न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र के 10 पर्यटन स्थल, जहा घूमकर मुंबई वासी ले सकते है वीकेंड का मज़ा

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 May 2018 1:00:25

महाराष्ट्र के 10 पर्यटन स्थल, जहा घूमकर मुंबई वासी ले सकते है वीकेंड का मज़ा

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। महाराष्ट्र भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है जो पर्यटकों को ख़ास आकर्षित करता है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है इसके अलावा भी इस राज्य के कई ऐसे शहर और जगह हैं जो घूमने के लिहाज से बेहद आकर्षक हैं। इसकी राजधानी मुंबई देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है और यहां का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों मे गिना जाता है। पुणे भारत का छठा सबसे बड़ा शहर है। आइये आज आपको महाराष्ट्र के 10 ऐसे ही पर्यटन स्थलों के बारे में बताते हैं जहाँ आपको जरूर घूमने जाना चाहिए।

tourists destinations,maharashtra,mumbai,weekend getaways,travel,holidays

# अमरावती –

अमरावती महाराष्ट्र के उत्तर पूर्व दिशा में स्थित है जो एक धार्मिक स्थल है। यहाँ आपको कई ख़ास मंदिर और धार्मिक स्थल देखने को मिलेंगे। देवताओं के राजा इन्द्र के शहर अमरावती में देवी अंबा, भगवान श्रीकृष्ण और वेंकटेश्वर मंदिर यहाँ के प्रमुख दार्शनिक स्थल है। इसके अलावा अमरावती की बीर, शक्कर झील, चीकलधारा और 1597 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला टाईगर रिजर्व भी देखने लायक है।

tourists destinations,maharashtra,mumbai,weekend getaways,travel,holidays

# नासिक –

महाराष्ट्र के उत्तर-पश्चिम में स्थित नासिक को प्रमुख धार्मिक स्थल माना जाता है। नासिक ही वो शहर है जहाँ विश्व प्रसिद्द कुम्भ मेला आयोजित किया जाता है। इसके अलावा यहां 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक त्र्यंबकेश्वर मंदिर भी है।

tourists destinations,maharashtra,mumbai,weekend getaways,travel,holidays

# पुणे –

महाराष्ट्र की सांस्‍कृतिक राजधानी के नाम से मशहूर पुणे में कई ख़ास दार्शनिक स्थल हैं। यहाँ का शनिवारवाड़ा महल काफी प्रसिद्द है जिसकी नींव बाजीराव प्रथम ने 1730 ई. में रखी थी और ये पेशवा का निवास स्थान हुआ करता था। इसके अलावा यहाँ का आगाखान महल भी देखने लायक है जिसका निर्माण 1892 में इमाम सुल्तान मोहम्मद शाह आगाखान तृतीय ने करवाया था।

tourists destinations,maharashtra,mumbai,weekend getaways,travel,holidays

# मुंबई –

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई देश के चार प्रमुख महानगरों में से एक है। देश के प्रमुख वित्तीय और संचार केन्द्र भी मुंबई में ही स्थित हैं। इसके अलावा गेटवे आफॅ इंडिया, हाजी अली, जूहू बीच, जोगेश्‍वरी गुफा, हैंगिंग गार्डन, सिद्धिविनायक मंदिर, मरीन ड्राइव आदि यहाँ के मुख्य आकर्षण के केंद्र हैं।

tourists destinations,maharashtra,mumbai,weekend getaways,travel,holidays

# रत्‍नागिरी –

अरब सागर के तट पर स्थित रत्‍नागिरी बाल गंगाधर तिलक का जन्‍मस्‍थान है। थीवा महल और रत्‍नागिरी किला यहाँ के मुख्य पर्यटन स्थल हैं। इसके अलावा यहां बहुत लंबा समुद्र तट है और कई बंदरगाह देखने लायक हैं। रत्‍नागिरी में खुदाई के दौरान 6 मंदिर, हजारों छोटे स्‍तूप, 1386 मुहरें और भारी संख्या में मूर्तियों के अवशेष मिले हैं।

tourists destinations,maharashtra,mumbai,weekend getaways,travel,holidays

# लोनावाला –

समुद्र तल से 625 मीटर की ऊंचाई पर स्थित लोनावाला एक हिल स्‍टेशन है और घूमने के लिहाज से बेहद शानदार स्थान है। यहाँ का वुड पार्क भी मुख्य आकर्षण का केंद्र है जो एक जैविक उद्यान है। वुड पार्क के पास ही एक पुराना ईसाई कब्रिस्‍तान भी है जिसमे बहुत सी कब्रें 100 साल पुरानी हैं।

tourists destinations,maharashtra,mumbai,weekend getaways,travel,holidays

# औरंगाबाद –

औरंगाबाद अपनी अजंता और एलोरा की प्रसिद्ध बौद्ध गुफाओं के लिए विश्व विख्यात है, ये गुफाएं वर्ल्‍ड हेरिटेज में भी शामिल हैं। औरंगजेब ने अपने जीवन का एक लम्बा काल यही बिताया था और यहीं पर औरंगजेब की मृत्‍यु भी हुई थी। औरंगजेब के नाम से ही इसका नाम औरंगाबाद पड़ा। औरंगजेब की पत्‍नी रबिया दुरानी का मकबरा और पनचक्‍की यहाँ के मुख्य दार्शनिक स्थान हैं।

tourists destinations,maharashtra,mumbai,weekend getaways,travel,holidays

# दौलताबाद –

कई ऐतिहासिक इमारतों से भरपूर दौलताबाद देवगिरि नाम से विख्यात है। यहाँ की ऐतिहासिक इमारतों में जामा मस्जिद, चांद मीनार, चीनी महल और दौलताबाद का किला मुख्य आकर्षण के केंद्र हैं।

tourists destinations,maharashtra,mumbai,weekend getaways,travel,holidays

# महाबलेश्वर –

महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित महाबलेश्वर एक हिल स्टेशन है। यहां का कृष्णा भाई मंदिर, 3 मंकी प्वॉइंट, वेन्ना झील, लिंगमाला वॉटरफॉल, विलसन प्वॉइंट आदि काफी पसंदीदा और मनोरम स्थान हैं। इसके अलावा महाबलेश्वर के पास स्थित प्रतापगढ़ का किला भी देखने लायक जगह है।

tourists destinations,maharashtra,mumbai,weekend getaways,travel,holidays

# शिर्डी –

महाराष्ट्र का शिर्डी शहर भी विश्वविख्यात है जहाँ श्री सांई बाबा की समाधि पर बना शिर्डी सांई मंदिर है जहाँ देश विदेश से लोग आते हैं। इसके अलावा यहाँ का शनि मंदिर, नरसिंह मंदिर, कंडोबा मंदिर, साकोरी आश्रम और चांगदेव महाराज समाधि भी मुख्य दार्शनिक स्थल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर