न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World No Tobacco Day 2018 : तरीके जिनकी मदद से आप आसानी से छोड़ सकते है सिगरेट की लत

हम अक्सर येही पढ़ते है कि धुम्रपान छोड़ने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 31 May 2018 11:34:50

World No Tobacco Day 2018 : तरीके जिनकी मदद से आप आसानी से छोड़ सकते है सिगरेट की लत

धुम्रपान यानि की स्मोकिंग करने से सेहत को कई प्रकार के नुकसान होते हैं। धुम्रपान करने से सबसे ज्यादा नुकसान आपके फेफड़ो को होता हैं, इससे आपको कैंसर भी हो सकता हैं। ताजा अध्‍ययन बताते हैं कि सिगरेट गुर्दे पर इस हद असर डालता है कि वे काम करना बंद भी कर सकते हैं। वही एक और रिसर्च से खुलासा हुआ है कि धूम्रपान करने वालों में हड्डियां कमजोर होने का खतरा रहता है। अगर आप नियमित रूप से धुम्रपान करते है तो हम येही कहेंगे की जल्द से जल्द इसको छोड़ दे।

हम अक्सर येही पढ़ते है कि धुम्रपान छोड़ने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है जैसे नींद न आना, वजन बढ़ना, गुस्सा आना, भूख न लगना, ध्यान केन्द्रित करने में बाधा होना और तंत्रिकाओं में तनाव महसूस होना। बेचैनी भी महसूस होती है। इन्हीं कारणों से कई बार धूम्रपान चिकित्सक एक साथ सिगरेट छोड़ने की बजाए धीरे-धीरे कम करने के लिए कहते हैं। यह प्रक्रिया थोड़ी लंबी जरूर है, पर इसके नतीजे सही आते हैं। तो आज हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप सिगरेट पीने की लत को आसानी से छोड़ सकते है..
- हमेशा खुद से पूछते रहें कि आप सिगरेट क्यों छोड़ना चाहते हैं।
- सिगरेट से शरीर पर होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी जुटाएं।
- किसी करीबी का सहयोग भी ले सकते हैं, जो इस दौरान आपकी इच्छाशक्ति को बनाए रखने में सहायक हों।
- जिन्होंने इस लत को छोड़ा है, उनके साथ रहें, उनसे बातें करें।
- अपने डॉक्टर से खुलकर उन सभी तरीकों के बारे में बात करें , जो मदद कर सकते हैं। फिर चाहे कोई एप हो, योग हो, ध्यान हो या फिर काउंसलिंग, सब आजमाएं।
- कई बार सिगरेट एकदम छोड़ देने से सिर में लगातार दर्द होने लगता है या फिर तेजी से मूड बिगड़ने लगता है। इन सबसे आराम पाने के लिए निकोटिन गम, चूसने वाली गोली, या फिर निकोटिन पैच लगाने से भी मदद मिलती है।
- डॉक्टर द्वारा दी गयी दवाएं समय पर लें। ये दवाएं धूम्रपान की इच्छा को खत्म करने के साथ मूड सुधारने में भी मदद करती हैं।
- अपने पसंदीदा कामों में खुद को व्यस्त रखें। नियमित व्यायाम करें। प्रकृति के बीच समय बिताएं।
- सिगरेट की लत छोड़ने के लिए किसी और नशे का सहारा न लें।
- भोजन में फल व ताज़ी हरी सब्जियों की मात्रा बढ़ा दें, ताकि कमजोरी का एहसास न हो। पानी खूब पिएं।

world no tobacco day 2018,smoking,quit smoking,Health,Health tips

धूम्रपान छोड़ने के फायदें

# धूम्रपान बंद करने के 12 मिनट के भीतर ही आपकी उच्च हृदय गति और रक्त चाप में कमी दिखने लगेगी। 12 घंटे बाद अपने खून में मौजूद कार्बन मोनोऑक्साइड का स्तर घटकर सामान्य पर पहुंच जाएगा। वहीं दो से 12 हफ्तों में आपके शरीर के भीतर खून के प्रवाह और फेफड़ों की क्षमता बढ़ जाएगी।

#धूम्रपान छोड़े हुए एक साल बीतते-बीतते आप में दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा धूम्रपान करने वालों की तुलना में आधा तक रह जाएगा। वहीं पांच साल तक पहुंचने पर मस्तिष्काघात का खतरा नॉन स्मोकर के स्तर पर पहुंच जाएगा।

# दस साल तक अपने-आपको धूम्रपान से दूर रखने पर आप में फेफड़ों का कैंसर होने का खतरा धूम्रपान करने वाले की तुलना में आधे पर पहुंच जाएगा। वहीं मुंह, गले, मूत्राशय, गर्भाशय और अगन्याशय में कैंसर का खतरा भी कम हो जाएगा।

# धूमपान छोड़ने पर आपकी जीवन प्रत्याशा में भी इजाफा होगा। अगर आप 30 वर्ष की उम्र से पहले ही धूम्रपान की लत से तौबा कर लेते हैं तो धूम्रपान करने वालों की तुलना में आपकी जीवन प्रत्याशा करीब 10 साल तक बढ़ जाएगी। लेकिन धूम्रपान छोड़ने में देर करने से आपकी जिंदगी भी छोटी होती चली जाएगी।

# धूम्रपान छोड़ने से आप में नपुंसकता की आशंका कम होती है। इसके अलावा महिलाओं में गर्भधारण में कठिनाई, गर्भपात, समय से पहले जन्म या जन्म के समय बच्चे का वजन बेहद कम होने जैसी समस्याएं भी कम होती है।

# आपके धूम्रपान से तौबा करने पर आपके बच्चों में भी सेकंड हैंड स्मोक से होने वाली स्वास संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

# इन सबके अलावा धूम्रपान छोड़ना आपकी जेब के लिए भी फायदेमंद हैं। मान लें अगर आप औसतन प्रतिदिन 10 सिगरेट पीते हैं और एक सिगरेट की कीमत 10 रुपये है, तो आप साल भर में ही 36,500 रुपये बस धूम्रपान में ही फूंक डालते हैं। सोचें इन पैसों से आप कुछ तो बेहतर काम कर ही सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका