Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी हैं आंखों में पानी आने की समस्‍या से परेशान, इन बेहतरीन घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपकी आंखों को आराम मिलेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Feb 2021 3:42:13

क्या आप भी हैं आंखों में पानी आने की समस्‍या से परेशान, इन बेहतरीन घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

जिस तरह आपके शरीर को लंबे समय तक काम करने से थकान होती हैं और बदन दर्द की शुरुआत होए लगती हैं। उसी तरह आंखों को भी आराम ना मिल पाने की वजह से उनमें पानी आने की समस्‍या होने लगती हैं। वर्क फ्रॉम होम के दौरान लोगों को आराम के लिए समय ही नहीं मिल पाता हैं जिस वजह से आंखों की थकान दूर नहीं हो पाती हैं। आंखों में पानी आने की इस समस्‍या को लैक्र‍िमेशन कहते हैं। इसी के साथ ही आंखों में जलन और सूजन की समस्या भी उठने लगती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपकी आंखों को आराम मिलेगा।

शहद

आंखों में पानी आने के कारण लोग उसे कई बार मसलते हैं। ऐसा नहीं करना चाह‍िए। ऐसा करने से आंखों में सूजन आ जाती है। इसको ठीक करने के ल‍िए आप शहद का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। पानी को गरम करें और उसमें एक चम्‍मच शहद डालकर प्रभाव‍ित ह‍िस्‍से में लगाएं आपको आराम मिलेगा।

लौंग का तेल

लौग के तेल से आंखों का इंफेक्‍शन दूर होता है। इससे आंखों में बैक्‍ट‍ेर‍िया नष्‍ट हो जाएंगे। लौंग के तेल में एंटीसेप्‍ट‍िक गुण पाए जाते हैं। लौंग को पानी में म‍िला लें। इसे आंखों पर लगाकर छोड़ दें। आपको ये म‍िश्रण आंखों के बाहर लगाना है न क‍ि अंदर।
Health tips,health tips in hindi,home remedies,lacrimation,eyes care tips खीरा

आंखों में सूजन या पानी आने के साथ दर्द भी हो तो आप खीरे का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। खीरी को स्‍लाइस में काट लें। स्‍लाइस को आंखो पर रखकर 20 म‍िनट तक छोड़ दें। इससे आराम म‍िलेगा। खीरे में दर्द को कम करने के गुण पाए जाते हैं इसल‍िए वो आंखों के ल‍िए फायदेमंद है।

आलू

आलू की मदद से भी आप आंखों में पानी आने की समस्‍या को दूर कर सकते हैं। आलू एस्‍ट्र‍िजेंट की तरह काम करता है। इससे आंखों की खुजली दूर होती है। आंखों में अगर ज्‍यादा पानी आ रहा है तो आलू आपको फायेदा करेगा। आलू की स्‍लाइस को काटकर फ्र‍िज में रखें और उसे अपनी आंखों पर रखकर छोड़ दें।

बेकिंग सोडा

आप आंखों में पानी आने की समस्‍या को बेक‍िंग सोडा से दूर कर सकते हैं। एक टीस्‍पून ब‍ेकिंग सोडा को एक कप पानी में म‍िला लें और उससे अपनी आंखों को 3 द‍िनों तक साफ करें। इससे आंखों में पानी आना बंद हो जाएगा।
Health tips,health tips in hindi,home remedies,lacrimation,eyes care tips दूध

आंखों में पानी आने की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए ठंडे दूध को रूई में भ‍िगो लें। इसे आंखों के आसपास के ह‍िस्‍से में लगाएं। थोड़ी देर में आपको फर्क महसूस होगा। ठंडे दूध से आंखों की स‍िकाई करने से आंखों की सूजन, जलन और आंखों में पानी आने की समस्‍या ने छुटकारा म‍िलता है।

नमक का पानी

लैक्र‍िमेशन के ल‍िए पानी और नमक का इस्‍तेमाल करें। इससे आंखों में पानी और खुजली या जलन से राहत म‍िलेगी। इसके ल‍िए एक ग‍िलास पानी में एक छोटा चम्‍मच नमक म‍िलाकर साफ कपड़े से स‍िकाई करें। नमक का पानी एंटी बैक्‍टेर‍ियल होता है इसल‍िए वो आंखों को साफ कर देता है। इसको द‍िन में 2 बार यूज करें तो आराम‍ म‍िलेगा।

नार‍ियल का तेल

आप अपनी आंखों पर नार‍ियल का तेल लगाएं। इससे आंखों को आराम‍ म‍िलेगा। आपको बैक्‍टेर‍ियल इंफेक्‍शन से बचने के ल‍िए हमेशा साफ पानी और कपड़े का इस्‍तेमाल करना है। बार-बार आंखों पर हाथ लगाने से भी बचना चाहि‍ए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology