न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली के आसपास इन जगहों पर ले बारिश में घूमने का मजा

हम आपके लिए कुछ ऐसी ही जगहों को लेकर आए हैं जहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी और यहां का मौसम इतना सुहावना होता है कि आपको यहां से जाने का मन नहीं करेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 06 Aug 2018 7:12:33

दिल्ली के आसपास इन जगहों पर ले बारिश में घूमने का मजा

दिल्ली एक ऐसी नगरी हैं जहां लोगों के पास खुद के लिए समय ही नहीं हैं। खासकर घूमने जाने के लिए लोग लम्बा समय नहीं निकाल पाते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें इस मानसून के मौसम में घूमने का बहुत मन होता हैं और वो ऐसी जगह जाना चाहते हैं जो दिल्ली के आस-पास हो और दिल को खुश करने वाली जगह हो। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही जगहों को लेकर आए हैं जहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी और यहां का मौसम इतना सुहावना होता है कि आपको यहां से जाने का मन नहीं करेगा। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

* कोसानी

अगर आप दिल्ली से ज्यादा दूर नहीं जाना चाहते हैं, तो कोसानी जाना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। यह दिल्ली से करीब 417 किलोमीटर दूर है और उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में है। यहां की खूबसूरत वादियों को छोड़कर आप कहीं और नहीं जाना चाहेंगे। यहां के चाय का बगान, आश्रम और बहुत पुराने मंदिर हैं, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।

places to enjoy monsoon,places near delhi,travel,holidays

* बिनसर

बिनसर भी दिल्ली से ज्यादा दूर नहीं हैं और यह भी उत्तराखंड में है। आप चाहे तो यहां भी जा सकते हैं, क्योंकि यह एक ऐसा हिल स्टेशन है, जहां गर्मी में मौसम सुहावना रहता है। इस हिल स्टेशन के बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है, इसलिए यहां पर ज्यादा भीड़ भी नहीं होती है। गर्मी में सुकून के पल बिताने के लिए यह बहुत ही अच्छी जगह है।

* हरिद्वार

अगर आपको धार्मिक जगह पर जाना अच्छा लगता है, तो हरिद्वार जाना आपके लिए बेस्ट होगा, क्योंकि यह देश के सात पवित्र नगरों में से एक है और यहां देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। यहां आकर आप गंगा नदी में स्नान कर गंगा आरती में शामिल हो सकते हैं। गंगा नदी का किनारा, पुराने मंदिर और यहां की हरियाली आपको अपनी तरफ कुछ इस तरह आकर्षित करेगी कि आप यही रह जान चाहेंगे। इस देवभूमि पर आने से मन को सुकून मिलता है और यहां से जाने का मन नहीं करता है।

* लैंसडाउन

आप दिल्ली से ज्यादा दूर नहीं जाना चाहते हैं, तो आपके लिए लैंसडाउन बेस्ट जगह है। यह प्रकृति की गोद में बसा है और यह भी उत्तराखंड में है। उत्तराखंड दिल्ली से ज्यादा दूर नहीं है, इसलिए यहां आने के लिए आपको ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा। यहां की हसीन वादियों का आनंद लेने के लिए आपको एक बार तो आना ही चाहिए और यहां के मनमोहक दृश्यों को अपने कैमरे में कैद कर लेना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका