Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सूर्योदय का बेहतरीन नजारा देंगी ये 4 जगहें, बनाए घूमने का प्लान

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां मन प्रसन्न कर देने वाला सूर्योदय देखा जा सकता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 05 Jan 2021 5:24:06

सूर्योदय का बेहतरीन नजारा देंगी ये 4 जगहें, बनाए घूमने का प्लान

पूरे दिन में सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूर्य को आसानी से देखा जा सकता हैं जो कि खूबसूरत दृश्य पैदा करता हैं। सूर्योदय के दृश्यों को देखने के लिए तो लोग सुबह की सैर पर निकल जाते हैं। लेकिन इसी के साथ ही कोई जगह ऐसी हो जो पहाड़ियों और प्रकृति के नजारों से भरी हो तो वहां का सूर्योदय का दृश्य बेहद मनोहर होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां मन प्रसन्न कर देने वाला सूर्योदय देखा जा सकता है।
tourist places,indian tourist places,sunrise in india,indian places दार्जिलिंग

दार्जिलिंग में स्थित टाइगर हिल एक ऐसी जगह है, जहां से सूर्योदय बहुत अच्छा दिखाई देता है। अधिकांश लोग जब दार्जलिंग घूमने जाते हैं तो वे अपने दिन की शुरुआत टाइगर हिल पर एकदम ऊंचाई पर जाकर उगते हुए सूरज को देखकर करते हैं। सूर्योदय देखने के शौकीन लोगों के लिए यह एक अद्भुत अनुभव रहता है क्योंकि कहा जाता है कि जिस तरह का नजारा इस पहाड़ी से दिखाई देता है, वैसा नजारा कहीं और से बिल्कुल दिखाई नहीं देता। tourist places,indian tourist places,sunrise in india,indian places जोधपुर

सूर्योदय के दिवाने जब भी जोधपुर जाते हैं तो वे सबसे पहले मेहरानगढ़ किले पर जाना पसंद करते हैं। मेहरानगढ़ किले की ऊंचाई से जिस प्रकार का सूर्योदय दिखाई देता है, उसके बाद सारी नींद उड़ जाती है और दुनिया बहुत खूबसूरत लगने लगती है। राओ जोधा पार्क एवं जसवंत थाड़ा से भी सूर्योदय बहुत सुंदर दिखाई देता है। नीले शहर में इस तरह आसमान रूपी कैनवास पर रंगों की कलाकारी देखना एक बहुत ही खूबसूरत अनुभव होता है। tourist places,indian tourist places,sunrise in india,indian places कन्याकुमारी

कन्याकुमारी की खूबसूरती का तो हर कोई दीवाना है। कन्याकुमारी अरब सागर, हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी से घिरा हुआ है। ऐसे में यहां से सूर्योदय देखने पर अलग ही अनुभव प्राप्त होता है। परावर्तन के कारण सुबह- सुबह आसमान पर जिस तरह के रंग सूर्य के आस-पास लालिमा बनकर उभरते हैं, वे वाकई अलौकिक होते हैं। सूर्योदय को देखते हुए ऐसा महसूस होने लगता है, क्यों न समय को यहीं रोक दिया जाए। tourist places,indian tourist places,sunrise in india,indian places बनारस

बहुत सारे लोग मोक्ष और आध्यात्मिक शांति की तलाश में बनारस जाते हैं। बनारसे का सूर्योदय आपको खुद से मिलवाने का काम करता है। यहां का सूर्योदय बहुत शक्तिशाली दिखाई पड़ता है जो कि सुबह- सुबह ही आपको सकारातमक ऊर्जा से भर देता है, उसके बाद आप पूरा दिन आराम से बनारस घूम सकते हैं। सूर्योदय देखने का ऐसा अनुभव देश के किसी अन्य शहर में नहीं मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका