न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कें, जहा मंडराती है सिर्फ मौत

आज हम दुनिया की उन खतरनाक सड़कों की बात करने जा रहे हैं, जिन पर गाड़ी चलते समय मौत का खतरा सर पर मंडराता रहता हैं

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Feb 2018 9:01:17

दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कें, जहा मंडराती है सिर्फ मौत

कहते हैं ना कि खतरों से खेलने का नाम जिंदगी हैं। एक हद तक यह बात सही भी हैं, कि जिंदगी में पल-पल खतरा तो बना ही रहता हैं। अब ओर कुछ नहीं तो हमारे देश की सड़कों को ही ले लीजिये जो कि खड्डों से भरी हुई हैं, और कभी भी हादसों का कारण बन जाती हैं। आज हम हमारे देश की खस्ता हालात की बात नहीं कर रहे। बल्कि हम दुनिया की उन खतरनाक सड़कों की बात करने जा रहे हैं, जिन पर गाड़ी चलते समय मौत का खतरा सर पर मंडराता रहता हैं। तो आइये जानते हैं दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कों के बारे में।

5 most dangerous roads,dangerous roads,risky roads,holidays,china,new zealand,pakistan,philippians,france

* स्किपर्स कैन्योन रोड, न्यूजीलैंड : न्यूजीलैंड की स्किपर्स कैन्योन रोड दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कों में से एक है। कहा जाता है कि लाइफ इंश्योरेंस के बिना इस सड़क पर ड्राइव न करें तो ही बेहतर है। दरअसल, इस सड़क पर हर वो खतरा मौजूद है, जो जानलेवा साबित हो सकती है। कहीं पर अंधा मोड़ है तो कहीं पर खाई, कहीं सड़क टूटी हुई है तो कहीं एकदम संकरी। इस रोड पर कई ऐसी जगहें भी हैं, जहां से दो गाड़ियां आर-पार नहीं जा सकती हैं। ऐसे में उन्हें अपनी गाड़ी को पीछे करना पड़ता है। हालांकि, पीछे करने के दौरान भी एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है।

5 most dangerous roads,dangerous roads,risky roads,holidays,china,new zealand,pakistan,philippians,france

* सिचुआन -तिब्बत राजमार्ग, चीन : सिचुआन -तिब्बत राजमार्ग, चेंग्दू और तिब्बत के बीच ऊंची सड़क पर भूस्खलन और हिमस्खलन आम बात है। इस सड़क पर हर 100,000 चालकों में से 7,500 से अधिक लोगों की मृत्यु का रिकार्ड है।

5 most dangerous roads,dangerous roads,risky roads,holidays,china,new zealand,pakistan,philippians,france

* काराकोरम हाइवे चीन-पाकिस्तान : पहाड़ों को काटकर बनाया गया ये हाइवे दुनिया का सबसे ऊंचा इंटरनेशनल हाइवे है, जो चीन और पाकिस्तान को जोड़ता है। पहाड़ों पर बना ये रास्ता शुरुआत से ही खतरनाक है। इस पर भयानक धुंध और तूफान से सामना होता है। वहीं, कई बार बाढ़ जैसे हालात भी हो जाते हैं। दरअसल, पहाड़ों का पानी नीचे गिरते हुए सड़कों पर जमा हो जाता है। वहीं, इस हाइवे के इर्द-गिर्द आतंकवादियों का गढ़ भी है, जो इसे और खतरनाक बनाता है।

5 most dangerous roads,dangerous roads,risky roads,holidays,china,new zealand,pakistan,philippians,france

* हालसेमा हाइवे, फिलीपींस : समुद्र तल से 2000 मीटर की ऊंचाई पर बनी ये सड़क सिर्फ गर्मी के मौसम में ही सुरक्षित रहती है। इसके बाद इस सड़क पर सफर करना बेहद ही खतरनाक होता है। मार्च और अप्रैल को छोड़ दिया जाए तो बाकी के 10 महीने यहां जमकर बारिश होती है और धुंध भी लगा रहता है। ऐसे में जान की बाजी लगाकर ही कोई टूरिस्ट इस सड़क से गुजरता है। वहीं, कई जगहों पर ये सड़क काफी संकरी है, जिस कारण से बस ड्राइवर भी कई बार जाम से बचने के लिए तेजी से ड्राइव करते हैं। इस चक्कर में आए दिन कई बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

5 most dangerous roads,dangerous roads,risky roads,holidays,china,new zealand,pakistan,philippians,france

* पैसेज डू गोइस, फ्रांस : फ्रांस की ये सड़क मेनलैंड को नॉरमॉटियर (Noirmoutier) आइलैंड से जोड़ती है, जो फ्रांस के अटलांटिक कोस्ट पर स्थित है। सड़क की लंबाई 4।5 किमी है। पहली नजर में देखने पर लगेगा कि ये सड़क बेहद शानदार है, लेकिन चंद घंटों बाद ही आपका नजरिया बदल जाएगा। दरअसल, समुद्र में आने वाले ज्वार की वजह से ये सड़क पूरी तरह से गायब हो जाता है। दिन में दो बार ऐसा होता है। इस दौरान कोई कार फंस जाती है तो उसे ज्वार अपने साथ बहा ले जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर