न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाना चाहते है आकर्षक बॉडी, तो इन टिप्स को करें फॉलो

लेकिन युवाओं को समझने की जरूरत है की मसल्स की चाहत रखते हैं तो सब्र और धेर्य के साथ सही जानकारी की भी आवश्यकता होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 27 Sep 2018 6:08:57

पाना चाहते है आकर्षक बॉडी, तो इन टिप्स को करें फॉलो

अक्सर देखा गया है कि आज के युवा जल्दी से अच्छी बॉडी और मसल्स पाने की इच्छा रखते हैं। और इसके लिए वे जिम में कड़ी मेहनत भी करते हैं। लेकिन युवाओं को समझने की जरूरत है की मसल्स की चाहत रखते हैं तो सब्र और धेर्य के साथ सही जानकारी की भी आवश्यकता होती हैं। जी हाँ, अगर आपको पता होगा कि आपको किस तरह का व्यायाम और खान-पान रखने की आवश्यकता है, तभी आप अपनी मसल्स की चाहत को पूरी कर सकते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिनको फॉलो करके आप अच्छे मसल्स पाने में सफल होंगे।

* जिम जाने का शेड्यूल

आप चाहें तो हफ्ते में चार या पांच दिन जिम जा सकते हैं। अपने ट्रेनर द्वारा बताए गए एक्सरसाइज करें, लेकिन ध्यान रहें एक दिन में ज्यादा एक्सरसाइज करने बॉडी नहीं बनेगी। इसमें थोड़ा समय तो लगेगा ही। शरीर को गर्म रखने के लिए ठीक से कपड़े पहनकर एक्सरसाइज करें। किसी भी सूरत में कुल मिलाकर 25 सेट से आगे न जाएं। ठंडक होने की वजह से लोग अक्सर ओवर एक्सरसाइज करने लगते हैं। इससे बचना चाहिए।

* क्रंच एक्सरसाइज

फर्श पर लेटकर सांस अंदर खींचते हुए शरीर का ऊपरी हिस्सा (कंधे) आंशिक रूप से उठाएं ताकि आप महसूस कर सकें कि यह उठाव उदर की मांसपेशियों के द्वारा ही किया गया है। इस व्यायाम के लिए हाथों को सीने पर रखा जा सकता है। इस व्यायाम को 10-12 बार प्रत्येक 6 सेकंड के कंधे उठी अवस्था तथा प्रत्येक 6 सेकंड के विश्राम अवस्था के साथ सप्ताह में 5 दिन किया जाना चाहिए। हाथों को सिर के पीछे रखने पर कमर पर अधिक भार पड़ता है तथा प्रारंभिक अवस्था में शीघ्र थकान व कमर दर्द हो सकता है।

Health tips,muscles,gain muscles,quickly muscles,Health

* उठक बैठक

दरी पर लेटकर पैरों को घुटनों से मोड़कर, पंजे फर्श पर रखें। हाथों को सिर के पीछे या सीने पर रख और कंधों से शरीर का ऊपरी हिस्सा कमर के साथ उठाकर घुटनों तक लाने का प्रयास करें। इस प्रकार उदर की मांसपेशियां अपनी पूरी शक्ति से कार्य करेंगी और उनमें शक्ति का संचार होगा। प्रत्येक सिट-अप को सांस अंदर लेते हुए प्रारंभ कर सांस छोड़ते हुए विश्राम की पूर्व अवस्था तक जाना चाहिए। प्रेक्टिस होने पर सिट-अप्स के लिए सीने पर मेडिसिन बॉल या अन्य वजन रखा जा सकता है।

* लेग लिफ्ट

फर्श पर लेटे रहकर, पैर सीधे व हाथ, शरीर के दोनों ओर रखें। पांवों को एक साथ सीधा उठाकर घुटनों से मोड़े बिना 90 डिग्री कोण तक कमर के सीधे ऊपर तक लाएं, 6 से 10 सेकंड तक रोक कर रखें, विश्राम की पूर्व अवस्था में वापस लौटें। लगातार इस व्यायाम को करने से पैरों की मांसपेशियों के साथ पेट के निचले हिस्से को आवश्यक शक्ति प्रदान करता है।

* कैसा हो आहार

मसल्स बनाने के लिए खाने में प्रोटीन के स्रोतों को जरूर शामिल करें। दूध, अंडे, केले, नॉन वेज, पनीर आदि का सेवन कर सकते हैं। सुबह नाश्ते में चाय या दूध ले सकते हैं, चीज़ लगाई हुई दो ब्रेड पीस, चार अंडे के आमलेट के साथ एक गिलास दूध।दोपहर के भोजन के पहले एक गिलास फलों का रस, एक कप गिरिदार सूखे मेवे खा सकते हैं। दोपहर के भोजन में चपातियां, गाढ़ी दाल, सब्जियां, चावल, एक कप दही व सलाद खाएं। शाम के नाश्ते में एक वेजीटेबल सैंडविच या चटनी सांभर के साथ दो इडली। रात्रि भोज में 4 चपातियाँ या 3 पराठे, 2 कटोरी दाल या पनीर की सब्जी या 100 ग्राम मीट या मछली, एक कटोरी सब्जी। सोते समय एक गिलास दूध लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म