Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आइजोल : खूबसूरत पहाड़ियों से ढका हुआ शहर, सुंदरता से आंखें हो जाती हैं चकाचौंध, ये पर्यटन स्थल लाजवाब

आइजोल एक सुंदर शहर है जो खड़ी पर्वत श्रेणियों, पहाडि़यों और घाटियों के बीच फैला हुआ है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 09 Jul 2021 12:08:57

आइजोल : खूबसूरत पहाड़ियों से ढका हुआ शहर, सुंदरता से आंखें हो जाती हैं चकाचौंध, ये पर्यटन स्थल लाजवाब

आइजोल, पूर्वोत्तर भारत के आठ राज्यों में से एक मिज़ोरम की राजधानी है। मिज़ोरम का शाब्दिक अर्थ है मिज़ो की भूमि जबकि मिज़ो का अर्थ है हाइलैंडर्स। देश के सबसे छोटे राज्यों में से एक, मिज़ोरम की अंतराष्ट्रीय सीमाएं म्यांमार और बांग्लादेश से मिलती हैं जबकि इसकी अंतर-राज्य सीमाएँ असम, त्रिपुरा और मणिपुर से मिलती हैं। आइजोल एक सुंदर शहर है जो खड़ी पर्वत श्रेणियों, पहाडि़यों और घाटियों के बीच फैला हुआ है। यहाँ पर राज्य के सभी प्रशासनिक भवन जैसे महत्वपूर्ण सरकारी भवन, विधानसभा तथा सचिवालय स्थित है।सदियों पुराना यह शहर समुद्रतल से 1132 मी. ऊपर है और उत्तर में दुर्तलैंग की राजसी चोटियों से घिरा हुआ है| खूबसूरत वादियों की वजह से ही इस शहर को 'लैंड ऑफ हाइलैंडर्स' भी कहा जाता है। यहाँ बहने वाली तलौंग नदी तो आइजोल की सुंदरता को और भी बढ़ा देती है। यह मिज़ोरम का सबसे तेज़ी से बढ़ता हुआ शहर है, इसका संरचनात्मक विस्तार आज की प्राथमिक आवश्यकता है। तो चलिए जानते हैं आइजोल के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में...
aizawl,aizawl tourism,travel guide and tourist places in aizawl,aizawl tourist places,holidays,travel guide मिजोरम राज्य संग्रहालय

अगर आपको मिजोरम की समृद्ध संस्कृति से रूबरू होना है, तो आइजोल में स्थित मिजोरम राज्य संग्रहालय जरूर जाएं। यहां मौजूद प्रत्येक वस्तु राज्य की जातीय पृष्ठभूमि के बारे में बताती है। इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों के बीच यह संग्रहालय बहुत लोकप्रिय है।
aizawl,aizawl tourism,travel guide and tourist places in aizawl,aizawl tourist places,holidays,travel guide सोलोमन मंदिर

सोलोमन मंदिर अथवा सालोमन मंदिर का उल्लेख बाइबिल में प्रथम मंदिर के नाम से मिलता है। यह संगमरमर से बना हुआ अथवा हरियाली से घिरा हुआ है। यह करीब 3000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है।
रुंग्डिल झील

यह सुंगपुइलोन गांव से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक शानदार झील है, जो काफी दूर तक फैली हुई है। रुंग्डिल झील एक शानदार जुड़वां झील है। यह झील अपनी प्राकृतिक सुंदरता से पर्यटकों को आकर्षित करती है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह एक बेहतरीन जगह है। रुंग्डिल झील में दो समान झीलें हैं जो भूमि की एक संकीर्ण पट्टी से अलग होती हैं। हालाँकि, यह माना जाता है कि दोनों झीलों का एक भूमिगत संबंध है। रिएक गांव

यह पश्चिम में करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह एक छोटा सा गांव है, लेकिन यह मिजोरम का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां आपको एक से बढ़कर एक शानदार चट्टानें देखने को मिल जाएंगी, जो गुफाओं और प्राकृतिक जंगलों से सुसज्जित हैं। यहां आने के बाद आपको ऐसा लगेगा, जैसे आप स्वर्ग में आगए।
आइजोल का मौसम

आरामदायक गर्मियों और सर्दियों के साथ आइजोल की जलवायु शीतोष्ण ओर सौम्य होती है। गर्मियों में औसत तापमान 20 से 29 डिग्री से. के बीच रहता है जबकि सर्दियों में यह 7 डिग्री से. तक पहुँच जाता है। आइजोल में हर साल वार्षिक वर्षा 254 से.मी. तक होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका