न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खाना खाने के बाद कभी न करें ये 6 काम, वरना सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

हमारे दैनिक जीवन में किए गये कार्य का हमारे शरीर पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। हमारे शरीर में कई रोग अनियमित दिनचर्या व खानपान हो जाते है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 Nov 2017 10:56:00

खाना खाने के बाद कभी न करें ये 6 काम, वरना सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

हमारे दैनिक जीवन में किए गये कार्य का हमारे शरीर पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। हमारे शरीर में कई रोग अनियमित दिनचर्या व खानपान हो जाते है। इसका कारण यह है की हमे पता ही नही होता है की कब क्या काम करना जरुरी है और कब नही। यह तो हम सब जानते हैं कि शरीर को पोषण मिले इसके लिए जरूरी है कि हम समय पर खाएं-पीएं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि समय पर पौष्टिक भोजन कर लेने भर से ही आप स्वस्थ नहीं रहे सकते। खाना तो हम हर रोज सभी खाते हैं लेकिन हम में से शायद ही कोई जानता हो कि खाना खाने के तुरंत बाद हमें क्या-क्या नहीं करना चाहिए। आज हम आपकों कुछ ऐसी जरूरी बातें बताएँगे जो खाना खाने के बाद बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। जिनके करने से हमारी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता हैं। आइये जानते हैं उनके बारे में।

* धूम्रपान करना :

वैसे तो धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक है ही, लेकिन फिर भी खाना खाने के तुरंत बाद इसे करने से बचना चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक, खाना खाने के तुरंत बाद सिगरेट पीने से डाइजेशन में दिक्कत होती है। सिगरेट पीने या तंबाकू लेने के आदी लोगों को खाना खाने के बाद ही इसकी तलब भी महसूस होती है, लेकिन इससे बचना चाहिए। खाना खाने के तुरंत बाद सिगरेट पीने से गैस्ट्रिक और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

* नहाना नहीं चाहिए :

आयुर्वेद का मानना है कि खाना खाने के तुरंत बाद नहाना सबसे अधिक हानिकारक होता है। क्योकि खाना खाने के बाद नहाने से पेट के चारो और रक्त प्रवाह बढ़ जाता है व पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। अतः हमे खाना खाने के तुरंत बाद नही नहाना चाहिए।

* फ्रूट्स न खाएं :

सभी डॉक्टर और न्यूट्रीशिनिस्ट आपको यही सलाह देते हैं कि लंच के कुछ देर पहले ही आप फल खाएं जिससे वे आसानी से पच जायें और उनसे आपको फायदा मिले। अगर आप खाना खाने के बाद फल खाते हैं तो पेट में खाने की मौजूदगी की वजह से फल में मौजूद पोषक तत्व, फाइबर और नेचुरल शुगर ठीक से पच नहीं पाते हैं और इस वजह से आपको पेट में जलन और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हमेशा खाना खाने के कुछ देर पहले फलों का सेवन करें।

eating food,Health tips,healthy living,Health

* चाय पीना :

खासतौर से रात के भोजन के बाद चाय पाचन प्रक्रिया में बाधक बनती है। दरअसल चाय और कॉफी में मौजूद रसायन टैनिन खाने में मौजूद आयरन को शरीर द्वारा सोखे जाने से रोकता है।

* नींद से बचें :

अधिकतर लोगों को खाने के बाद आलस आता है। ऐसे में वे सोना पसंद करते हैं, लेकिन खाने के तुरंत बाद सोना शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। खाने के बाद तुरंत सोने से भोजन का पाचन ठीक से नहीं होता है और मोटापा बढ़ जाता है।

* पानी पीना :

खाना खाने के ठीक बाद पानी बिलकुल नहीं पीना चाहिए। आयुर्वेद में खाना खाने के बाद पानी पीना जहर माना जाता है। खाना खाने के बाद पानी पीने से जठराग्नि समाप्त हो जाती है। जठराग्नि अमाशय की वो ऊर्जा है जो हमारे खाए हुए खाने को पचाने का काम करती है। ऐसे में अगर आपने खाने के तुरंत बाद पानी पी लिया तो से ऊर्जा समाप्त हो जाती है और भोजन पच नहीं पाता है। खाना नहीं पचने की वजह से वो अमाशय में ही सड़ने लग जाता है और इससे गैस, एसिड बनना शुरू हो जाता है। खाना खाने के आधे घंटे बाद पानी पीना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका