न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वैलेंटाइन डे को हैप्पी और हेल्दी बनाने के लिए अपनाये ये हेल्थ टिप्स

अगर आप अपने पार्टनर की सेहत से समझौता नहीं करना चाहते, तो इस वैलेंटाइन डे उन्हें दें सेहत का उपहार।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Jan 2018 5:50:37

वैलेंटाइन डे को हैप्पी और हेल्दी बनाने के लिए अपनाये ये हेल्थ टिप्स

आप जिससे प्यार करते हैं उसकी सेहत से बढ़कर आपके लिए और कुछ नहीं है। जब आप हर रोज उसकी सेहत को लेकर सतर्क रहते हैं तो वैलेंटाइन डे पर क्यूं नहीं।

वैलेंटाइन डे ना सिर्फ प्यार-मोहब्बत का दिन है, बल्कि इस दिन आपको मिलने वाले तोहफे आपकी सेहत ना बिगाड़ दें इसका भी ध्यान रखना जरूरी है। कैंडीज, केक, चॉकलेट, कुकीज, पेस्ट्री ये सब आप और आपके पार्टनर की सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। आपके लिए अपने प्यार की सेहत से बढ़कर कुछ नहीं होना चाहिए क्योंकि वो आपके लिए बहुत खास है तो क्यूं ना कुछ हेल्दी तरीके इस वैलेंटाइन डे को मनाया जाए।

*जब जाना हो छुट्टियों पर

अगर आप इस वैलेंटाइन को रोमांटिक बनाने के लिए कहीं छुट्टियों पर जा रहे हैं, तो खुद को इसके लिए तैयार कर लें। सबसे पहले उस जगह के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें। वहां के मौसम के अनुसार ही अपनी पैकिंग करें। अपने साथ कुछ जरूरी दवाएं ले जाना ना भूलें। अगर आप समुद्र किनारे या किसी ऐसी जगह जा रहे हैं जहां स्किन के टैन होने खतरा है तो सनस्क्रीन रखना ना भूलें।

valentine day,valentines week,Health tips,healthy living

*जब करनी हो पार्टी

आजकल एल्कोहल के बिना पार्टी अधूरी मानी जाती है, लेकिन आपकी सेहत आपके हाथों हैं। यह आपके और आपके साथी के लिए नुकसानदेह हो सकता है। अगर आप बीमार हैं तो एल्कोहल ना लें। इसके अलावा पीने के बाद गाड़ी कभी ना चलाएं यह आप और आपके साथी दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है।

*जब करना हो एडवंचर

वैलेंटाइन डे पर कुछ एंडवचर करना सुनने में बहुत अच्छा लगता है। लेकिन याद रहे पहले अपनी और अपने पार्टनर की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित कर लें। उसके बाद ही कोई योजना बनायें। जरा सी लापरवाही आपके लिए नुकसानदेह हो सकती है। ऐसे में किसी भी प्रकार की चोट से बचने के लिए सुरक्षा के उपाय अपनाना ना भूलें।

*जब देनी हो चॉकलेट

चॉकलेट के जरिए प्यार का इजहार करना बहुत ही प्यारा और खूबसूरत तरीका है। लेकिन यहां आपको अपने साथी की सेहत को भी ध्यान में रखना चाहिए। चॉकलेट में मौजूद कैलोरी आप और आपकी गर्लफ्रेंड का काफी वजन बढ़ा सकती है, जिसकी वजह से आप गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। तो ऐसे में क्यों ना अपनी गर्लफ्रेंड के लिए घर का बना कुछ खास लेकर जाएं। यकीन मानिए यह देखकर उन्हें बहुत खुशी मिलेगी।

*रखें दिल का खयाल

वैलेंटाइन डे एक तरफ जहां किसी को आपके दिल के करीब लाता है वहीं यह दिन आपके दिल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बहुत कम लोग ही जानते हैं कि फरवरी को 'अमेरिकन हार्ट मंथ' माना जाता है। इसलिए वैलेंटाइन डे अपने हृदय को स्वस्थ रखने की शुरुआत करने के लिए बेस्ट है। जरा सोचिए अगर अपने प्यार को कुछ हेल्दी अंदाज में जताया जाए तो कितना अच्छा रहेगा।

*जब बनाएं खाना

जब भी आप अपने खास के लिए कुछ बनाएं, तो याद रहे वो हेल्दी होना चाहिए क्योंकि यहां बात आपके प्यार की सेहत का है। खाने में कम नमक का प्रयोग करें। कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों से भरपूर डिश बनाएं। खाने के बाद मीठे में कम मीठी चीजों को ही सर्व करें।

*जब हो सेहत की बात

अपने पार्टनर को कुछ भी गिफ्ट करने से पहले ध्यान रखें कि कहीं यह उनकी सेहत ना बिगाड़ दे। अपने पार्टनर के प्रति संवेदनशील रहें। अगर उन्हें एलर्जी, अस्थमा, डायबिटीज या अन्य कोई स्वास्थ्य समस्या है तो उन्हें फूल, पालतू जानवर या ऐसे खाद्य पदार्थ को देने से बचें जो उनकी सेहत के लिए हानिकारक हो।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका