न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन कारणों की वजह से आपको पड़ती है सरोगेसी की जरूरत

अब जब सरोगेसी को केंद्र सरकार से अनुमति मिल गई है तो हमारे मन में ये सवाल जरुर उठ रहे होंगे कि आखिर ये सरोगेसी है क्या और कौन इसे करवा सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Feb 2020 1:55:20

इन कारणों की वजह से आपको पड़ती है सरोगेसी की जरूरत

शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा बीती 15 फरवरी को सरोगेसी के जरिए दूसरी बार माता-पिता बने हैं। शिल्पा के घर नन्ही बच्ची समिषा शेट्टी कुंद्रा का जन्म हुआ है। शिल्पा की सरोगेसी की न्यूज के साथ ही एक बार फिर सरोगेसी चर्चा में है क्योंकि अब केन्द्र सरकार ने भी सरोगेसी रेग्युलेशन बिल को मंजूरी दे दी है जिसके तहत अब कोई भी महिला सरोगेट मदर बन सकेगी। केन्द्रीय कैबिनेट ने सरोगेसी बिल में कई बदलाव किए हैं जिसके बाद वैसे कपल्स जो मेडिकल कारणों से पैरंट्स नहीं बन सकते हैं वे सरोगेसी के जरिए पैरंट्स बन सकेंगे। सरोगेसी करवाने वाले कपल के करीबी रिश्तेदारों के अलावा कोई भी महिला जो इच्छुक है वह सरोगेट मदर बन सकती है। अब जब सरोगेसी को केंद्र सरकार से अनुमति मिल गई है तो हमारे मन में ये सवाल जरुर उठ रहे होंगे कि आखिर ये सरोगेसी है क्या और कौन इसे करवा सकता है।

surrogate mother,surrogacy kya hai,surrogacy in hindi,surrogacy bill,waht is surrogacy,Health

क्या है सरोगेसी?

तो हम आपको बता दे, सरोगेसी में कोई भी शादीशुदा कपल बच्चा पैदा करने के लिए किसी महिला की कोख किराए पर ले सकता है। यानी महिला के ओवरीज से निकलने वाले एग्स और पार्टनर के स्पर्म को लेकर इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन यानी IVF के जरिए कोई दूसरी महिला गर्भवती होती है और बच्चे को जन्म भी देती है। इस पूरी प्रक्रिया में लैब में एग और स्पर्म को मिलाकर भ्रूण तैयार किया जाता है और फिर उसे सरोगेट मदर के गर्भ में डाल दिया जाता है जहां से प्रेग्नेंसी शुरू होती है। सरोगेसी से बच्चा पैदा करने के पीछे कई वजहें हैं। जैसे कि अगर कपल के अपने बच्चे नहीं हो पा रहे हों, महिला की जान को खतरा है या फिर कोई महिला खुद बच्चा पैदा ना करना चाह रही हो।

आज हम आपको कुछ कारणों के बारे में बताने जा रहे है जिनकी वजह से सरोगेसी की मदद लेनी पड़ती है

गलत लाइफस्टाइल

गलत लाइफस्टाइल, खानपान का ध्यान न रखने की वजह से इन्फर्टिलिटी यानी बांझपन की दिक्कत तेजी से बढ़ रही है और कपल्स नैचरल तरीके से गर्भधारण नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में बहुत से पैरंट्स को सरोगेसी करवाने की जरूरत पड़ती है। अगर बार-बार कोशिश करने के बाद भी महिला गर्भवती ना हो पा रही हो तो किसी और की कोख को किराए पर लेकर सरोगेसी के जरिए पैरंट्स बनने का ऑप्शन होता है।

महिला के शरीर में यूट्रस ना हो

अगर महिला के शरीर में यूट्रस यानि गर्भाशय ही नहीं है तो जाहिर सी बात है कि वह चाहकर भी प्रेग्नेंट नहीं हो पाएगी। 10-12 हजार महिलाओं में से किसी 1 में ऐसा होता है कि उनके शरीर में यूट्रस ना हो। या फिर अगर किसी बीमारी की वजह से यूट्रस को सर्जरी करके निकाल दिया गया हो। ऐसी स्थिति में फैमिली शुरू करने के लिए सरोगेसी करवाने की जरूरत पड़ती है।

surrogate mother,surrogacy kya hai,surrogacy in hindi,surrogacy bill,waht is surrogacy,Health

शारीरिक बनावट

कई बार महिलाओं के शारीरिक बनावट की वजह से भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार यूट्रस की बनावट में कोई विकृति होती है या फिर फैलोपियन ट्यूब में ब्लॉकेज या ऐसी कोई दिक्कत जिस वजह से महिला के लिए गर्भधारण करना या मां बनना मुश्किल हो या फिर वह पूरे 9 महीने बच्चे को अपने गर्भ में पालने में असमर्थ हो तो ऐसे में सरोगेसी का सहारा लिया जाता है।

बढ़ती उम्र

40 की उम्र आते-आते मेनॉपॉज शुरू होने की उम्र हो जाती है। ऐसे में प्रेग्नेंट होना और भी मुश्किल हो जाता है। हालांकि फर्टिलिटी से जुड़े कई ऑप्शन्स इन दिनों मौजूद हैं जिसकी मदद से महिला 40-50 साल की उम्र में भी प्रेग्नेंट हो सकती है लेकिन इस तरह की प्रेग्नेंसी रिस्की साबित हो सकती है। इसलिए अधिक उम्र में मां बनने की सोचने वाली महिलाएं सरोगेसी का सहारा लेती हैं।

हेल्थ से जुड़ी समस्या

कई बार महिलाओं को हार्ट या किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियां होती है जिनकी वजह से मां बनने में दिक्कत हो सकती है और इसलिए लोग सरोगेसी करवाने के बारे में सोचते हैं। साथ ही इस तरह की क्रॉनिक बीमारियों में बहुत सारी दवाइयां भी खानी पड़ती है जिसका प्रेग्नेंसी और बच्चे पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए लोग सरोगेसी का सहारा लेते हैं।

surrogate mother,surrogacy kya hai,surrogacy in hindi,surrogacy bill,waht is surrogacy,Health

पहली प्रेग्नेंसी में समस्या

अगर कोई महिला की पहली प्रेग्नेंसी में समस्या आई हो ऐसे में दूसरी बार मां बनना खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में दूसरे बच्चे के लिए सरोगेसी का चुनाव बेहतर साबित होता है।

शारीरिक या मानसिक आघात

अगर किसी महिला को पिछली प्रेग्नेंसी में शारीरिक, मानसिक या इमोशनल किसी भी तरह का कोई ट्रॉमा या आघात हुआ हो तो उसके लिए प्रेग्नेंसी डराने वाला अनुभव हो सकता है। इस तरह की सिचुएशन में सरोगेट मदर को चुनकर बच्चे को जन्म देने का ऑप्शन चुना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स