न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन चीजों का अधिक सेवन बनता है पथरी का कारण, जाने और बचे

अक्सर जाने-अनजाने हम अपने दिन के खाने में कुछ ऐसी चीजों को शामिल कर लेते है जो बाद में शरीर में स्टोन या पथरी की समस्या उत्पन्न कर देते है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Jul 2019 11:01:29

इन चीजों का अधिक सेवन बनता है पथरी का कारण, जाने और बचे

अक्सर जाने-अनजाने हम अपने दिन के खाने में कुछ ऐसी चीजों को शामिल कर लेते है जो बाद में शरीर में स्टोन या पथरी की समस्या उत्पन्न कर देते है। इन चीजों में ऑक्सिलेट की मात्रा ज्यादा होती है जिसकी वजह से ये शरीर के अंदर मौजूद कैल्शियम से मिलकर पत्थरी बनाते है। ये चीजें शरीर में जाकर जल्दी से नहीं पचती है और बाद में पत्थरी का रूप ले लेती है। आज के समय में स्टोन या पथरी का होना आम समस्या हो गई है। किडनी में स्टोन हो जाने की वजह से पेट में हर वक्त दर्द बना रहता है। इसके अलावा बार-बार यूरीन डिस्चार्ज करना, शौच के दौरान दर्द होना, बहुत ज्यादा पसीना आना और उल्टी होना इसके लक्षण हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनसे दूरी बनाकर आप पथरी से बच सकते है...

नमक

जो लोग नमक का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, उनकी किडनी फेल होने का खतरा होता हैं क्योंकि नमक में सोडियम किडनी की समस्याओं को बढ़ा देता है। नमक के और भी कई नुकसान हैं जिनमें हाइपरटेंशन की परेशानी हो सकती हैं।

पालक और भिंडी

इनमें ऑक्सिलेट होता है जो हमारे कैल्शियम को जमा कर लेता है और यूरिन के रास्ते शरीर से बाहर नहीं निकलने देता। इसके बाद धीरे-धीरे यह कैल्शियम किडनी में पत्थरी का रूप लेने लगता है।

चाय

ज्यादातर लोग चाय पीना पसंद करते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है चाय पत्थरी का बहुत बड़ा कारण है। अगर आपको पहले से ही पत्थरी की शिकायत है तो आपको बता दें, आपकी एक प्याली चाय आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा चाय पीने से पत्थरी का साइज बढ़ना शुरू हो जाता है।

टमाटर

किचन में बनने वाली हर सब्जी टमाटर की मोहताज होती है। लोग अक्सर सलाद में खाने के साथ टमाटर लेना पसंद करते हैं लेकिन शायद ही लोगों को यह पता हो कि टमाटर में भी ऑक्सिलेट पाया जाता है, जो हमारे शरीर के अंदर जाकर पत्थरी का कारण बनता है।

रेड मीट

रेड मीट और शेलफिश आपके शरीर में यूरिक एसिड बढ़ा सकते हैं। यह जोड़ों में इकट्ठा हो सकता है और गाउट का कारण बन सकता है या आपके गुर्दे में जा सकता है और पथरी बना सकता है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि पशु प्रोटीन आपके मूत्र के कैल्शियम स्तर को बढ़ाता है और साइट्रेट की मात्रा को कम करता है, जिससे दोनों ही पथरी बनाते हैं।

चुकंदर

चुकंदर वैसे तो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन कहते है ना जरूरत से ज्यादा कोई भी चीज बहुत हानिकारक होती है। ठीक वैसे ही अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से शरीर में स्टोन बन सकता है।

कॉफी का अधिक सेवन

कॉफी में मौजूद कैफीन किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। यही वजह है कि डॉक्टर दिन में सिर्फ एक या दो कॉफी पीने की सलाह देते हैं। इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो सीधे किडनी पर प्रभाव डालते हैं।

बता दे, स्वस्थ रहने के लिए आप नियमित रूप से 10 गिलास पानी का सेवन करें। स्टोन होने की हालत में कम पानी पीना दर्द और तकलीफ की वजह बन सकता है ।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: 17 में से 16 सीटों पर महायुती का दबदबा, नासिक में निर्दलीय उम्मीदवार ने बदले समीकरण, कांग्रेस रही खाली हाथ
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: 17 में से 16 सीटों पर महायुती का दबदबा, नासिक में निर्दलीय उम्मीदवार ने बदले समीकरण, कांग्रेस रही खाली हाथ
उद्धव ठाकरे गुट को वसई में बड़ा झटका, 50 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल
उद्धव ठाकरे गुट को वसई में बड़ा झटका, 50 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, 200 किलो चांदी की ईंटों का मुद्दा गरमाया, सिंधी समाज का आरोप- 5 साल बाद भी...
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, 200 किलो चांदी की ईंटों का मुद्दा गरमाया, सिंधी समाज का आरोप- 5 साल बाद भी...
स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान वार्ता का पहला चरण संपन्न, हाई-लेवल कमेटी के गठन पर बनी सहमति, अराघची ने दी पहली प्रतिक्रिया
स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान वार्ता का पहला चरण संपन्न, हाई-लेवल कमेटी के गठन पर बनी सहमति, अराघची ने दी पहली प्रतिक्रिया
FIFA World Cup 2026: स्पेन की शानदार जीत के साथ बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 18 वर्षीय लमीन यामाल ने मेसी को भी छोड़ा पीछे
FIFA World Cup 2026: स्पेन की शानदार जीत के साथ बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 18 वर्षीय लमीन यामाल ने मेसी को भी छोड़ा पीछे
शादी समारोह में हुए अपमान का लिया खौफनाक बदला, युवक की गला रेतकर हत्या; मुख्य आरोपी नासिर समेत तीन गिरफ्तार
शादी समारोह में हुए अपमान का लिया खौफनाक बदला, युवक की गला रेतकर हत्या; मुख्य आरोपी नासिर समेत तीन गिरफ्तार
कोलकाता में सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, शुभेंदु बोले- ऐतिहासिक फैसला; कांग्रेस ने उठाए सवाल
कोलकाता में सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, शुभेंदु बोले- ऐतिहासिक फैसला; कांग्रेस ने उठाए सवाल
संजय पाटील की बगावत के बाद बेटी राजूल पहुंचीं मातोश्री, कहा- मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं
संजय पाटील की बगावत के बाद बेटी राजूल पहुंचीं मातोश्री, कहा- मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं
क्या NEET-UG 2026 का पेपर फिर हुआ लीक? वायरल वीडियो पर NTA ने दी सफाई, दावों को बताया पूरी तरह फर्जी
क्या NEET-UG 2026 का पेपर फिर हुआ लीक? वायरल वीडियो पर NTA ने दी सफाई, दावों को बताया पूरी तरह फर्जी
बंगाल में मदरसों का होगा सत्यापन, नियमों में गड़बड़ी मिलने पर गिर सकती है गाज
बंगाल में मदरसों का होगा सत्यापन, नियमों में गड़बड़ी मिलने पर गिर सकती है गाज
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
'लव एंड वॉर' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से टेक्नीशियन की मौत; परिवार को 40 लाख रुपये की सहायता देगा प्रोडक्शन हाउस
'लव एंड वॉर' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से टेक्नीशियन की मौत; परिवार को 40 लाख रुपये की सहायता देगा प्रोडक्शन हाउस
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', पहले वीकेंड में दिखाया दम, 100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', पहले वीकेंड में दिखाया दम, 100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा पड़ जाता है डार्क? जानिए इसकी वजह और सही लगाने का तरीका
फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा पड़ जाता है डार्क? जानिए इसकी वजह और सही लगाने का तरीका