत्र विकसित किया, वहीं पश्चिम में रमेल, चौधरीपुरा, बिठूर खुर्द में 321 एकड़ में पेशवा बाजीराव के लिए कैंटोंमेंट एरिया बसाया गया, जिसे आराजी लश्कर भी कहा जाता है। यह क्षेत्र राजस्व अभिलेखों में आज भी आराजी लश्कर दर्ज है। तत्कालीन गवर्नर जनरल के निर्देश पर रमेल, चौधरीपुर, मोहम्मदपुर व बिठूर खुर्द में से 321 एकड़ भूमि अलग कर छावनी क्षेत्र बसाया गया। बाद में इस ग्राम का पूरा स्वामित्व बिठूर के सूबेदार के परिवार के तत्कालीन उत्तार-पश्चिम प्रांत के राज्यपाल से 1895 में 7,000 रुपये देकर खरीदा।

नानाराव के किले में प्रतिरक्षा कारखाना

1858-59 में अंग्रेजों ने नाना के किले में कब्जा करने के बाद यहां अपनी फौज के घुड़सवार दस्ते के लिए चमड़े का साजो-सामान तैयार करने की यूनिट खोली थी। रक्षा मंत्रालय ने तीन दशक पहले हार्नेस एंड सैडलरी फैक्ट्री का नाम बदल कर भले ही ओईएफ (आर्डनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री) कर दिया हो, लेकिन आज भी शहर में लोग इसे किला के नाम से ही पुकारते हैं। ओईएफ स्टेडियम के पास बने फैक्ट्री के हास्पिटल में रखा नानाराव पेशवा के जमाने का नावों का लंगर और बिठूर तक जाने वाली सुरंग भी है। बताते हैं यह सुरंग इतनी चौड़ी थी कि इसमें एक साथ दो घुड़सवार दौड़ सकते थे। फैक्ट्री के बाहरी हिस्से में आज भी पुराने किले की झलक दूर से नजर आती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे
CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे
'बदले की भावना से किया गया केस', खान सर के वकील बोले- सुरक्षा कारणों से चली थी गोली
'बदले की भावना से किया गया केस', खान सर के वकील बोले- सुरक्षा कारणों से चली थी गोली
उत्तराखंड चारधाम यात्रा: केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु; स्वास्थ्य कारणों से 161 यात्रियों की मौत
उत्तराखंड चारधाम यात्रा: केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु; स्वास्थ्य कारणों से 161 यात्रियों की मौत
CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
सियासी जमीन खिसकने के बीच INDIA गठबंधन की याद, दिल्ली बैठक में ममता बनर्जी को कितना मिलेगा समर्थन?
सियासी जमीन खिसकने के बीच INDIA गठबंधन की याद, दिल्ली बैठक में ममता बनर्जी को कितना मिलेगा समर्थन?
पेड्डी स्टार राम चरण की पत्नी संभालती हैं 77 हजार करोड़ का कारोबार, ग्लैमर से दूर बनाई अलग राह
पेड्डी स्टार राम चरण की पत्नी संभालती हैं 77 हजार करोड़ का कारोबार, ग्लैमर से दूर बनाई अलग राह
लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर फिल्मी अंदाज में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर फिल्मी अंदाज में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान जारी, तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान जारी, तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
CJP प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- विदेश से युवाओं को भटकाने की कोशिशें नहीं होंगी सफल
CJP प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- विदेश से युवाओं को भटकाने की कोशिशें नहीं होंगी सफल
जाम में थमी एंबुलेंस, बिगड़ती हालत देख मरीज को गोद में अस्पताल ले गए परिजन
जाम में थमी एंबुलेंस, बिगड़ती हालत देख मरीज को गोद में अस्पताल ले गए परिजन
घर में आग लगने के पीछे अक्सर होती हैं ये वजहें, समय रहते हो जाएं सतर्क
घर में आग लगने के पीछे अक्सर होती हैं ये वजहें, समय रहते हो जाएं सतर्क
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर