न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये 5 ड्रिंक्स दूर करेगी आपके सिर का दर्द, पीते ही मिलेगा आराम

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी ड्रिंक्स की जानकारी लेकर आए हैं जिसे पीते ही आपको राहत मिलेगी और सिर का दर्द दूर हो जाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Feb 2021 12:39:54

ये 5 ड्रिंक्स दूर करेगी आपके सिर का दर्द, पीते ही मिलेगा आराम

देखा जाता हैं कि इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को आराम के लिए समय नहीं मिल पाता हैं जिसकी वजह से काम का दबाव और तनाव बढ़ने लगता हैं और यह सिरदर्द का कारण बनता हैं। सिरदर्द आपके स्वभाव को चिडचिडा बना देता हैं और किसी काम में मन नहीं लग पाता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि सिरदर्द से जल्द निजात पाई जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी ड्रिंक्स की जानकारी लेकर आए हैं जिसे पीते ही आपको राहत मिलेगी और सिर का दर्द दूर हो जाएगा। तो आइये जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में।

ज‍िंजर का रस

कई बार मौसम बदलने पर स‍िर में दर्द उठता है। दर्द से बचने के ल‍िए लोग अदरक की चाय पी लेते हैं पर उससे दर्द ठीक होने के बजाय ड‍िहाईड्रेशन की समस्‍या हो जाती है क्‍योंक‍ि चाय में कैफीन मौजूद होता है। ऐसे में आप ज‍िंजर टी के बजाय ज‍िंजर का रस प‍ियें। साल 2014 में छपी फाइटोथैरेपी र‍िर्सच जर्नल के मुताब‍िक माइग्रेन के कई मरीज़ों में अदरक एक असरदार उपाय के तौर में उभरा है। स्‍टडी के मुताब‍िक 100 माइग्रेन मरीज़ों को अटैक के दौरान अदरक का रस द‍िया गया तो उनमें र‍िजल्‍ट काफी बेहतर नजर आए। ब्‍लड फ्लो ठीक न होने के कारण भी स‍िर में दर्द होता है। स‍िर में जाने वाले खून को बैलेंस करने की लिए भी ज‍िंजर अच्‍छा माना जाता है।

Health tips,health tips in hindi,headache,headache remedies,home remedies,healthy drink

प‍िपरमेंट टी

पिपरम‍िंट में मेंथॉल पाया जाता है। कुछ स्‍टडीज़ के मुताब‍िक इससे स‍िर का दर्द ठीक होता है। इससे उल्‍टी या नॉज‍िया जैसी समस्‍या भी दूर होती है वहीं प‍िपरमेंट के तेल को लगाने से स‍िर का दर्द और स्‍ट्रेस भी कम होता है। प‍िपरमेंट टी पीने से शरीर में ठंडक का अहसास होता है। पीसीओएस के दौरान भी तनाव से स‍िर में दर्द होता है। प‍िपरमेंट उसमें भी मदद करता है।

बादाम दूध

सर्द‍ियों के द‍िनों में ठंडी हवा लगने से भी स‍िर में दर्द होता है। ऐसे में दूसरी इफेक्‍ट‍िव ड्रिंक है बादाम का दूध। बादाम में मैग्‍न‍िश‍ियम की अच्‍छी मात्रा होती है। मैग्‍न‍िश‍ियम माइग्रेन के दर्द से लड़ने में असरदार होता है। इससे माइग्रेन का दर्द भी ठीक होता है। अमेर‍िकन माइग्रेन फाउंडेशन के मुताब‍िक मैग्‍न‍िश‍ियम ब्रेन स‍िग्‍नल को बेहतर करता है ज‍िससे माइग्रेन ठीक रहता है और उस कैम‍िकल को ब्‍लॉक करता है जि‍ससे दर्द का अहसास होता है। आप बादाम के दूध में केले, बेरीज़, पालक, काजू भी डाल सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,headache,headache remedies,home remedies,healthy drink

तुलसी की चाय

तुलसी हम सब के घरों में आसानी से म‍िल जाती है। आप स‍िर दर्द होने पर तुलसी और शहद डालकर चाय बनाएं। तुलसी स्‍ट्रेस कम करने में मदद करती है। इसमें एंटी-स्‍ट्रेस प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं। अगर आप रोज़ तुलसी की चाय प‍ियें तो इससे इम्‍यून स‍िस्‍टम भी अच्‍छा रहता है तो स्‍ट्रेस जल्‍दी आपको नहीं सताता। तुलसी से शरीर में कोर्ट‍िसोल का लेवल ठीक रहता है ज‍िससे स्‍ट्रेस कम होता है। माइग्रेन और साइनस में भी डॉक्‍टर तुलसी की चाय पीने की सलाह देते हैं।

ग्रीन जूस

बचपन से हमें हरी सब्‍ज‍ियां खाने की नसीहतें म‍िलती हैं क्‍योंक‍ि ये हमारी बॉडी के ल‍िए अच्‍छी मानी जाती हैं पर क्‍या आप जानते हैं हरी सब्‍ज‍ियां हमारी बॉडी के साथ-साथ द‍िमाग के ल‍िए भी अच्‍छी होती है। इससे आपको स्‍ट्रेस या स‍िर दर्द जैसी शिकायत नहीं होती। खासकर पालक खाने से स‍िर के दर्द से छुटकारा म‍िलता है। पालक में व‍िटाम‍िन, म‍िनरल, प्रोटीन, फाइबर, फाइटोन्‍यूट्र‍िएन्‍ट्स होते हैं। हरी सब्‍ज‍ियों की बात करें तो सबसे ज्यादा मैग्‍न‍िश‍ियम पालक में ही पाया जाता है। ज‍िन लोगों को स‍िर में दर्द रहता है उन्‍हें पालक का जूस जरूर पीना चाह‍िए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग