न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश की इन 4 जगहों पर करवाएं प्री वेडिंग शूट, यादगार बनेंगे लम्हे

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे प्री वेडिंग शूट के लिए बहुत पसंद किया जा रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 17 Feb 2021 4:21:08

देश की इन 4 जगहों पर करवाएं प्री वेडिंग शूट, यादगार बनेंगे लम्हे

शादियों का सीजन शुरू हो चुका हैं और आने वाले दिनों में कई जोड़े शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आजकल देखा जाता हैं कि लोग शादी तो धूमधाम से करते ही हैं लेकिन इसी के साथ ही प्री वेडिंग शूट भी करवाना पसंद करते हैं और इसके लिए ऐसी जगहों का चुनाव करते हैं जो आपके इन पलों को यादगार बना दें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे प्री वेडिंग शूट के लिए बहुत पसंद किया जा रहा हैं और यहां के नजारे आपकी तस्वीरों को और खूबसूरत बनाने का काम करेंगी। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

tourist places,indian tourist places,pre wedding shoot places

केरल

जब भी हमारे मन में घूमने का ख्याल आता है या फिर हम घूमने का प्लान करते हैं, तो हम एक बार केरल की बात जरूर करते हैं। यहां प्रकृति के कई ऐसे नजारे हैं, जो हर किसी को अपनी ओर खींचते हैं। इसलिए ये जगह भी प्री वेडिंग शूट के लिए बिल्कुल सही मानी जाती है। केरल में बीच, शानदार होटल, शूटिंग स्थल, हरियाली समेत कई ऐसी चीजें मिल सकती हैं जो आपके प्री वेडिंग शूट में चार चांद लगा सकती हैं।

tourist places,indian tourist places,pre wedding shoot places

अंडमान निकोबार

अंडमान निकोबार काफी अच्छी जगह है। यहां लोग घूमने और हनीमून के लिए काफी जाते हैं। हर साल ही यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इसके अलावा ये जगह प्री वेडिंग शूट के लिए भी बिल्कुल सही है। यहां का सूर्यास्त सबसे अहम होता है, इसलिए लोग कोशिश करते हैं कि वो अपना प्री वेडिंग शूट इसी समय करवाएं, ताकि तस्वीरें काफी अच्छी आ सके। इसलिए अगर आप भी प्री वेडिंग शूट का प्लान कर रहे हैं, तो आप अंडमान निकोबार जा सकते हैं।

tourist places,indian tourist places,pre wedding shoot places

पंजाब

पंजाब को लोग खेती के लिए काफी जानते हैं, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि ये जगह प्री वेडिंग शूट करने के लिए भी एकदम सही है। यहां कई ऐसी जगह हैं, जहां पर आप ये शूट करवा सकते हैं। खेतों की हरियाली से लेकर प्रकृति की कई अनोखी छटा यहां आपको देखने को मिल जाएगी। इसके अलावा यहां कई ऐतिहासिक स्थल भी हैं। इसलिए लोग दूर-दराज से यहां प्री वेडिंग शूट करवाने पहुंचते हैं, और आप भी पंजाब जाकर अपने इस शूट को शानदार बना सकते हैं।

tourist places,indian tourist places,pre wedding shoot places

राजस्थान

राजस्थान जैसी जगह पर लोग सिर्फ डेस्टिनेशन वेडिंग ही नहीं बल्कि, प्री वेडिंग शूट के लिए भी जाते हैं। यहां चाहे रेगिस्तान में फोटो शूट करवाएं या फिर किसी अच्छी जगह पर। हर जगह आपकी तस्वीरों को एक अलग टच मिलेगा। यहां प्री वेडिंग शूट के लिए सबसे ज्यादा राजकुमार ढोला और राजकुमारी मरू की थीम को इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा आप यहां ऊंटों की सवारी का आनंद लेते हुए भी फोटो शूट करवा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!