न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑफिस स्ट्रेस से छुटकारा दिलाये ये छोटे-छोटे उपाय

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लाये हैं जिसमें आपको बस थोडा सा समय देना है और इस तनाव से छुटकारा पाना हैं। तो चलिए आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 01 May 2018 11:12:23

ऑफिस स्ट्रेस से छुटकारा दिलाये ये छोटे-छोटे उपाय

वर्तमान समय की व्यस्ततम जीवनशैली के चलते व्यक्ति अपनेआप को समय नहीं दे पाता जो कि उसके तनाव का कारण बनती हैं। व्यक्ति अपने ऑफिस में 9 घंटे बिताता है जो कि काम के अधिक भार के चलते तनाव भरा रहता हैं और यहीं रूटीन उसका रोज का होता है। जिसके चलते व्यक्ति अवसाद ग्रस्त हो जाता हैं और तनाव से भरी जिंदगी जीने लगता है जो की उसके और उसके परिवार वालों के लिए चिंता का विषय हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लाये हैं जिसमें आपको बस थोडा सा समय देना है और इस तनाव से छुटकारा पाना हैं। तो चलिए आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

* नंगे पांव चलना

आप अपने घर में नंगे पैर चलें। घर में जूते-चप्पल ना पहनें। इससे आपके पैरों के रक्त संचार में सुधार होगा। तनाव ग्रस्त नसों को राहत मिलेगी और आपका स्ट्रेस छूमंतर हो जाएगा। यदि आपके घर में लॉन हैं तो घास पर नंगे पैर जरूर टहलें।

* घर में ऑफिस के काम की टेंशन न लें

दिनभर के ऑफिस वर्क को निपटाने के बाद घर आने के पर उसके बारे में ज्यादा न सोचें। व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन को अलग-अलग समझें। अपने मोबाइल और लैपटॉप को घर पर अपनी नजर से दूर रखें। घर आने पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं।

office stress,tips to get rid of office stress,Health tips

* टहलने के लिए जाएं

ऑफिस से घर आने पर आरामदेह कपड़े पहनें। पैर,हाथ व मुंह अच्छी तरह धोएं और आधे घंटे के लिए अपने घर की छत पर या पार्क में टहलने के लिए जाएं। हो सके तो पड़ोसियों से बातचीत करें। इससे भी आप ऑफिस स्ट्रेस से मुक्त रहेंगी।

* झपकी लें एवं आराम करें

ऑफिस से घर वापस आने के बाद 15 – 20 मिनट के लिए झपकी लें और आराम करें। इससे आपके शरीर एवं आंखों का तनाव दूर होगा और शरीर को नई ऊर्जा मिलेगी।

* गुनगुने पानी से नहाएं

ऑफिस से घर आने के बाद गनगुने पानी से अच्छी तरह नहाएं। इससे आपकी नसें तनाव मुक्त हो जाएगी और आपको आराम एवं शांति महसूस होगी।

* मल्टीटास्क ना करें

एक ही समय में बहुत तरह के काम को ना करें। जो काम ज्यादा जरुरी हो उसी के बारे में सोचें और पूरा करने की कोशिश करें। इस तरह आपको मानसिक शांति मिलेगी।

* अपने बारे में सोचें

जिन चीजों में आपको मन को प्रसन्नता मिलती हैं उसके बारे में सोचें और अपने आप को प्रसन्न रखने की कोशिश करें। तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए खुश रहना आवश्यक हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका