न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्व के सबसे जहरीले पौधे जो मिनटों में ले सकतें है किसी की भी जान

पेड़-पौधे वातावरण को अनुकूल बनाने, उपयोगी पदार्थों में, औषधियों आदि के लिए बहुत फायदेमंद हैं। वहीं दुसरी ओर कुछ ऐसे पौधे भी हैं जिनके बीज और फूलों से जीवन नहीं मौत प्राप्त होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 14 Dec 2017 6:08:42

विश्व के सबसे जहरीले पौधे जो मिनटों में ले सकतें है किसी की भी जान

पेड़-पोधों को जीवनदाता कहा जाता हैं क्यूंकि इनसे उत्सर्जित ऑक्सीजन से ही हमारे जीवन का अस्तित्व हैं। इसी के साथ पेड़-पौधे वातावरण को अनुकूल बनाने, उपयोगी पदार्थों में, औषधियों आदि के लिए बहुत फायदेमंद हैं। वहीं दुसरी ओर कुछ ऐसे पौधे भी हैं जिनके बीज और फूलों से जीवन नहीं मौत प्राप्त होती हैं। देखने में ये चाहे जितने भी आकर्षक और खूबसूरत हो, लेकिन उतने ही ज्यादा खतरनाक साबित होते हैं। ऐसे पेड़ों के केमिकल कुछ ही देर में इंसान की जान ले लेते हैं। तो आइये जानते हैं ऐसे कुछ पेड़ों के बारे में जिनसे आप दूरी बनाये रखें तो ही अच्छा हैं

most poisonous plant in world

* विस्टेरिया :

यह विस्टेरिया फूल बैंगनी रंग का होता है और यह दुनिया के हर कोने में पाया जाता है। विस्टेरिया एक रेंगने वाली बेल है जो कि 60 फीट तक बढ़ सकती हैं। देखने में यह फूल सुंदर लगता है लेकिन उतना ही खतरनाक भी होता है। इस पौधे के किसी भी हिस्से को खाने से कई बीमारियाँ हो सकती हैं जैसे कि माइग्रेन और सिरदर्द, सुस्ती और कमजोरी, बुखार और दस्त इत्यादि।

most poisonous plant in world

* सुसाइड ट्री :

इस तरह के पेड़ केरल और आस पास के इलाकों में पाए जाते है। इस पर लगने वाले फल फूलों में बहुत ही ज़हर होता है। इनका प्रभाव इतना तेज़ होता है कि कुछ ही समय में इन्सान मर भी सकता है। इसमें एल्कलाईड नामक तत्व होता है जिसे कोर्डिया टॉक्सिक कहते है। इसके सबसे ज्यादाबुरा प्रभाव हृदय पर पड़ता है। यह मनुष्य के श्वसन तंत्र को काम करने से रोकता है। केरल में इससे बहुत ज्यादा मौतें होती है अकेले इस पेड़ के फल खाने से लगभग 500 व्यक्ति हर साल मर जाते हैं।

most poisonous plant in world

* मेंशीनील :

मैंशीनील का पेड़ 50 फ़ीट तक ऊंचा होता है। इसके फल में अत्यधिक भयंकर जहर और कास्टिक भी होता है। इसकी एक छोटी सी बूंद त्वचा पर गिरने से त्वचा बुरी तरह से फट जाती है। इसके अलावा उस जगह पर भयंकर जलन और सूजन होती है। साथ ही अगर इसके फल को जलाया जाए तो इसके धुएं से व्यक्ति सदा के लिए अंधा भी हो सकता है। ये पेड़ काफी जहरीला है, लेकिन अभी तक इसके कारण किसी की मृत्यु होने की पुष्टि नहीं हुई है।

most poisonous plant in world

* गुलाबी मटर :

गुलाबी मटर बारहमासी पौधा होता है जो आमतौर पर 20 फीट की ऊंचाई तक पेड़ों के आसपास लगा होता है। गुलाबी मटर भी मटर फली के आकार के होते हैं। लेकिन इसका बीज लाल रंग का होता है। इस पौधे का बीज बेहद जहरीला होता हैं। जो कि एक व्यक्ति को ख़त्म करने के लिए काफी है। इस फल के मुख्य लक्षण बुखार और पेट खराब होना, अति-उत्तेजना, दस्त और उल्टी आना आदि है।

most poisonous plant in world

* एंजेल ट्रम्पेट :

यह पेड़ कई देशों में पाया जाता है। इसके नाम से लगता है कि यह बड़ा ही उपयोगी और लाभकारी पेड़ है लेकिन इसमें ऐसे कोई गुण नहीं हैं। इस पेड़ पर बड़े ही खूबसूरत फूल लगते है लेकिन उनके परिणाम उतने ही बुरे है। इसमें स्कोपोमाइन नामक तत्व पाया जाता है जिससे मतिभ्रम होता है। इसके प्रयोग से एक प्रकार का पाउडर तैयार किया जाता है जो अपराधिक घटनाओं में इस्तेमाल किया जाता है। बहुत से लोग इसका इस्तेमाल करके ऐसी घटनाओं को अंजाम देते है जो समाज के लिए बहुत दर्दनाक होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका