Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इम्फाल की खूबसूरती दर्शाती हैं ये 5 डेस्टिनेशन

यहां पर आपको द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ी वॉर सिमेट्री है, जो युद्ध के दौरान मारे गए भारतीय और ब्रिटिश सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस जगह को बनाया गया था।

Posts by : Priyanka | Updated on: Wed, 22 Apr 2020 4:45:41

इम्फाल की खूबसूरती दर्शाती हैं ये 5 डेस्टिनेशन

मणिपुर नदी घाटी के केंद्र में स्थित मणिपुर का राजधानी शहर इम्फाल प्राकृतिक दृश्यों के साथ साथ अपने प्राचीन किलों के माध्यम से अतीत की स्थापत्य कला का भली भांति चित्रण करता है। शहर चारों ओर से हरी-भरी घाटियों और लुभावनी पहाड़ियों से घिरा है, एक आरामदायक अवकाश के लिए यह स्थान आदर्श माना जाता है। यहां का शांत परिवेश आने वाले सैलानियों को बहुत हद तक प्रभावित करता है। इम्फाल अपने प्राकृतिक दृश्यों के साथ कंगला महल के शाही खंडरों के लिए प्रसिद्ध है। दिलचस्प है कि, मणिपुर पर शासन कर रहे तत्कालीन साम्राज्य की एक सीट भी है जो शाही है और शहर के केन्द्र में खाई से घिरा हुआ है। इसके अलावा यह शहर 1944 में द्वितीय विश्व युद्ध के समय हुआ लड़ाई के लिए भी जाना जाता है। यहां पर आपको द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ी वॉर सिमेट्री है, जो युद्ध के दौरान मारे गए भारतीय और ब्रिटिश सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस जगह को बनाया गया था।
beautiful destinations of imphal,imphal manipur,manipur,tourism,travel,holidays लोकटक लेक

इम्फाल में अगर सलानियों के लिए सबसे फेमस जगह है तो उसका नाम है लोकटक लेक। इस लेख के चारों तरफ से कई छोटे-छोटे आइलैंड है, जिसे सैलानी बहुत पसंद करते हैं। इस लेख को नार्थ ईस्ट का सबसे बड़ा फ्रेशवॉटर लेक भी कहा जाता है। यह लेख जितना सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र है उतना ही सैलानियों के लिए एडवेंचर्स भी। इस लेख में आप बोटिंग आदि वॉटर ऐक्टिविटीज कर सकते हैं। तो अगर आप इम्फाल में घूमने जा रहे हैं तो यहां जरुरु पहुचे। beautiful destinations of imphal,imphal manipur,manipur,tourism,travel,holidays सिरोही नेशनल पार्क

झील के अलावा आप यहां वन्यजीवन को भी करीब से देखने का मौका प्राप्त कर सकते हैं। यह भारत के सबसे छोटे आरक्षित जंगलों में आता है जो मात्र 41 वर्ग किमी के क्षेत्र को भी कवर करता है। सिरोही नेशनल पार्क को 1982 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा प्राप्त हुआ था। पहाड़ी और घाटियों के परिदृश्य के साथ यह एक लुभावनी जगह है जहां आप रोमांचक अनुभव ले सकते हैं। जानवरों में आप यहां बाघ, तेंदआ और जंगली सूअर सहित अन्य जीवों को देख सकते हैं। इसके अलावा यहां फूल-वनस्पतियों की कई प्रजातियों मौजूद है। यहां उगने वाला सिरोही लिली यहां का सबसे खास फूल माना जाता है। beautiful destinations of imphal,imphal manipur,manipur,tourism,travel,holidays आईएनए मेमोरियल

इस जगह को कभी भारतीय राष्ट्रीय सेना के औपचारिक मुख्यालय के रूप में जाना जाता था। यह उन सैनिकों को सम्मानित करने के लिए बनाया गया था, जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया था। अगर आप कभी इंफाल की यात्रा करते है तो यह स्थान आपकी यात्रा सूची में होनी चाहिए।
beautiful destinations of imphal,imphal manipur,manipur,tourism,travel,holidays मदर्स मार्केट

इंफाल की ये मार्केट 15वीं शताब्दी से स्टार्ट हुई और आज भी सुचारू रूप से चलती है। इस मार्केट को इमा केइथल, मदर्स मार्केट, नुपी केइथल के नाम से भी पूरे भारत में जाना जाता है। इस मार्केट को मणिपुर और इंफाल में मार्केट के मामले में दिल की धड़कन कहा जाता है। 15वीं शताब्दी से इस मार्केट पर महिलाओं का जो नियंत्रण था वो आज भी उसी तरह है। यह मार्केट इंफाल के खवैरंबंद बाजार के बिच में स्तिथ है। इस मार्केट का शाब्दिक अर्थ भी है। मणिपुर में इमा मतलब है माँ और और केइथल का मतलब होता है बाजार। ये बाजार लगभग 500 साल पुराना माना जाता है जो आज भी बेहद महत्वपूर्ण मार्केट हैं। अगर आप इम्फाल में शॉपिंग करना चाहते हैं तो यहां पहुच जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका