न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

संक्रांति पर मांझे से ऊँगली कट जाने पर करें ये उपाय

आज हम लेकर आये हैं वो उपाय जो मांझे से कटी उँगलियों को फटाफट पहले जैसी बना देंगे। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 15 Jan 2018 4:44:36

संक्रांति पर मांझे से ऊँगली कट जाने पर करें ये उपाय

संक्रांति का त्योंहार बहुत धूम-धाम से मनाया गया। सभी इस दिन पतंग उड़ाने और खुशियों में इतने मशगूल रहते हैं कि पतंग उड़ाते समय ऊँगली और हाथ कट जाने पर भी ध्यान नहीं दिया जाता। और बाद में जब यह दर्द होने लगता हैं तो इसकी तरफ ध्यान जाता हैं। इसलिए इसका तुरंत इलाज किया जाये तो बहुत ही अच्छा हैं। आपने पतंग उड़ाने का मजा तो पूरा लिया हैं लेकिन अब मांझे से कटी उँगलियों का घाव भी तो भरना आवश्यक हैं। इसलिए आज हम लेकर आये हैं वो उपाय जो मांझे से कटी उँगलियों को फटाफट पहले जैसी बना देंगे। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

Health tips,healthy living,kite flying,makar sankranti special

* खून रोकने के लिए कैसे करें रूई का इस्तेमाल : जब भी आपको कट से खून बहना रोकना हो तो रूई का मोटा-सा टुकड़ा लें। इसे चिमटे से पकड़ कर गैस की आंच, स्टोव या कैंडल की लौ पर रखें। रूई को जलकर काला होने दें। रूई से आग बुझ जाने पर उसे तुरंत कट पर रख कर दबाएं। ये ज़ख्म से चिपक जाना चाहिए। फिक्र न करें इस जली हुई रूई से आप जलेंगे नहीं। यूनानी चिकित्सा में खून बहने से रोकने के लिए ये तरीका अपनाया जाता है। अगर आपका ज़ख्म बहुत बड़ा है या कट बहुत गहरा है तो ये तरीका न अपनाएं। इसे सिर्फ छोटे और मामूल कट के लिए अपनाएं। अगर इस तरीके को अपनाने के बाद खून बहना न रूके तो डॉक्टर के पास ज़रूर जाएं।

* घाव की दवा हल्दी और गोमूत्र
: हल्दी का प्रयोग घाव भरने में बहुत असरदार साबित होता है। हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होने के कारण इन्फेक्शन और साइड इफ़ेक्ट से बचने में मदद मिलती है। गोमूत्र का प्रयोग घाव को साफ़ करने के लिए करे। ऐसा करने से घाव जल्द भर जाता है
और दर्द में भी आराम मिलता है ऐसा करने के बाद हल्दी का लेप लगाये।

* चीनी है फायदेमंद
: उस कटे हुए स्थान पर चीनी लगाए। और इसे 15 मिंट बाद धो दें। चीनी लगाने से खून बहना बंद हो जाता है और कटे हुए स्थान का दर्द कम होने लगता है।

* शहद
: चीनी की तरह शहद भी इस काम में माहिर होता है। यह सिर्फ त्वचा संबंधी समस्याओं का निवारण ही नहीं करता है बल्कि रक्तपात को रोकने में भी मदद करता हैं। शहद का एन्टीबैक्टिरीअल (antibacterial) गुण घाव को किसी भी तरह के संक्रमण से बचाता है। यहाँ तक कि जल कर फफोला पड़ जाने पर भी शहद लगाया जाता है।

* टी बैग :
नाम पढ़कर शायद आप आश्चर्य में पड़ जायेंगे मगर सच तो यह है कि टी बैग या चाय बनाने के बाद जो अवशेष बच जाता है उसको एक कपड़े में डालकर पोटली की तरह बाँधकर कटे हुए जगह पर लगाने पर न सिर्फ खून गिरना रूक जाता है बल्कि आराम भी मिलता है।

* ऐलोवेरा जेल :
ऐलो वेरा जेल सिर्फ सौन्दर्य या त्वचा संबंधी समस्या से लड़ने में हमारी मदद नहीं करता बल्कि कटने पर भी यह राहत दिलाने में तथा कटे हुए जगह से रक्तपात को रोकने, दर्द को कम करने और घाव को ठीक करने में काफी मददगार है। ऐलो वेरा जेल को कटे हुए स्थान पर लगाने से कटे हुए स्थान पर राहत मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?