न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

GYM में Exercise से पहले जरूर कर लें ये जरुरी काम

जिम में व्यायाम की शुरुआत करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, नहीं तो यह फायदा पहुंचाने की जगह आपके शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 25 Nov 2017 12:13:58

GYM में Exercise से पहले जरूर कर लें ये जरुरी काम

जिम में व्यायाम की शुरुआत करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, नहीं तो यह फायदा पहुंचाने की जगह आपके शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है। नियमित व्यायाम से आप खुद को फिट रखकर बीमारियों से बचाव कर सकते हैं, लेकिन यदि आप अपने वर्कआउट का सर्वश्रेष्ठ परिणाम पाना चाहते हैं तो अपनी क्षमता से थोड़ा ज्यादा वर्कआउट करना ही काफी नहीं है, बल्कि इसके लिये कुछ खास बातों का अनुसरण भी करना जरूरी है। खासतौर पर जिम करने से पहले। तो चलिये आज जानते हैं जिम में वर्कआउट करने से पहले किये जाने वाले कुछ जरूरी काम क्या हैं।

* हाइड्रेट रहें :

वर्कआउट करने से शरीर से काफी पसीना बाहर निकलता है, और आपके शरीर से काफी पानी निकल जाता है। इसलिये शरीर को हाइड्रेट रखने के लिये वर्कआउट करने से पहले कम से कम दो से तीन गिलास पानी जरूर पी लें।

* कुछ हेल्दी खाएं :

जिम में एक्सरसाइज करने से शरीर से एनर्जी भी जाती रहती है। इसलिये जिम कभी भी खाली पेट नहीं जाना चाहिये। और कुछ ऐसा जरुर खाना चाहिये जिससे आपको एनर्जी मिले। जिम जाने से पहले अच्छा फैट और अच्छा प्रोटीन खाएं लेनिक ख्याल रहे कि जरुरत से ज्यादा न खाएं। मसलन बर्न की गई कैलोरी से अधिक न खाएं। खाने के आधे घंटे बाद ही एक्सरसाइज करें। जिम जाने से पहले आप केला, बादाम, प्रोटीन शेक, एनर्जी बार, सेब या कॉफी और पी सकते हैं।

* अच्छी नींद लें :


हैवी एक्सरसाइज करने वालों को पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी होता है। क्यों कि जब हम सोते हैं तो हमारी बॉडी खुद को रिकवर करती है, ऐसे में आराम की जरूरत होती है।

exercise,gym,Health tips,healthy living,Health

* स्ट्रेचिंग करें :

कभी कभी जब आप किसी मीटिंग के लिए निकलते है तो आपके द्वारा आपकी मांसपेशियों पर जो अतिरिक्त खिंचाव पड़ता है, उसको बैलेंस करने के लिए 10 सेकेंड का आराम जरूरी होता है। वर्कआउट के पहले स्ट्रेच ना कर पाने से आपके मूवमेंट में काफी कमी हो जाती है और इस स्थिति में चोट लगने के चांस बढ़ जाते हैं।

* थोड़ी कॉफी पियें :

शोध बताते हैं कि वर्कआउट से पहले थोड़ी कैफीन लेने से न सिर्फ आप कम थकान महसूस करते हैं बल्की बेहतर ढ़ंग से वर्कआउट कर पाते हैं। यही कारण है कि वार्कउट से पहले लिये जाने वाले अधिकांश सप्लीमेंट्स में कैफीन होता है। एक शोध के अनुसार वर्कआउट से पहले कॉफी पीने से तीस प्रतिशत अधिक समय तक वर्कआउट किया जा सकता है।

* जॉगिंग :

वर्कआउट शुरू करने से पहले ट्रेडमिल पर 5 से 10 मिनट जॉगिंग करें। और फिर धीरे-धीरे इसके समय को बढ़ाते रहें। यह इसलिए भी करना जरूरी है क्योंकि इससे शरीर का तापमान बढ़ता है। लेकिन कभी भी ट्रेडमिल कर एकदम से न भागना शुरू कर दें। दौड़ना बंद करने से पहले अपनी गति को धीमी कर लें, ताकि आपके दिल की धड़कन सामान्य हो जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?