न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Sleep Day 2020: कोरोनावायरस से बचाव करेगी अच्छी नींद, जानें कैसे

नींद की मदद से आपको कोरोनावायरस से लड़ने में मदद मिलती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 13 Mar 2020 2:55:00

World Sleep Day 2020: कोरोनावायरस से बचाव करेगी अच्छी नींद, जानें कैसे

हर साल स्प्रिंग इक्विनॉक्स से पहले वाले शुक्रवार को विश्व नींद दिवस अर्थात World Sleep Day (वर्ल्ड स्लीप डे) के रूप में मनाया जाता हैं जो कि इस बार 13 मार्च अर्थात आज पड़ रहा हैं। यह दिन World Sleep Society द्वारा आयोजित किया जाता हैं। इस दिन का उद्देश्य लोगों में नींद के प्रति जागरूकता फैलाना हैं। क्या आप जानते हैं कि नींद की मदद से आपको कोरोनावायरस से लड़ने में मदद मिलती हैं। जी हां, अच्छी नींद से शरीर की इम्युनिटी बढती हैं और कोरोनावायरस से लड़ने में मदद मिलती हैं।

बीमारी से बचने के लिए जरूरी है नींद

नींद हम सभी के लिए जरूरी है। आसान भाषा में कहें, तो नींद हमारे डिस्चार्ज शरीर को दोबारा चार्ज करने का एक प्राकृतिक तरीका है। नैशनल स्लीप फाउंडेशन के अनुसार एक वयस्क को एक दिन में कम से कम 7 से 9 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए, मगर ज्यादातर लोग इतनी देर नहीं सोते हैं। वहीं आजकल लोगों के नींद की क्वालिटी भी लगातार खराब हो रही है। क्या आपको पता है कि आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी पर आपके सोने और जागने का बहुत ज्यादा असर पड़ता है? आज हम आपको इसी बारे में बता रहे हैं कि किस तरह नींद आपकी इम्यूनिटी को प्रभावित करती है।

Health tips,health tips in hindi,world sleep day 2020,sleep affects immunity,sleep and coronavirus,coronavirus

रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाती है नींद

रिसर्च बताती हैं कि अच्छी नींद लेने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सकती है। जर्मनी के शोधकर्ताओं ने पाया कि सोने से शरीर में इम्यून सेल्स (T सेल्स) बढ़ते हैं। टी-सेल्स एक तरह के इम्यून सेल्स होते हैं, जो वायरस, बैक्टीरिया से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं। सोने के दौरान हमारे शरीर में कई स्ट्रेस हार्मोन्स (एड्रेनेलिन और नोराड्रेनेलिन) और इन्फ्लेमेशन बढ़ाने वाले कारक कम हो जाते हैं, इसलिए इस दौरान शरीर में टी-सेल्स का विकास तेजी से होता है। ये टी-सेल्स आपके शरीर में वायरस से प्रभावित सेल्स या कैंसर से प्रभावित सेल्स को ठीक करने में मदद करती हैं।

कम सोने से जल्दी होती है मौत

आपको जानकर हैरानी हो सकती है मगर शोध बताते हैं कि अगर कोई व्यक्ति रोजाना 5 घंटे से कम नींद लेता है, तो उसकी मौत जल्दी होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा खराब नींद के कारण बहुत सारी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। पर्याप्त नींद न लेने के कारण व्यक्ति का मस्तिष्क ठीक तरह से काम नहीं करता है और कई समस्याएं जैसे- कार दुर्घटना, मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन, आलस, थकान, खराब याददाश्त, खराब वर्क परफॉर्मेंस आदि हो सकती हैं।

रोगों से बचना है तो लें अच्छी नींद

स्वस्थ रहने के लिए जितना जरूरी अच्छा खाना है, उससे कहीं ज्यादा जरूरी अच्छी नींद है। अगर आप बहुत हेल्दी चीजें खाते हैं, मगर शरीर को पर्याप्त नींद नहीं देते हैं, तो इससे आपका शरीर बीमारियों के खिलाफ लड़ने की क्षमता नहीं विकसित कर पाएगा। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक लंबी और स्वस्थ जिंदगी के 3 ही नियम हैं- हेल्दी खाना, अच्छी नींद और रेगुलर एक्सरसाइज। इसलिए आप भी अच्छी नींद लें और हमेशा स्वस्थ रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी