Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़ी सफलता! कोरोनावायरस को नाक से आगे नहीं बढ़ने देगा यह इनहेलर

अमेरिका के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा एंटी-कोरोना स्प्रे तैयार किया हैं जो वायरस को नाक से आगे नहीं बढ़ने देगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Aug 2020 4:28:16

बड़ी सफलता! कोरोनावायरस को नाक से आगे नहीं बढ़ने देगा यह इनहेलर

बढ़ता कोरोना का संक्रमण पूरी दुनिया के लिए परेशानी बना हुआ हैं। ऐसे में जब तक वैक्सीन नहीं बन जाती तब तक इससे बचाव बहुत जरूरी हैं। वैक्सीन को लेकर लगातार रिसर्च जारी हैं। लेकिन इस बीच अमेरिका के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा एंटी-कोरोना स्प्रे तैयार किया हैं जो वायरस को नाक से आगे नहीं बढ़ने देगा। वह वायरस को शरीर में प्रवेश नहीं करने देता। इसे विकसित करने वाले वैज्ञानिकों की मानें तो यह इनहेलर पीपीई किट से भी अधिक कारगर और प्रभावी है। आइए जानते हैं वैज्ञानिकों ने इस इनहेलर को कैसे तैयार किया है और यह कैसे वायरस को नाक में ही रोक लेता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एंटी-कोरोना स्प्रे का निर्माण अमेरिका के कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया है। उनका कहना है कि इसे बनाने में कोरोना एंटीबॉडीज का इस्तेमाल किया गया है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले लैब में एंटीबॉडीज से नैनोबॉडीज का निर्माण किया गया और इसे जेनेटिकली मॉडिफाई किया गया, ताकि यह कोरोना वायरस को आगे बढ़ने से रोक दे।
Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,anti corona nasal spray शोधकर्ताओं का कहना है कि लामा और ऊंट जैसे जानवरों में पाई जानेवाली एंटीबॉडीज से नैनोबॉडीज को विकसित किया गया है और इसी नैनोबॉडीज का इस्तेमाल कोरोना को रोकने वाला इनहेलर बनाने में किया गया है। आपको बता दें कि ये एंटीबॉडीज शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कई गुना तक बढ़ा देती है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, मुख्य रूप से इस एंटी-कोरोना स्प्रे का प्रभाव प्रोटीन से निर्मित कोरोना वायरस की बाहरी परत पर होता है। दरअसल, यह वायरस की ऊपरी प्रोटीन परत को नाक में ही ब्लॉक कर देता है, जिससे यह वायरस इंसान के गले से होते हुए शरीर में नहीं पहुंच पाता। Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,anti corona nasal spray अब शोधकर्ता इस एंटी-कोरोना स्प्रे का बड़े पैमाने पर ह्यूमन ट्रायल की तैयारी करने पर विचार कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर यह ट्रायल में सफल रहता है तो यह कोरोना महामारी को रोकने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका साबित हो सकता है।

इससे पहले ब्रिटेन की साउथैम्प्टन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने भी एक इनहेलर तैयार किया था। उनका कहना था कि इस इनहेलर में ऐसे ड्रग का इस्तेमाल किया गया है, जो कोरोना संक्रमण के बाद फेफड़ों पर वायरस के दुष्प्रभाव को कम करता है।

शोधकर्ताओं का कहना था कि इनहेलर में मौजूद ड्रग में एक खास तरह का प्रोटीन है, जिसे इंटरफेरान बीटा कहा जाता है। जब शरीर में वायरस पहुंचता है, तब यह प्राकृतिक रूप से शरीर में ही तैयार होता है। उनका कहना था कि रिसर्च के दौरान जब हांगकांग में अन्य दवाओं के साथ इस ड्रग का इस्तेमाल कोरोना मरीजों पर किया गया था तो उनमें कोरोना के लक्षणों में कमी आई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology