न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

GYM जाने से पहले ये काम करना बेहद जरूरी, अन्यथा नहीं होगा वर्कआउट का कोई असर

हमारे द्वारा बताई जा रही जानकारी को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Mar 2019 12:16:38

GYM जाने से पहले ये काम करना बेहद जरूरी, अन्यथा नहीं होगा वर्कआउट का कोई असर

आजकल सभी अपनी फिटनेस के प्रति इतने जागरूक है कि वे रोज GYM जाना पसंद करते हैं और पसीना बहाते हैं। इसकी मदद से उन्हें अच्छी सेहत और शरीर मिलता हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि GYM में वर्कआउट के अच्छे परिणाम पाने के लिए उससे पहले आपको कुछ बेहद जरूरी काम करने की जरूरत होती है अन्यथा आपकी मेहनत बेकार हो जाती हैं। इसलिए आज हमारे द्वारा बताई जा रही जानकारी को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइये जानते है उन कामों के बारे में जो GYM जाने से पहले जरूर किये जाने चाहिए।

* अच्छी नींद लें

हैवी एक्सरसाइज करने वालों को पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी होता है। क्यों कि जब हम सोते हैं तो हमारी बॉडी खुद को रिकवर करती है, ऐसे में आराम की जरूरत होती है।

before gym things,Health tips,gyming tips,things to do before going gym

* स्ट्रेचिंग करें

कभी कभी जब आप किसी मीटिंग के लिए निकलते है तो आपके द्वारा आपकी मांसपेशियों पर जो अतिरिक्त खिंचाव पड़ता है, उसको बैलेंस करने के लिए 10 सेकेंड का आराम जरूरी होता है। वर्कआउट के पहले स्ट्रेच ना कर पाने से आपके मूवमेंट में काफी कमी हो जाती है और इस स्थिति में चोट लगने के चांस बढ़ जाते हैं।

* हाइड्रेट रहें

वर्कआउट करने से शरीर से काफी पसीना बाहर निकलता है, और आपके शरीर से काफी पानी निकल जाता है। इसलिये शरीर को हाइड्रेट रखने के लिये वर्कआउट करने से पहले कम से कम दो से तीन गिलास पानी जरूर पी लें।

before gym things,Health tips,gyming tips,things to do before going gym

* कुछ हेल्दी खाएं

जिम में एक्सरसाइज करने से शरीर से एनर्जी भी जाती रहती है। इसलिये जिम कभी भी खाली पेट नहीं जाना चाहिये। और कुछ ऐसा जरुर खाना चाहिये जिससे आपको एनर्जी मिले। जिम जाने से पहले अच्छा फैट और अच्छा प्रोटीन खाएं लेनिक ख्याल रहे कि जरुरत से ज्यादा न खाएं। मसलन बर्न की गई कैलोरी से अधिक न खाएं। खाने के आधे घंटे बाद ही एक्सरसाइज करें। जिम जाने से पहले आप केला, बादाम, प्रोटीन शेक, एनर्जी बार, सेब या कॉफी और पी सकते हैं।

* थोड़ी कॉफी पियें

शोध बताते हैं कि वर्कआउट से पहले थोड़ी कैफीन लेने से न सिर्फ आप कम थकान महसूस करते हैं बल्की बेहतर ढ़ंग से वर्कआउट कर पाते हैं। यही कारण है कि वार्कउट से पहले लिये जाने वाले अधिकांश सप्लीमेंट्स में कैफीन होता है। एक शोध के अनुसार वर्कआउट से पहले कॉफी पीने से तीस प्रतिशत अधिक समय तक वर्कआउट किया जा सकता है।

* जॉगिंग

वर्कआउट शुरू करने से पहले ट्रेडमिल पर 5 से 10 मिनट जॉगिंग करें। और फिर धीरे-धीरे इसके समय को बढ़ाते रहें। यह इसलिए भी करना जरूरी है क्योंकि इससे शरीर का तापमान बढ़ता है। लेकिन कभी भी ट्रेडमिल कर एकदम से न भागना शुरू कर दें। दौड़ना बंद करने से पहले अपनी गति को धीमी कर लें, ताकि आपके दिल की धड़कन सामान्य हो जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक