न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सबसे खतरनाक रेलवे ट्रैक के लिए प्रसिद्द है ये 6 जगहें, इनका सफ़र रहेगा बेहद रोमांचक

विदेशों में ऐसी कई जगहें है जहाँ का रेलवे ट्रेक का सफ़र आपको बेहद रोमांचक लगेगा और आपके जीवन का सबसे अद्भुद सफ़र बनेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Mar 2019 12:58:32

सबसे खतरनाक रेलवे ट्रैक के लिए प्रसिद्द है ये 6 जगहें, इनका सफ़र रहेगा बेहद रोमांचक

भारत देश को अपने रेल के सफ़र के लिए जाना जाता है और भारत में ही दुनिया का सबसे बड़ा रेलमार्ग है। लेकिन आज हम आपको भारत नहीं बल्कि विदेशों की ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे है जो अपने खतरनाक रेलवे ट्रेक के लिए जानी जाती हैं। जी हाँ, विदेशों में ऐसी कई जगहें है जहाँ का रेलवे ट्रेक का सफ़र आपको बेहद रोमांचक लगेगा और आपके जीवन का सबसे अदभुद सफ़र बनेगा। तो आइये जानते है विदेशों के इन खतरनाक रेलवे ट्रैक के बारे में।

* कुरांडा सीनिक रेलवे, आस्ट्रेलिया

आस्ट्रेलिया के इस रेलवे ट्रैक पर सफर करेंगे तो यकीनन आपको डर लगेगा। इस ट्रैक के पास में ही एक बड़ा झरना है, जब ट्रेन इस ट्रैक से गुजरती है तो झरने का पानी यात्रियों को जमकर भिगोता है। हालांकि, इस दौरान लोगों को काफी डर भी लगता है।

most dangerous railway tracks,dangerous railway tracks in the world,railway tracks

* मैकलॉन्ग मार्केट रेलवे, थाईलैंड

रेलवे ट्रैक पर बना हुआ थाईलैंड का मैकलॉन्ग मार्केट किसी आश्चर्य से कम नहीं है। इस मार्केट में पटरियों पर लोग दुकानें लगाकर सामान बेचते हैं और जैसे ही ट्रेन आती है सभी अपना सामान समेट लेते हैं। ट्रेन के गुजर जाने के बाद यह मार्केट फिर से सज जाता है। ऐसा दिन में कई बार होता है। यहां के व्यापारी रेलवे पटरी पर सब्जियां मछली, अंडे और अन्य सामान बेचने का काम करते हैं।

* एसो मिनामि रूट, जापान

ये रेलवे ट्रैक जापान के मिनामिआसो शहर में बनाया गया है। 17.7 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक का निर्माण सन 1928 में किया गया था। इस रेलवे ट्रैक पर कुल 9 स्टेशन है। दो पहाडों के बीच जो पुल बनाया गया है वो काफी पुराना है।

most dangerous railway tracks,dangerous railway tracks in the world,railway tracks

* नेपियर-जिस्बॉर्न रेलवे, न्यूजीलैंड

नेपियर से जिस्बॉर्न का रेलवे ट्रैक अनूठा है, क्योंकि यह जिस्बॉर्न हवाई अड्डे के मुख्य रनवे से होकर गुजरता है। ट्रेनों को इस रनवे पर बनी पटरी से गुजरने से पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम से अनुमति लेनी होती है।

* द डेथ रेलवे, थाईलैंड

द बर्मा रेलवे ट्रैक को डेथ रेलवे भी कहा जाता है। यह बैंकॉक, थाईलैंड और रंगून, बर्मा के बीच 415 किलोमीटर (258 मील) का ट्रैक है। इस रेलवे ट्रैक को बनाते समय 90,000 से अधिक कर्मचारियों और 16,000 एलाइड कैदियों की पुल निर्माण के दौरान नदी में गिर जाने से मौत हो गई थी। अब यह रूट काफी पॉपुलर है और लोग यहां का सफर एंजॉय करते हैं।

* चेन्नई-रामेश्वरम रूट

भारत में भी इस तरह के खतरनाक रेलवे रूट हैं। ऐसा ही एक ट्रैक चेन्नई से रामेश्वरम तक जाता है। ये ट्रैक समुंद्र तल पर बनाया गया है। कई बार पानी का स्तर बढ़ने पर इस ट्रैक पर ट्रेन पानी को चीरते हुये आगे बढ़ती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका