न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उठाना चाहते हैं ट्रेकिंग का आनंद, महाराष्ट्र की ये 5 जगहें एडवेंचर से भरपूर

आज इस कड़ी में हम आपके लिए महाराष्ट्र की कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो रोमांच से भरपूर हैं और ट्रैकिंग के शौकीन लोगों को बहुत पसंद आएगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 16 Sep 2020 1:28:53

उठाना चाहते हैं ट्रेकिंग का आनंद, महाराष्ट्र की ये 5 जगहें एडवेंचर से भरपूर

इस कोरोना काल ने लोगों को अपनी इच्छाओं को मारने पर मजबूर कर दिया हैं। हांलाकि अब लोग फिर से बाहर निकलकर न्यू नार्मल की तरफ बढ़ रहे हैं और सावधानी बरतते हुए घूमने का मजा भी लेने लगे हैं। कई लोग होते हैं जिन्हें ऐसे स्थानों पर घूमने का मजा आता हैं जो एडवेंचर से भरपूर हो। आज इस कड़ी में हम आपके लिए महाराष्ट्र की कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो रोमांच से भरपूर हैं और ट्रैकिंग के शौकीन लोगों को बहुत पसंद आएगी। तो आइये जानते हैं एडवेंचर से भरपूर इन जगहों के बारे में।

tourist places,indian tourist places,maharashtra tourist places,trekking places,adventurous places

हरिहर किला

कसारा से 60 किलोमीटर दूर नासिक ज़िले में एक पहाड़ की चोटी पर स्थित हरिहर किला 170 मीटर की ऊंचाई पर बना है। इसे हर्षगढ़ किले के नाम से भी जाना जाता है। पहाड़ी की चोटी पर स्थित इस किले की चढ़ाई 90 डिग्री सीधी है, जो ख़तरनाक होने के साथ-साथ रोमांचक भी है। इस ख़तरनाक और रोमांचकारी रास्ते को पार करने में 2 दिन का समय लगता है, लेकिन इसकी चढ़ाई करना हर किसी के बस की बात नहीं है, क्योंकि चढ़ाई के दौरान हर वक़्त सासें हलक में अटकी रहती हैं।

tourist places,indian tourist places,maharashtra tourist places,trekking places,adventurous places

कलसुबाई शिखर

इगतपुरी तालुका में सहयाद्री पर्वत श्रृंखला पर समुद्र सतह से 5,400 फीट की ऊंचाई पर स्थित कलसुबाई में बारिश के मौसम में ट्रैकिंग का बहुत आनंद आता है। इस मौसम में हरी-भरी वादियां, ठंडी-ठंडी हवाएं, गरजते हुए बादल और झरने इसकी ख़बसूरती में चार चांद लगाते हैं। यहां पर ट्रैकिंग करना एडवेंचर से भरपूर है और जून से सितंबर के बीच का समय यहां ट्रैकिंग करने के लिए बेस्ट माना जाता है।

tourist places,indian tourist places,maharashtra tourist places,trekking places,adventurous places

कोरीगढ़ किला

पुणे ज़िले के लोनावला से क़रीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोरीगढ़ किला ट्रैकिंग के लिए काफ़ी मशहूर है। हालांकि दो रास्तों के ज़रिए इस किले की चोटी तक पहुंचा जा सकता है। इसकी चोटी पर कोराई देवी, भगवान शिव और विष्णु के मंदिर स्थित हैं। समुद्र सतह से 3,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस स्थल की चढ़ाई आसान होने के साथ-साथ रोमांचक भी है। इस स्थल की ख़ासियत यह है कि यहां आप किसी भी मौसम में ट्रैकिंग के लिए जा सकते हैं।

tourist places,indian tourist places,maharashtra tourist places,trekking places,adventurous places

राजमाची किला

लोनावला से क़रीब 15 किलोमीटर दूर स्थित राजमाची किला भारत के मशहूर ट्रैकिंग स्थलों में से एक है। समुद्र सतह से 2,710 फीट की ऊंचाई पर मौजूद इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है। अगर आप पहली बार ट्रैकिंग के लिए जा रहे हैं तो राजमाची किला एक अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि यहां ट्रैकिंग करने में आपको ज़्यादा समय नहीं लगेगा और इस किले के टॉप पर पहुंचने के लिए सिर्फ़ 40 मिनट ही लगते हैं।

tourist places,indian tourist places,maharashtra tourist places,trekking places,adventurous places

रायगढ़ किला

रायगढ़ ज़िले के महाड में पहाड़ी पर स्थित यह किला महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। रायगढ़ किला समुद्र की सतह से क़रीब 2700 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इसे छत्रपति शिवाजी महाराज ने बनवाया था और सन 1674 में इसे अपनी राजधानी घोषित किया था। ठंड के मौसम में यहां ट्रैकिंग का मज़ा दोगुना हो जाता है। हालांकि इस किले तक ट्रैकिंग और रोपवे के ज़रिए आसानी से पहुंचा जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान