Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अनोखी संस्कृति से आकर्षित करता हैं ऑस्ट्रेलिया, इन 5 पर्यटन स्थलों के लिए मशहूर

यहां हम ऑस्ट्रेलिया के 5 ऐसे ही मशहूर पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Anuj | Updated on: Thu, 20 Feb 2020 7:00:09

अनोखी संस्कृति से आकर्षित करता हैं ऑस्ट्रेलिया, इन 5 पर्यटन स्थलों के लिए मशहूर

चमकीली रेत, दूर-दूर तक फैला नीला समंदर, और शानदार मौसम ऑस्ट्रेलिया की सबसे पहले निशानी है। अगर आप छुट्टियों में कहीं विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगा यह देश। खान-पान से लेकर सुंदर नजारे पेश करता यह देश दुनिया भर में अपनी सुंदरता के जाना जाता है। यहां का साफ वातावरण आपके दिल और दिमाग को एक दम फ्रेश करके रख देगा। ऑस्ट्रेलिया दुनिया के सबसे दिलचस्प देशों में से एक है। इसकी एक खास वजह यहां की अपनी अलग संस्कृति और प्रकृति है। देश का पूरा इलाका आइलैंड से मेनलैंड और रेगिस्तान से घने जंगलों तक फैला हुआ है, जो तमाम अनोखे जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों का घर भी है। यहां हम ऑस्ट्रेलिया के 5 ऐसे ही मशहूर पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं।
australia,australia tourism,major attractions of  australia,holidays,travel,tourism एयर्स रॉक्स

ऑस्ट्रेलिया में एलिस स्प्रिंग के पास बसे एयर्स रॉक्स को उलूरू के नाम से भी जानते हैं। ये सिर्फ एक पत्थर का बना दुनिया का सबसे बड़ा खंभा है और प्राकृतिक अजूबों में से एक है। यह आदिवासियों के लिए बेहद पवित्र स्थान है। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय इस चट्टान के बदलते रंग को देखने के लिए काफी भीड़ जुटती है।

तस्मानिया

शहर की भाग-दौड़ भरी जिंदगी से दूर और प्राकृतिक तौर पर समृद्ध तस्मानिया छुट्टियां बिताने के लिए बेहतरीन जगहों में से है। यहां का इतिहास और यहां की संस्कृति बहुत समृद्ध है। शानदार बीच से लेकर पहाड़ और झीलों तक यहां देखने के लिए बहुत कुछ है। तस्मानिया वाइल्फ लाइफ के लिए शौकीनों की मनपसंद जगह है। यहां वो उस वक्त की तमाम ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं, जब तस्मानिया ब्रिटिश अपराधियों के लिए सबसे बड़ी जेल हुआ करता था। australia,australia tourism,major attractions of  australia,holidays,travel,tourism ऑस्ट्रेलिया की शान सिडनी

सिडनी ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा और लोकप्रिय शहर है। सिडनी का मशहूर ओपेरा हाउस आपको वहां जाकर जरुर देखना चाहिए। इसके साथ ही सिडनी अपने फास्ट फूड के लिए भी बहुत फेमस है। आपको सिडनी में जगह-जगह फ़ूड वेन्स देखने को मिलेंगी, जिनका स्वाद चखने के बाद ताउम्र उस स्वाद को भूल नहीं पाएंगे।

फ्रेजर आईलैंड

दुनिया का सबसे बड़ा सैंड आईलैंड फ्रेजर की खूबसूरती देख आप फिदा हो जाएंगे। यह एक कूल डेस्टिनेशन है, यहां आकर आपकी पूरी थकान उतर जाएगी। अबकी बार जब भी ऑस्ट्रेलिया का टूर प्लान करें तो फ्रेजर आईलैंड जाना मत भूलें। australia,australia tourism,major attractions of  australia,holidays,travel,tourism काकादु नेशनल पार्क

डार्विन के पास मौजूद काकादु ऑस्ट्रेलिया के सबसे खूबसूरत नेशनल पार्क में से एक है। पार्क में कई तरह के वन्यजीवों और तमाम देसी पौधों के साथ प्राचीन पेंटिंग्स के लिए मशहूर हैं। ये समुद्र तट से दक्षिण में 200 किमी तक और पूर्व से पश्चिम तक 100 किमी तक फैला हुआ है। ये करीब 500 आदिवासी समूहों का घर है और वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में शामिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका