न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के 5 सबसे बड़े चोर बाजार

भारत पूरी दुनिया में एक ऐसा देश है जहां पर लग्जरी आइटम से भरा सामान भी मिलता है और चोरी से किया हुआ सामान भी मिल जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 15 Dec 2017 1:49:09

भारत के 5 सबसे बड़े चोर बाजार

भारत ऐसी जगह जहां आपको जो सामान चाहिए वो मिल जाता हैं साधारण तरीके से नहीं तो जुगाड़ से। भारत पूरी दुनिया में एक ऐसा देश है जहां पर लग्जरी आइटम से भरा सामान भी मिलता है और चोरी से किया हुआ सामान भी मिल जाता है। हमारे देश में कई तरह के बाजार लगते हैं जहां तरह-तरह के सामान मिल जाते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं देश के बड़े चोर बाजारों के बारे में जहां चोरी का माल सस्ती दर पर भी मिल जाता हैं, इसी के साथ-साथ कंपनी से निकले डिफेक्टिव पीस भी मिल जाते हैं। तो आइये जानते हैं इन बाजारों के बारे में।

* सोती गंज मार्केट :

यूपी के मेरठ में सोती गंज मार्केट काफी फेमस है। इस मार्केट को चोरी की गाड़ियों और स्पेयर पार्ट्स का गढ़ माना जाता है। यहां सभी गाड़ियों के ऑटो पार्ट्स मिल जाएंगे। यहां चोरी, पुरानी और एक्सीडेंट में खराब हुई गाड़ियां आती है। मेरठ की सोतीगंज मार्केट एशिया की सबसे बड़ी स्क्रैप मार्केट भी है। ये मार्केट मेरठ सिटी में सुबह 9 बजे से शाम को 6 बजे तक खुलती रहती है। यहां सामान खरीदने के लिए आपको सही डीलर मिलना जरूरी है।

* दिल्ली चोर बाजार :

ये देश का सबसे पुराना चोर बाजार है। पहले ये संडे मार्केट के तौर पर लाल किले के पीछे लगता था। यहाँ का एक प्रसिद्ध किस्सा भी है की एक बार एक आदमी अपनी गाड़ी मार्केट के बाहर पार्क कर के मार्केट में गया और अंदर जाके वो अपने ही गाडी के पार्ट्स का मोल भाव करता मिला।

biggest theft market of india,holidays,travel

* मुंबई चोर बाजार :

मुंबई का चोर बाजार दक्षिणी मुंबई के मटन स्ट्रीट मोहम्मद अली रोड के पास है। ये मार्केट करीब 150 साल पुराना है। ये बाजार पहले ‘शोर बाजार’ के नाम से शुरू हुआ था क्योंकि यहां दुकानदार तेज आवाज लगाकर सामान बेचते थे, तो यहां काफी शोर रहता था। लेकिन अंग्रेज लोगों के ‘शोर’ को गलत बोलने के कारण इसका नाम ‘चोर’ बाजार पड़ गया। यहां सेकंड हैंड कपड़े, ऑटोमोबिल पार्ट्स और चुराई हुई घड़ियां और ब्रांडेड घड़ियों की रेप्लिका, चोरी के विंटेज और एंटीक सजावटी सामान मिलते हैं। ये मार्केट रोजाना सुबह 11 बजे से शाम के 7।30 तक खुला रहता है।

* सेंट्रल चेन्नई का चोर बाजार :

सेंट्रल चेन्नई का चोर बाजार भी काफी प्रसिद्ध है, यह चोर बाजार सेंट्रल चेन्नई के ऑटो नगर में लगता है जहां चोरी की गाड़ियों को मॉडिफाई कर उन्हें बिल्कुल नया और शानदार लुक दिया जाता है। कहा जाता है यहां के मैकेनिक गाड़ियों को मॉडिफाई करने में बेहद माहिर है। इस चोर बाजार में आपको लगभग सभी गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स, मॉडिफाई का सामान और मॉडिफाई की हुई गाड़ियां मिल जाएँगी। सेंट्रल चेन्नई का यह चोर बाजार चोरी की गाड़ियों को मॉडिफाई कर नया लुक देने का गढ़ माना जाता है।

* चिकपेटे मार्केट :

बेंगलुरू का चिकपेटे मार्केट जो की अन्य चोर बाज़ारो से थोड़ा कम फेमस माना जाता है जैसे की जितना प्रशिद्ध दिल्ली और मुम्बई का चोर बाजार है उसके तुलना में बेंगलुरू का मार्केट थोड़ा कम प्रशिद्ध है,यह मार्केट बीवीके अयंगर रोड पर एवेन्यू रोड के पास लगती है। यह मार्केट भी दिल्ली के मार्केट की तरह सिर्फ हर संडे को ही लगती है, बाकी सामान की बात करे तो यहा भी किसी चीज़ की कमी नहीं है यहां भी अन्य बाज़ारो की तरह आप सेकंड हैण्ड कोई भी सामान सही रेट में ले सकते है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका